Skip to main content

Octopus Facts in Hindi | ऑक्टोपस से जुड़े रोचक तथ्य

Octopus Facts in Hindi
Octopus Facts in Hindi

मित्रो , अगर आपसे आठ भुजाओं और तीन दिल वाले Animal के बारे में पूछा जाए तो आप तपाक से जवाब दोगे Octopus | ऑक्टोपस दुनिया के सभी महासागरो खासकर उष्णकटिबंधीय महासागर में बड़ी मात्रा में पाए जाते है | ऑक्टोपस अपने आठ भुआजो की मदद से समुद्र में तैरते है और केकड़े , क्रे फिश , लोब्सटर , झींगा आदि का शिकार भी करते है | विशालकाय Pacific Octopus तो दुसरे छोटे ऑक्टोपस को भी खा जाते है | आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इसके जहर के कारण कुछ वैज्ञानिको ने इसे समुद्र की गहराई के राक्षस की संज्ञा भी दी है | आइये आपको ऑक्टोपस से जुड़े अन्य रोचक तथ्य बताते है |

  1. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि Octopus की दो-चार नही बल्कि 300 प्रजातियाँ मिलती है जो समुद्र की गहराइयो में या समुद्रतल पर रहते है और भोजन की तलाश में सुबह-शाम समुद्र के उपरी हिस्से में आते है |
  2. ऑक्टोपस कई आकार के होते है सबसे ज्यादा मिलने वाला वल्गरिस ऑक्टोपस 12-36 इंच लम्बे और 3-10 किलोग्राम वजन के होते है |
  3. सबसे छोटा वुल्फी ऑक्टोपस जहा एक इंच लम्बे और एक ग्राम वजन के होते है वही विशालकाय Pacific Octopus 16 फूट लम्बे और करीब 50 किलोग्राम भार के होते है |
  4. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि वर्ष 1957 में दक्षिणी कनाड़ा में एक विशाल ऑक्टोपस भी मिला था जिसका वजन 272 किलोग्राम और भुजाये 9.6 मीटर लम्बी थी |
  5. ऑक्टोपस के शरीर में तीन Heart , Single Brain और उससे जुड़े आठ Ganglion न्यूरोन्स तथा Blue Blood इसे दुसरे Animals से अलग बनाते है | इनमे से दो Heart खून की supply गिल्स में करने का काम करते है तो तीसरा Heart खून को बाकी शरीर को circulate करता है |
  6. Octopus में Blue Blood में हीमोसायनिन नामक कॉपर-आयरन से भरपूर प्रोटीन पायी जाती है | महासागर की गहराई में बहुत कम तापमान और ऑक्सीजन का स्तर कम होने पर भी यह प्रोटीन Octopus के शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई करने में मदद करती है |
  7. ऑक्टोपस काफी तेज दिमाग वाले होते है | इनमे करीब 500 मिलियन न्यूरोन्स पाए जाते है | ये Ganglion न्यूरोन्स नर्वस सिस्टम में Central Brain और हर हाथ के नीचे होते है जो उनके हर मूवमेंट को control में रखते है |
  8. ऑक्टोपस किसी भी समस्या को आसानी से सुलझा लेते है और कोई भी काम आसानी से सीख लेते है और अपने शिकारियों से बचाव के तरीके अपनाते है | आपको ऑक्टोपस पॉल तो याद ही होगा जिसने 2008 और 2010 के World Football Cup FIFA के सही विजेताओं को पहले ही चुन लिया था |
  9. ऑक्टोपस सफलोपोड़ा परिवार से आते है यानि इनकी भुजाये सिर से जुड़े होते है | ऑक्टोपस के आठो भुजाये सिर से जुडी होती है जो उसे तैरने में ही नही शिकार पकड़ने में भी मदद करते है |
  10. ऑक्टोपस के आठो हाथो पर दो लाइन में गोल आकार के चूसने वाले शक्तिशाली सकर्स होते है जिसमे लगे संवेदी receptors उन्हें किसी भी चीज को स्पर्श कर पहचानने में मदद करते है | इन सकर्स से ही ऑक्टोपस अपने शिकार को पकड़ते है और मुंह में ले जाते है |
  11. सबसे बड़ी बात है कि ऑक्टोपस की भुजा कट जाती है तो कुछ समय बाद दोबारा आ जाती है यानि किसी शिकारी के पकड़ से बचने या परिस्थीतीवश भूख मिटाने के लिए उसका खोया हुआ Arm उसी स्थान पर बड़ा हो जाता है |
  12. अपनी भुजाओं के सक्शन पॉवर की मदद से ऑक्टोपस बड़ी आसानी से पीछे की और या Backward Swimming कर लेते है यानि वे भुजाओं के सकर्स से पानी अपने अंदर लेते है और मांसपेशियों की सीफोन नामक ट्यूब से बहुत तेजी से पानी छोड़ते है इस ब्लास्ट से वे Backward Swimming करते है | अपनी भुजाओं के सकर्स की मदद से ही वे समुद्रतल में आसानी से Crawl कर पाते है क्योंकि वे ग्रिप का काम करते है |
  13. ऑक्टोपस शिकारी से अपनी रक्षा के लिए विशेष केमिकल्स का उपयोग करते है जब उन्हें समझ में आ जाता है कि वे मुसीबत में है तो वह दुसरे स्थान पर अपने ब्लू ब्लड का फव्वारा छोड़ते है जो पानी में घुलकर काली स्याही का धुँआ सा बन जाता है | इससे टाईरोसिनस नामक कैमिकल होता है हो शिकारी की आँखों में जलन पैदा करता है और उसे कुछ दिखाई नही देता है फिर ऑक्टोपस मौके का फायदा उठाकर खिसक लेता है |
  14.  गहरे महासागर के तल में मांड बनाकर माँ ऑक्टोपस एक बारे में करीब 1 से 3 लाख अंडे देती है शिकारियों से उनकी रक्षा करने और पानी के तेज बहाव से बचाने के लिए माँ ऑक्टोपस अपनी जी जान लगा देती है यहा तक की वह शिकार करने को भी नही जाती और भूखी पड़ी रहती है |
  15. ज्यादा भूख लगने पर वह अपने हाथ को ही खाने लगती है जिससे वह खुद कमजोर हो जाती है | कई बार तो वह भूखी मर जाती है और दुसरे शिकारियों से अपना बचाव नही कर पाती | अक्सर युवा ऑक्टोपस अपने माता-पिता से कुछ सीख नही पाते इसलिए अन्डो से निकले आधे से अधिक लार्वा युवा होने से पहले हही दुसरे समुद्री जीवो का शिकार बन जाते है |
  16. ऑक्टोपस का जीवनकाल एक से पांच साल का होता है |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...