Skip to main content

Smog से जुड़े जहरीले तथ्य , जो आपकी उम्र को कर है कम | Smog Facts in Hindi

Smog Facts in Hindi
Smog Facts in Hindi

पिछले कुछ दिनों से देशी राजधानी नई दिल्ली Smog की चपेट में है दरअसल गाडियों और फक्ट्रियो से निकलने वाली खतरनाक गैस ,धुएं और कोहरे के मेल से Smog बनता है | Smog का असर हवा में कई दिनों तक रह सकता है | तेज हवा चलने या बारिश के बाद ही Smog का असर खत्म होता है | स्मॉग वो जहर है जो किसी को भी बहुत बीमार कर सकता है | स्मॉग गाडियों और फक्ट्रियो से निकले धुएं से मौजूद राख , सल्फर ,नाइट्रोजन , कार्बन-डाई-ऑक्साईड आदि जब कोहरे के सम्पर्क में आती है तो Smog बनता है | आइये Smog से जुड़े आपको भयावह तथ्य बताते है |

  • दिल्ली ,बीजिंग या फिर पेरिस विकास की राह में आगे बढ़ रहे लगभग सभी देश के बड़े शहर Smog नाम के खतरे का सामना कर रहे है |
  • Smog शब्द का इस्तेमाल 20वी सदी की शुरुवात से हो रहा है यह शब्द अंग्रेजी के दो शब्दों Smoke और Fog से मिलकर बना है |
  • आमतौर पर जब ठंडी हवा किसी भीडभाड वाली जगह पर पहुचती है तब Smog बनता है चूँकि ठंडी हवा भारी होती है इसलिए वह भीड़ वाले इलाके की गर्म हवा के नीचे एक परत बना लेती है तब ऐसा लगता है जैसे ठंडी हवा ने पुरे शहर को एक कम्बल की तरह लपेट लिया है |
  • विश्व स्वास्थ्य संघठन काफी समय से चेतावनी देता आया है कि सूक्ष्म पार्टिकुलेट कण , ओजोन ,नाइट्रोजन मोनोऑक्साइड और सल्फर डाईऑक्साइड लोगो की सेहत के लिए बहुत खतरनाक है |
  • पिछले सालो में WHO ने बार बार कहा है कि इन हानिकारक पदार्थो के लिए एक सीमा तय करनी चाहिए नही तो बड़े शहरों में रहने वाले लोगो को बहुत नुकसान पहुचेगा |
  • जाड़ो में जब Smog का मौसम चल रहा होता है तब गाड़ीयो के धुएं से मिलने वाले ये सूक्ष्म कण बहुत बड़ी समस्या खडी कर देते है  इन सूक्ष्म कणों की मोटाई करीब 2.5 माइक्रोमीटर होती है और आपने इतने छोटे आकर के कारण यह साँस के साथ फेफड़ो में घुस जाते है और बाद में हृदय को भी नुक्सान पहुचा सकते है |
  • गर्मियों में जब Smog बनता है तो सबसे बड़ी समस्या ओजोन की होती है | कारो के धुएं में जो नाइट्रोजन ऑक्साइड एवं हाइड्रोकार्बन्स होते है वे सूर्य की रोशनी में रंगहीन ओजोन गैस में बदल जाते है | ओजोन उपरी वातावरण में एक रक्षा परत बनाकर हमे सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाता है |
  • वायु प्रदुषण की वजह से समय से पहले होने वाली मौतों मामल में चीन पहले नम्बर पर है और भारत दुसरे नम्बर पर है |
  • एक रिपोर्ट के अनुसार 2015 में वायु प्रदुषण की वजह से चीन में 11 लाख से ज्यादा लोग मारे गये जबकि भारत के 10 लाख 90 हजार लोग वायु प्रदुषण का शिकार हुए |
  • दुनिया के 90 प्रतिशत लोग आज भी अशुद्ध हवा में सांस लेते है |

Smog से कैसे बचे

  • सुबह और शाम बाहर न निकले |
  • अच्छी क्वालिटी का मास्क पहने |
  • धुप निकलने के बाद टहले |
  • खुब पानी पीये
  • स्वस्थ खाना खाए |
  • अच्छी तरह हाथ-मुंह धोये
  • सांस लेने में तकलीफ हो तो डॉक्टर की सलाह ले |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...