Skip to main content

Online Learning से मिलेगी युवाओं को नई दिशा | Online Learning Benefits in Hindi

Online Learning Benefits in Hindi
Online Learning Benefits in Hindi

E-Learning को बढ़ावा देने के लिए भारत के विभिन्न संस्थानों द्वारा Online Learning कोर्सेज की शुरुवात की जा चुकी है लेकिन विशेषज्ञों की माने तो इस दिशा में सरकार को अभी भी कई महत्वपूर्ण सुधार करने की आवश्यकता है | शिक्षा विशेषज्ञों ने ये भी संकेत दिए है कि Online Short Term Courses और नैनो डिग्री को बढ़ावा देने के साथ ही 2020 तक इस दिशा में कई प्रभावी परिवर्तन देखने को मिलेंगे |
Internet के बढ़ते प्रचलन से Education Industry ने एक बड़े बदलाव की दिशा में आगे बढना शुरू कर दिया है | आज Online Learning एक ऐसे Learning Model का रूप ले चुकी है जिसमे शिक्षको और छात्रों के लिए एक दुसरे से जुड़ना पहले से कही ज्यादा आसान हो गया है | हालांकि कई संस्थानों में कंप्यूटर और इस पर काम करने वाले शिक्षको की कमी देखने को मिल रही है | बावजूद इसके विशेषज्ञों का मानना है कि Online Learning , Small Private Online Courses और Mock जैसी तकनीक आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रान्ति लेकर आयेगी |

नये परिवर्तन लेकर आएगा 2020

The Great Unbundling of Higher Education किताब के लेखक रेयान क्रेग इस बारे में कहते है कि जल्द ही छात्र समझ जायेंगे कि अच्छी नौकरी और बेहतर भविष्य के लिए Degree की नही बल्कि ज्ञान की जरूरत होती है | इसी के चलते आने वाले समय में छात्रों को Online courses का महत्व बढ़ेगा | यह परिवर्तन कब तक होगा अभी यह बता पाना मुश्किल है लेकिन इस बात के संकेत मिलने लगे है कि वर्ष 2020 तक इस दिशा में परिवर्तन होने की शुरुवात हो जायेगी |

Nano Degree कोर्सेज को देना होगा महत्व

शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार सरकार को Digital शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए Enterprise Resources प्रोग्राम्स शुरू करने की योजना बनानी होगी जिससे Digital Data को छात्रों और शिक्षको के अनुकूल बनाने के संसाधन विकसित किये जा सके | साथ ही गरीब वर्ग के छात्रों को Mobile Learning से जुड़ने के संसाधन उपलब्ध कराने होंगे | इसके लिए विश्वविद्यालयो और Online Startup को साथ आना होगा , साथ ही Short Diploma और Nano Degree कार्यक्रमों को भी बढ़ावा देना होगा | ऐसा करने से ही Digital India , Skill India और Make in India जैसी योजनाओं को सही दिशा प्रदान की जा सकेगी |

बढने लगी है E-content की जरूरत

Online Learning की ओर छात्रों के बढ़ते कदमो के चलते संस्थानों को E-Material , Online course के कंटेंट को बढ़ावा देने के लिए Digital Courses तैयार करने होंगे | इस दिशा में आगे बढ़ते हुए उड़ा सिटी आदि ने मर्सीडीज और गूगल जैसी कम्पनियों ने साथ मिलकर छात्रों के लिए Online Courses तैयार करने शुरू कर दिए है | कम्पनियों द्वारा आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस , IOS या Android Development जैसे क्षेत्रो में छात्रों को नैनो डिग्री देना शुरू किया जा चूका है |

नही हो रहा है शिक्षा बजट का प्रभावी इस्तेमाल

विशेषज्ञों ने इन आकंड़ो पर भी फोकस किया है कि देश में हर साल प्रत्येक छात्र पर औसतन 15-20 हजार रूपये खर्च किये जाते है | इसके बाद भी देश का सकल नामांकन अनुपात 24 प्रतिशत से कम है वही 53 प्रतिशत स्नातक और 89 प्रतिशत इंजीनियरिंग छात्र बेरोजगार रहने को मजबूर है | यह संख्या उस स्थिति में है जब देश की 35 करोड़ से ज्यादा आबादी 18-35 वर्ष के युवाओं की है | इन आंकड़ो से साफ़ है कि आजादी के बाद से अब तक देश में कुल 85 प्रतिशत शिक्षा बजट का इस्तेमाल सही दिशा में नही हो पाया है |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...