Skip to main content

Interior Designing में अपना करियर कैसे बनाये | Interior Designer Career Guide in Hindi

Interior Designer Career Guide in Hindi
Interior Designer Career Guide in Hindi

Interior Designing केवल घरो की साज-सज्जा तक सिमित नही , इसका दायरा दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है | आर्किटेक्चर का काम खत्म होने के बाद इंटीरियर डिज़ाइनर की जिम्मेदारी शुरू होती है | किसी आवास की आंतरिक सज्जा और व्यवस्थित करने की कला या प्रक्रिया ही इंटीरियर डिजाइनिंग है | कभी कभी विशेष अवसरों के लिए इंटीरियर डिजाइनिंग के दौरान बाहरी सजावट के लिए भी काम करना होता है | इस प्रकार डिजाइनिंग करने वाले डिजाईनरो को ही इंटीरियर डिज़ाइनर कहते है | डिजाइनिंग की रुपरेखा तैयार करने से लेकर कार्यान्वित करने का काम इंटीरियर डिज़ाइनर का होता है | यही वजह है कि युवाओं में इस फील्ड का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है |

कार्यक्षेत्र

किसी भी परिवेश की खूबसूरती हर इन्सान को मोहित कर देती है | आज आवासों की अंदरुनी सजावट का प्रचलन बढने से Interior Designing एक तेजी से उभरता हुआ करियर बनता जा रहा है | Interior Designing केवल घरो की साज-सज्जा तक सिमित नही है बल्कि इसका दायरा दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है | इंटीरियर डिज़ाइनर का कार्यक्षेत्र अपार्टमेंट ,बंगले , कोठी से लेकर ऑफिस ,हॉस्पिटल ,होटल ,रेस्तरा ,ऑडिटोरियम और सार्वजनिक स्थलों तथा कीओस्क , प्रदर्शनी स्थल जैसी आउटडोर गतिविधियों तक फ़ैल चूका है |

कैसे करे शुरुवात

इंटीरियर डिज़ाइनर रचनात्मकता और अपने ज्ञान के मदद से किसी स्थान को सुंदर और जीवंत बनाने का कार्य करते है | इसके लिय व्यावहारिक अनुभव आवश्यक है | इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स (डिग्री/डिप्लोमा) करने के बाद व्यवहारिक रूप से काम करने के लिए शुरुवात ट्रेनिंग से करनी होती है | ट्रेनिंग के दौरान किसी के मार्गदर्शन में काम करने से व्यावहारिक ज्ञान मिलता है | व्यावहारिक ज्ञान छात्रों की कार्यकुशलता में वृद्धि करता है और उन्हें पहले से अधिक दक्ष बनाता है परिपक्वता देता है |
सामान्य तौर पर इंटीरियर डिज़ाइनर स्वरोजगार के रूप में अपनाने पर ज्यादा लाभ मिलता है | इंटीरियर डिज़ाइनर के लिए आर्किटेक्टर फर्मो , प्रोडक्शन हाउस ,थिएटरों में नौकरी के विकल्प होते है | इस क्षेत्र में शुरुवाती वेतन 10 से 15 हजार रूपये तक मिलता है | समय के साथ अनुभव और कार्यकुशलता बढने पर वेतन में भी बढ़ोतरी होती जाती है |

योग्यता एवं कोर्स

Interior Designing कोर्स में प्रवेश के लेने के लिए 12वी कक्षा पास होना अनिवार्य है | कई संस्थानों में अलग -अलग कोर्स कराए जाते है | इंटीरियर डिजाइनिंग में डिप्लोमा और डिग्री दोनों स्तर के कोर्स है | इसके सभी कोर्स प्रत्येक संस्थान अलग-अलग नामो से संचालित करती है जिनकी अवधि भी अलग अलग होती है | इनमे दाखिला आमतौर पर प्रवेश परीक्षा के आधार पर दिया जाता है | इन्हें अधिकतर संस्थान अपने स्तर पर आयोजित करते है | प्रवेश परीक्षा में तार्किक एवं बौद्धिक क्षमता ,गणित ,विज्ञान ,अंग्रेजी ,हिंदी ,सामन्य ज्ञान से संबधित प्रश्न पूछे जाते है |

विभिन्न कोर्स

Interior Designing के तहत जो कोर्स संचालित हो रहे है वे इस प्रकार है

  • Bachelor in Interior Design (5 Years)
  • Graduate Diploma in Designer furniture and Interior (4 Years)
  • B.A. Honors Interior Architecture and Design (4 Years)
  • Bachelor of Design (4 Years)
  • Graduate Diploma -Interior Space and Furniture Design (4 Years)
  • B.Sc. Interior Designing (3 Years)
  • Undergraduate Professional Diploma Program – Furniture and Special Design (4 Years)

 

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...