Skip to main content

तनाव को नियंत्रित कैसे करे ? Stress Control Tips in Hindi

तनाव को नियंत्रित कैसे करे ? Stress Control Tips in Hindi
तनाव को नियंत्रित कैसे करे ? Stress Control Tips in Hindi

नई नई नौकरी लगी , ढेर सारा काम | कई कई बॉस | सुबह से शाम तक लोगो के तनाव के चलते वह दबाव में रहने लगा , न खाने-पीने की फुरसत और न यार-दोस्तों से मिलने का वक्त | उनके पास समय कम है और दबाब ज्यादा है | समय की कमी के तनाव के कारण आज के युवा अनिद्रा , चिडचिडापन और उच्च रक्तचाप जैसी समस्याओ आदि के शिकार हो जाते है |

क्या है समस्या

काम के तरीको और दिनचर्या के गहन परीक्षण के बाद आप पायेंगे कि हम स्वयं आसानी से अपनी दिनचर्या और परिस्थिति के शिकार बन जाते है | दरअसल हम जो अपनी दिनचर्या बनाते है अधिकतर ऑफिसियल कार्यो की होती है | हम कभी स्वयं , अपने परिवार और सामाजिक गतिविधियों के लिए दिनचर्या नही बनाते |
हमारे पास अक्सर अपनी योजना को लागू करने की इच्छा शक्ति नही होती और इससे हम तनाव और दोषी महसूस करते है | अधिकतर गतिविधिया जिसमे हम लगे रहते है वे ऐसी होती है जिन्हें आसानी से छोड़ा जा सकता है | हम रोज की भागदौड़ में ऐसे फँस जाते है कि कोई विशेष योजना नही बना पाते |

समाधान की दिशा में कदम

पहला कदम उन महत्वपूर्ण चीजो की पहचान करना है जिन पर समय की कमी के कारण ध्यान नही दिया जाता उदाहरण के लिए डेट लाइन पूरा न होना , परिवार के साथ समय नही बिताना , व्यायाम न करना , पसंदीदा पुस्तके न पढ़ पाना आदि ऐसी चीजे है जो आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है लेकिन इन सबको टाल दिया जाता है |

स्वयं से सवाल करना सीखे

क्या मुझे वह सब करना चाहिए , ताकि अपने पसंदीदा कार्यो के लिए मैं समय निकाल पाऊ ? क्या मै परिस्थितियो का शिकार बनने या स्थिति का आरोपी बनने से बचने का रास्ता वाकई निकालना चाहता हु ?

सबसे जरुरी है इच्छा शक्ति

सबसे पहले हमे अपनी वर्तमान मानसिक स्थिति “या तो यह या वह” को बदलना पड़ेगा , जो अक्सर एक काम को छोडकर दुसरे को करने पर विवश करती है | इस प्रकार की मानसिक स्थिति ही हमे परिस्थितियो का शिकार बनाती है | उदाहरण स्वरूप नौकरी को बरकरार रखना यदि ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाए तो व्यक्ति अन्य चीजो पर ध्यान देने के लिए मजबूर हो जाता है जबकि तात्कालिक दिखने वाला नुकसान परिवार , स्वास्थ्य आदि की तुलना में कम नुकसानदायक होता है इसलिए वह नुकसान उठाया जा सकता है |

बकाया कार्यो की सूची बनाये

सभी बकाया कामो और वायदों की एक सूची बनाये | बकाया कार्यो के कारण तनाव , असंतुष्टि और एक तरह का दबाब महसूस होता है | इससे राहत पाने का पहला उपाय है कि जितने भी बकाया काम है उनकी एक विस्तृत सूची तैयार करे जैसे किसी के पैसे वापस करना हो , बैंक का काम निपटाना हो या फिर आपने किसी से कोई वायदा किया हो उसे पूरा करना हो | ऐसे कार्यो की सूची तैयार कर आप चिंता मुक्त महसूस करेंगे |

प्राथमिकता तय करे

सूची तैयार करने के बाद उनकी प्राथमिकता तय कीजिये | जैसे आप उस कार्य को करना चाहते भी है या नही | यदि आप किसी कार्य को करना चाहते है तो उसको पूरा करने की तारीख तय करे | इस पुरी प्रक्रिया को आप अपनी रोज की आदतों में शुमार कर ले | इस छोटी प्रक्रिया से आप तनावमुक्त महसूस करेंगे और अपना दिमाग रचनात्मक कार्यो में लगा सकेंगे |
हमेशा याद रखे कि समाधान और परिणाम के लिए सम्भावनाये बनी रहती है इस तरह आप नई मन:स्थिति में पहुच सकते है और खुद को परिस्थितियों का शिकार बनने से बचा सकते है |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...