
हथौड़ासर शार्क मछली (Hammerhead Shark) का सर आगे से हथौड़े के आकार का होता है इसलिए इसका नाम हथौड़ासर शार्क है | इस शार्क के हथौड़े जैसे भाग की जीवन में कितनी उपयोगिता है इसके बारे में कोई विशेष जानकारी नही मिली है लेकिन इतना कहा जा सकता है कि तेजी से तैरती हुयी हथौड़ा शार्क (Hammerhead Shark) को इसका हथौड़े जैसा भाग मुड़ने में विशेष रूप से सहायता करता है | आइये इस शार्क से जुड़े आपको रोचक तथ्य बताते है |
- हथौड़ाशार्क (Hammerhead Shark) एक खतरनाक समुद्री मछली है जो उष्णकटिबंधीय सगरो एवं महासागरो में पायी जाती है किन्तु कभी कभी गर्मियों में कुछ शार्क समशीतोष्ण सागरों में पहुच जाती है |
- हथौड़ाशार्क गहरे पानी में रहने वाली एक तेज तैराक मछली है | कभी कभी इस सतह के पास भी तैरते हुए देखा जा सकता है | यह पानी की सतह पर अपने पीठ के मीनपंख और पूंछ की सहायता से तैरती है | इस समय इसकी पूंछ की मीनपंख का उपरी भाग पानी के बाहर निकला रहता है |
- हथौड़ाशार्क (Hammerhead Shark) की छाती के मीनपंख बहुत छोटे होते है अत: यह अपने सर से बढ़े हुए भाग की सहायता से शारीरिक संतुलन बनाये रखने का कार्य करती है |
- हथौड़ाशार्क (Hammerhead Shark) अकेली रहना अधिक पसंद करती है किन्तु कभी कभी इसके छोटे छोटे झुण्ड भी देखने को मिल जाते है | इसके झुण्ड के सदस्यों की संख्या प्राय: 6 से अधिक नही होती किन्तु स्टिंग रे का शिकार करते समय यह कुछ बड़े झुण्ड भी बना सकती है |
- छोटी हथौड़ाशार्क कभी अकेली नही रहती | 60 सेमी से लेकर 90 सेमी तक की बोनेट हथौड़ा सर शार्क बहुत बड़े बनाती है | इनके झुण्ड के सदस्यों की संख्या 700 तक हो सकती है |
- हथौड़ाशार्क (Hammerhead Shark) की 5 जातियाँ है | सभी जातियों की आँखों एवं नथुनों की स्थिति में पर्याप्त भिन्नता होती है |
- हथौड़ाशार्क के सर की बनावट भी सभी जातियों में एक सी नही होती | इसकी कुछ जातियों में सर के आगे का भाग गोल होता है एवं कुछ जातियों में यह सीधा होता है |
- इसकी कुछ जातियाँ ऐसी भी होती है जिनके सर के आगे का भाग आड़ा-तिरछा होता है | हथौड़ाशार्क की के जाति ऐसी भी है जिसका सर गुर्दे की शक्ल का होता है |
- हथौड़ाशार्क (Hammerhead Shark) की शारीरिक संरचना अन्य शार्क मछलियों की तरह होती है किन्तु इनके सर की बनावट बड़ी विचित्र होती है | इसके सर के दाए और बाए दोनों सिरे इस प्रकार बाहर निकले हुए होते है कि इसके सर का आकार हथौड़े जैसा हो जाता है |
- इस शार्क के सर के प्रत्येक बढ़े हुए भाग के सिरे पर एक एक आंख होती है तथा आंख के बगल में एक नथुना होता है | इसके नथुने से इसे विभिन्न प्रकार की गंध पहचानने की सुविधा रहती है |
- हथौड़ाशार्क की पांचो जातियों के आकार एवं स्वरूप में बहुत अधिक अंतर होता है | सबसे बड़ी हथौड़ाशार्क को Great Hammered Head Shark कहते है जिसकी लम्बाई 6 मीटर या उससे ज्यादा तथा शरीर का वजन 910 किलोग्राम तक होता है | इसकी आखो के मध्य दूरी एक मीटर तक हो सकती है |
- बोनेट हथौड़ा शार्क सबसे छोटी होती है जिसकी लम्बाई 1.5 मीटर से ज्यादा नही होती |
- हथौड़ाशार्क (Hammerhead Shark) की प्राय: सभी जातियों का रंग एक सा होता है | इनकी पीठ तथा उपर का भाग भूरे रंग एवं नीचे का भाग हल्के रंग का होता है |
- इस शार्क के भोजन में पर्याप्त विविधता देखने को मिलती है | बोनेट तथा इसी प्रकार की अन्य छोटे आकार की हथौड़ाशार्क का मुख्य भोजन बारकेनल , केकड़े एवं अन्य मछलिया है | इसके साथ ही ये स्क्विड को भी अपना आहार बनाती है | प्राय: 3 मीटर से लम्बी लम्बी शार्क अपना भोजन सागर तल पर प्राप्त कर लेती है |
- ग्रेट हेमर शार्क एवं अन्य इसी प्रकार की शार्क मुख्य रूप से बैस , स्केट ,शार्क एवं स्टिंग रे खाती है | सागर तल पर हजारो की संख्या में स्टिंग रे भरी पड़ी है |
- हथौड़ाशार्क (Hammerhead Shark) स्टिंग रे का शिकार कभी अकेली नही करती बल्कि दर्जन का झुण्ड बनाकर स्टिंग रे पर आक्रमण करती है |
- दक्षिणी अमेरिका के गेलापैगोस द्वीपों पर पायी जाने वाली हथौड़ाशार्क समुद्री शेर जैसे बड़े जीवो पर आक्रमण करती है और उन्हें अपना आहार बनाती है |
- इसका सम्भवत: सागर में कोई शत्रु नही है | मानव भी इससे अधिक दूर ही रहना पसंद करता है |
- किसी समय में फ्लोरिडा में एक फिशरी थी जहा इसे बहुत बड़ी संख्या में पकड़ा जाता था और इसके लीवर से तेल निकाला जाता था |
- वर्तमान समय में विश्व में केवल जापान ऐसा देश है जहां इसे भारी संख्या में पकड़ा जाता है और खाया जाता है | जापानी इसके मांस को बहुत पसंद करते है | हिन्द महासागर के मछुआरो के जाल में यह कभी कभी फँस जाती है |
- हथौड़ाशार्क (Hammerhead Shark) मानव के लिए अत्यंत घातक होती है | एक बार अमेरिका के तट पर एक हथौड़ाशार्क पकड़ी गयी थी जिसके पेट में मानव के कुछ अवशेष एवं कपड़े मिले थे |
- सन 1931 में फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच पर तट से 6 मीटर की दूरी पर एक महिला स्नान कर रही थी | उस पर अचानक हथौड़ाशार्क ने हमला कर दिया | महिला को किसी तरह आसपास के मछुआरो ने जीवित बचा लिया किन्तु शार्क के आक्रमण से उसके दाहिनी पैर और आँखों में भयानक घाव हो गये थे |
- हथौड़ाशार्क (Hammerhead Shark) प्राय: नावो का पीछा करती है अत: नावो और स्टीमर पर सवार लोगो को हमेशा सावधान रहना पड़ता है | इसी तरह गोताखोरों के साथ तैरने में बड़ा मजा आता है |
- यह जैसे ही किसी गोताखोर को देखती है उसके साथ हो जाती है ऐसी स्थिति में गोताखोरों को अपने प्राण बचाकर भागना पड़ता है | विश्व के अनेक भागो में गोताखोरों और नाव-स्टीमर पर सवार लोगो के साथ कई दुर्घटनाये हो चुकी है एवं बहुत से लोग मारे जा चुके है |
Comments
Post a Comment