
त्योहारों का मौसम अपने परवान पर है | वैसे भी दीवाली नजदीक है तो हर किसी का जोर इसके लिए तैयारियों पर है | दीवाली पर घर की साफ़-सफाई के बाद सजावट विशेष तौर पर की जाती है | वैसे जरुरी नही है कि शुभ अवसर के लिए घर की सजावट पर अधिक खर्च किया जाए | अनेक किफायती उपाय है जिनसे आपका घर भी सज उठेगा और आप बचे हुए पैसो से इस त्यौहार को अपने तथा परिवार के लिए ओर भी ख़ास बना सकते है |
कुछ अलग करे
दीवाली पर अपने घर को Cool और Casual Look देकर कुछ अलग किया जा सकता है | Bedroom की सजावट नीले तथा गुलाबी या नारंगी तथा पीले रंगो की थीम का प्रयोग किया जा सकता है | जैसे कि Bedsheet गुलाबी जबकि पर्दे नीले हो जिनके बीच एक-दुसरे रंग के कुछ हिस्से हो सकते है | Table को सजाने के लिए मोमबत्तियो या दीयो के स्थान पर ताजा फूलो का इस्तेमाल करे | यदि घर में पुराना फानूस पड़ा है तो इसे साफ़ करके Living Room में टांगा जा सकता है | Dining Table पर कांच के सुंदर गिलास या कटोरियों को एक के उपर एक रखकर पिरामिड जैसी आकृति बनाई जा सकती है यानि अपनी इच्छा के हिसाब से कुछ भी छोटा-मोटा परिवर्तन किया जा सकता है |
सुंदर आइनों का इस्तेमाल
अपने घर में सजे दीयो या Lights के प्रभाव को कई गुना बढाने और ख़ास लुक पाने के लिए आइनों का इस्तेमाल करना खूब उपयुक्त रहता है | सुंदर फ्रेम वाले आईने किसी भी कमरे की सुन्दरता में कई गुना इजाफा कर देते है |
सितारों से सजाये
थर्माकोल खरीद कर बच्चो से इसे सितारों या दीयो की आकृति में काटने को कहे | इसके एक तरफ गोंद लगाकर उस पर गोल्डन या सिल्वर रंग का खूब सारा ग्लिटर छिडक दे | इन सितारों तथा दीयो को टेप के साथ खिडकियों पर लगा या छत से लटका सकते है |
पॉलिश से पाए न्यू लुक
दीवाली से कुछ दिन पहले Furniture पॉलिश की एक बोतल खरीदना बढिया निवेश माना जाएगा | इससे सोफा ,टेबल , कुर्सी ,मेज आदि हर फर्नीचर को चमकाया जा सकता है | इस काम में जरा मेहनत तो होगी परन्तु हर फर्नीचर नये जैसा हो जाएगा तथा हर किसी को फर्क साफ़ दिखेगा |
किफायती दीवाली
इस दीवाली पर यदि आप सजावट के लिए कोई चीज खरीदना चाहते है जैसे कोई फर्नीचर ही तो जरुरी नही है कि किसी बड़े स्टोर पर ही जाए | दीवाली पर बाजारों में किफायती दामो पर बहुत कुछ मिल जाता है बस जरूरत होती है थोडा तलाश करने के | कई बार कबाड़ी के पास औने-पौने दामो में कोई एंटीक फर्नीचर भी आपके हाथ लग सकता है |
रिबन्स से सजावट
जो पेंटिंग्स या फोटोज आपके घर की दीवारों की शोभा बढ़ा रही हो उन्हें उतारकर उन पर एक कोने पर या बीचो बीच रिबन की सुंदर गाँठ लगाई जा सकती है वैसी की जैसी गिफ्ट पर बांधी जाती है |
सुंदर कुशन्स
घर के Living Room को रंगो से सराबोर करना हो तो इसके लिए अपने सोफों पर सुंदर डिजाईन वाले रंग-बिरंगे कुशन्स सजा दे | यदि स्थान हो तो फर्श पर कोमल गद्दा बिछाकर उस पर सुंदर कुशन्स को रखा जा सकता है |
Comments
Post a Comment