Skip to main content

बाइबिल धर्मग्रंथ से जुड़े 38 रोचक तथ्य | Bible Facts In Hindi


बाइबिल (Bible) ईसाई धर्म का एक पवित्र पुस्तक है | ईसाई धर्म को मसीही धर्म भी कहा जाता है | बाइबिल के दो भाग है (पूर्व विधान / ओल्ड टेस्टामैंट और नव विधान न्यू टेस्टामैंट)| बाइबिल पुराने नियम में कुल 23,145 और नये नियम में कुल 7957 आयतें हैं | यह धर्म ग्रंथ इश्वरप्रेरित है लेकिन, यह अपौरुषेय रचना नहीं है | ईसाई धर्म के इस प्रमुख पवित्र ग्रंथ को ईश्वरीय प्रेरणा एवं मानवीय परिश्रम का सम्मिलित रूप कहा जा सकता है | आइये आप को बाइबिल ग्रंथ (Bible) से जुड़े रोचक तथ्य बताते हैं |

  1. प्रति वर्ष 100 मिलियन से अधिक बाइबिल (Bible) धर्म ग्रथ कृति बिकती हैं | यह पुस्तक मानव इतिहास में सब से अधिक बिकने वाली पुस्तक भी है | अब तक करीब 5 बिलियन बाइबिल कॉपी बेचीं जा चुकी है |
  2. तकरीबन 10 में से 8 अमरीकी निवासी बाइबिल को इश्वर प्रेरित मानते है |
  3. एक तारण अनुसार, पुरुषों के मुकाबलें महिलाऐं बाइबिल अधिक पढ़ती हैं | युवा वर्ग की तुलना में बुज़ुर्ग वर्ग के लोग और विश्व के अन्य भाग के लोगों के मुकाबले, अफ़्रीकी अमेरीकी लोग अधिक Bible ग्रंथ पढ़ते हैं |
  4. संपूर्ण बाइबिल (Bible) को कुल 532 भाषाओँ में अनुवादित किया गया है और आंशिक रूप से इस ग्रंथ को कुल 2883 भाषाओँ में अनुवाद किया जा चूका है |
  5. बाइबिल (Bible) के पुराने नियम लिखने में करीब 1000 वर्ष का समय लगा था | वहीं इसके नए नियम तकरीबन 50 वर्ष से 75 वर्ष में लिखे गए |
  6. अंग्रेजी में छपी पहली आधिकारिक बाइबिल कृति का नाम “द ग्रेट बाइबिल” था | यह रचना 1539 में प्रकाशित हुई | इंग्लैंड के राजा हेनरी आठवें नें घोषणा की थी की, चर्च सेवाओं के दौरान इसे, चर्च ऑफ़ इंग्लैंड में ज़ोर से पढ़ा जाना चाहिए |
  7. बाइबिल शब्द “ग्रीक टा बिबिलिया” से है | इस का अर्थ “किताबें” या “स्क्रोल” होता है | बाइबिल ग्रंथ का कोई मूल लेखन नहीं निकलता है |
  8. बाइबिल की सब से लंबी किताब Psalm 119 है, और सब से छोटी किताब Psalm 117 है, (इसमें सिर्फ दो छंद हैं) |
  9. बाइबिल (Bible) का सब से छोटा वचन जॉन 11:35 है, जिसमें लिखा है “यीशु रोये थे” | (Jesus Wept) |
  10. Esther 8:9 बाइबिल की सब से लंबी आयत है | इस धर्म ग्रंथ का सब से लंबा शब्द Mahershalalhashbaz (Isaiah 8:3) है |
  11. Lucifer शब्द, लेटिन लक्स / Letin Lux (“Light” + Fare ”Carry” अथवा Literally “Light Bringing” ) का मतलब प्रकाश लाने से है |
  12. बाइबिल (Bible) में लगभग सभी खलनायक (Villans) के बाल का रंग लाल है |
  13. बाइबिल (Bible) का अंतिम शब्द “Amen” है | इसका हिंदी अनुवाद “तथास्तु” होता है |
  14. “The Bay Psalm Book” दुनियां की सब से महंगी पुस्तक है | यह America की सब से पहली छपी हुई किताब है | इसे $ 14 मिलियन डॉलर में बेचा गया था | इस किताब में बाइबिल के स्त्रोतों का अनुवाद किया गया है और यह बाइबिल के पुराने नियम पर आधारित है | इस बुक को अनुवादित करने के प्रयास का श्रेय प्यूरिटन (Puritan) को जाता है |
  15. बाइबिल विश्व में सब से अधिक चोरी होने वाली पुस्तक है | चूँकि यह आम तौर पर होटल के कमरे में और सार्वजानिक स्थलों पर भी उपलब्ध होती है |
  16. वैसे तो बाइबिल ग्रंथ (Bible) विश्व के लगभग हर कोने में पढ़ी जाती है लेकिन यूरोप, आफ्रिका और एशियाई देशों में इसे अधिक लोग मानते हैं |
  17. बाइबिल में यह उल्लेख नहीं किया गया है की, कितने बुद्धिमान लोग (Wise Men) मसीह (Christ) के पास गए | इस ग्रंथ में केवल यह लिखा गया है की वह लोबान, सोना और लोहबान (gold, frankincense, and myrrh) ले गए थे |
  18. मुसलमान मानते हैं की बाइबिल लोगों द्वारा दूषित किये गए कार्यों का रहस्योद्घाटन है | उनकी मान्यता है की, कुरान (Quran) इसका सुधार है |
  19. क्राइस्ट शब्द ग्रीक ख्रिस्तो से उतर आया है | इसका अर्थ “अभिषेक” होता है |
  20. यीशु (Christ) अकेली संतान नहीं थे, उनके चार भाई थे जिनके नाम का उल्लेख ईसाई धर्म ग्रंथ में मिलता है | इसके साथ उन्हें दो बहन भी थीं जिनके नाम का कोई उल्लेख इतिहास में नहीं है |
  21. अमेरिका में मुद्रित पहली अंग्रेजी बाइबिल “रॉबर्ट एइटकेन बाइबिल” नाम से जानी जाती है | यह बिना एपोक्रीफा (Apocrypha) वाला “द किंग जेम्स वर्ज़न” था |
  22. “द किंग जेम्स बाइबल” में 788,258 शब्द हैं, 31,102 श्लोक हैं, 1,189 अध्याय हैं और 66 पुस्तकें हैं |
  23. बाइबिल (Bible) की रचना एक व्यक्ति द्वारा नहीं हुई है, इसे कई तरह के लेखकों नें मिल कर लिखा है जैसे की, किसान, राजा, पुजारी, मछुआरे, चरवाहे, कवि, शास्त्री और इन सब लेखकों के अलावा इसमें व्यभिचारी, गबन करने वाले, हत्यारे और संकलन करने वाले भी शामिल थे |
  24. एक रचनाकार अनुसार, गॉड नें 25 मिलियन लोगों को बाइबिल में मार डाला | शैतान (Satan) नें 60 लोगों को मारा, जिनमें से एक शर्त के भाग स्वरूप 10 लोगों को मारने की अनुमति खुद God दी |
  25. विलियम टिंडल (William Tyndale) नें अंग्रेजी भाषा में सब से पहली न्यू टेस्टामेंट बाइबिल की प्रति का उत्पादन किया, बाद में उन्हें इन प्रयासों के लिए जीवित जला दिया गया था |
  26. एडम का नाम हिब्रू शब्द “अ डा मा” से उतर आया है जिसका अर्थ ज़मीन (Ground) होता है |
  27. बाइबिल (Bible) में यीशु का कोइ वर्णन नहीं, आम तौर पर प्रचलित यीशु की छवि जिसमें, नीली आखें, निखरा रंग और हलके (light) बाल यूरोपीय ईसाई संस्कृति से प्रेरित लगते है |
  28. बाइबिल (Bible) में कुल 93 महिलाओं का संवाद है जिसमें 49 विवाहित थीं | उनके द्वारा बोले गए शब्दों की संख्या 14056 है (कुल संवाद का 1.1 %)| इस धर्म ग्रंथ में कुल “188 महिलाओं के नाम का उल्लेख” है |
  29. विश्व की सब से छोटी बाइबिल “नैनो बाइबिल” के नाम से जानी जाती है | यह इतनी छोटी है की, कलम की नोक पर भी फिट हो सकती है | वैज्ञानिकों नें पुराने नियम (बाइबिल) के 1.2 मिलियन अक्षरों को एक सूक्षम सिलिकोन डिस्क पर बनाया है |
  30. दुनियाँ की सब से बड़ी बाइबिल लुईस वेनई (Louis Wayni) द्वारा निर्माण की गयी | इसका वज़न 1094 पाउंड है | यह 43.5 इंच लम्बी है और इसकी चौड़ाई 98 इंच है |
  31. द किंग जेम्स बाइबिल (1611) को उसकी साहित्यिक सुंदरता और सटीकता के लिए माना जाता है, इसे कुल 54 विद्वानों नें मिल के तैयार (अनुवाद) किया और इस कार्य में शेक्शपियर नें भी मदद की थी |
  32. वर्ष 1631 में एक प्रकाशन कंपनी नें TYPO के साथ एक Bible प्रकाशित की थी | इसका नाम “Thou Shalt Commit Adultery.” था | इन अब बाइबिल में से 9 बाइबिल “पापी बाइबिल” नाम से जानी जाती है और यह आज भी मौजूद है |
  33. “द जिनेवा बाइबिल” गिने हुए छंद का उपयोग करने वाली विश्व की पहली बाइबिल है | इसी Bible को शेक्शपियर नें उपयोग किया था | और इसी बाइबिल को पिलग्रिम्स वर्ष 1620 में अमेरिका लाये थे |
  34. बाइबिल (Bible) में पुराने नियम लेखन में यहूदी धर्म और यहूदी लोगों से जुड़ी पौराणिक कथाएँ लिखी हुई हैं | इसकी मूल भाषा अरामी और इब्रानी है |
  35. बाइबिल में नए नियम का लेखन ईसा के शिष्यों द्वारा किया गया | जिसमें Jesus (यीशु) जीवनी, उनके उपदेश और कार्य का वर्णन है | इसकी मूल भाषा अरामी और उसके बाद प्राचीन ग्रीक भाषा उपयोग ली गयी है |
  36. यहूदी बाइबिल यानी यहूदी धर्म ग्रंथ का नाम “तनख़” है | ऐसा कहा जाता है की ईसाई बाइबिल (Bible) का प्रथम भाग (पुराना नियम) तनख़ का ही संस्करण है |
  37. पोलेंड में जन्मे लेखक Joseph Conard नें, बाइबिल पुस्तक के पत्तों को फाड़ कर, मोड़ कर, सिगारेट बना लेने से पहले, अंग्रेजी भाषा बाइबिल से सीखी थी |
  38. किसी चलित धातु (Movable Metal) से तैयार की जाने वाली पहली बाइबिल “द गुटेनबर्ग बाइबिल” थी |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...