Skip to main content

10 लोकप्रिय न्यूज़ एंकर , जिन्होंने न्यूज़ चैनलों को एक अलग मुकाम तक पहुचाया | Popular Indian News Anchor Facts in Hindi

Popular Indian News Anchor Facts in Hindi
Popular Indian News Anchor Facts in Hindi

मित्रो जैसा कि आप जानते है कि आजकल की तेज दुनिया में हर व्यक्ति किसी भी खबर को जल्दी प्राप्त करना चाहते है इसके लिए News Anchor सदैव सचेत रहते है और देश में फैले अपने पत्रकारों की मदद से खबर को आप तक पहुचाते है लेकिन खबर आप तक जो न्यूज़ एंकर पहुचाये अगर उसका अंदाज अलग हो तो लोग न्यूज़ देखना ओर ज्यादा पसंद करते है | News Anchor पत्रकार और दर्शको के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है जिसके बिना न्यूज़ चैनल अधूरे है | आइये आज हम आपको टीवी के ऐसे ही लोकप्रिय News Anchor के बारे में ब्तायंगे जो आपको पसंद होंगे |

  1. अफ़शां अंजुम NDTV इंडिया की सीनियर न्यूज़ एडिटर होने के साथ साथ टीवी जर्नलिस्ट और एंकर है जो अपने स्पोर्ट्स शोज की वजह से काफी लोकप्रिय है | वो NDTV इंडिया पर खेल इंडिया और गूगली जैसे लोकप्रिय स्पोर्ट्स शो होस्ट करती है |
  2. सुधीर चौधरी Zee News के सीनियर एडिटर होने के साथ साथ एक पॉपुलर न्यूज़ एंकर है जिनका शो DNA ( Daily News & Analysis ) काफी लोकप्रिय है जो अपने अनोखे अंदाज में अलग अलग मुद्दों पर अपने कवरेज रखते है |
  3. दिबांग ABP News के सीनियर जर्नलिस्ट है जिनका प्राइम टाइम शो “जन-मन” और साप्ताहिक शो “प्रेस कांफ्रेंस” काफी पसंद किया जाता है | इसके अलावा दिबांग कुछ फिल्मो और टीवी शोज में भी काम कर चुके है |
  4. अर्नब गोस्वामी अपने बेबाक और उग्र अंदाज के कारण मास मीडिया में काफी मशहूर है जिन्होंने हाल ही में Times Now छोडकर अपना खुद का नया चैनल Republic TV शुरू कर दिया है | Times Now पर इनका शो The Newshour एक लाइव डिबेट शो था जिसकी लोकप्रियता चरम सीमा पर थी |
  5. अंजना ओम कश्यप Aaj Tak की एक लोकप्रिय न्यूज़ एंकर है जो अपने लाइव डिबेट “हल्ला बोल” की वजह से काफी चर्चा में रहती है | इसके अलावा चुनावों में राजतिलक के दौरान इन्होने पुरे देश का भ्रमण किया था |
  6. रोहित सरदाना Zee News  पर अपनी लाइव डिबेट शो “ताल ठोक के” कारण काफी मशहूर है जो राजनितिक मुद्दों से हटकर अक्सर सामाजिक मुद्दों से जुड़े विषयों पर अपनी डिबेट करते है |
  7. रजत शर्मा India TV के चेयरमैन और भारत के सबसे सीनियर जर्नलिस्ट में से एक है जो पिछले 25 सालो से अपना मशहूर शो “आप की अदालत” चला रहे है | वर्तमान में ये “आज की बात -रजत शर्मा के साथ” में प्राइम टाइम के दौरान खबरे पढ़ते हुए दिख जायेंगे |
  8. बरखा दत्त पिछले 21 सालो से NDTV के साथ काम कर रही है जो एक इंग्लिश न्यूज़ चैनल है | ये भी अपने अवार्ड विनिंग शो We The People के जरिये काफी सुर्खियों में रही है | इन्होने कई फिल्मो में भी बतौर न्यूज़ एंकर का किरदार निभाया है |
  9. पुण्य प्रसून वाजपयी को 20 वर्षो का इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया का अनुभव है | उन्होंने कई न्यूज़ चैनल में  काम किया लेकिन वर्तमान में ये आपको आज तक पर प्राइम टाइम एंकर है | उनकी ब्रेकिंग न्यूज़ पढने का तरीका और हिंदी काफी दर्शको को आकर्षित करती है |
  10. श्वेता सिंह Aaj Tak की पोपुलर और सुंदर एंकर है जो अपने शो “श्वेत पत्र” के कारण वर्तमान में प्राइम टाइम शो पर देखी जा सकती है इसके अलावा कई डिबेट शोज भी कर चुकी है |

मित्रो इस लिस्ट में हमने वर्तमान में ज्यादा लोकप्रिय न्यूज़ एंकर्स के बारे में आपको बताया है जबकि कई ऐसे जर्नलिस्ट और न्यूज़ एंकर्स ओर भी है जो अपने काम से रिटायर्ड हो चुके है या फिर मीडिया जगत में सक्रिय नही है | अगर इस लिस्ट में आपका पसंदीदा न्यूज़ एंकर रह गया हो तो कमेंट में जरुर लिखे |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...