Skip to main content

शिकायत नही समाधान बनिये | Become Solution not the Problem

हमारे देश में कई समस्या है और इन्हें हमे सुलझाना है | हम उनके बारे में रोते रहते है और शिकायत करते रहते है | सरकार और व्वयस्था को दोष देते है और फिर यह कहकर खत्म कर देते है कि यह तो कभी नही सुधर सकता | लेकिन यदि हमने दोषारोपण बंद कर खुद ही अपने स्तर पर कुछ बदलाव लाने की कोशिश की तो क्या नही हो सकता ? आख़िरकार यह आपसे ही तो शुरू होता है | हम यहा 9 आसान तरीके बता रहे है जिससे आप अपने देश में सकारात्मक बदलाव ला सकते है | बेहतरी की ओर एक बदलाव |

01 आसपास गन्दगी फैलाना बंद करे

मित्रो हमे स्वच्छ भारत अभियान से कुछ सबक लेना चाहिए | यह क्यों होना चाहिए ,इसका भी एक कारण है | जिस तरह हमारे प्रधानमंत्री ने यह मुद्दा उठाया था और जिस तरह उन्हें response मिला है उससे इतना तो साफ़ है कि देश को इसकी जरूरत है | हम यदि कचरे को यहा वहा न फेंककर सिर्फ Dustbin में फेंके और यहाँ-वहा न थूंके तो भी काफी बड़ा अंतर पैदा हो सकता है |

02 पर्यावरण मित्र बने

यदि आप खबरों से रोज गुजरते है तो आपको पता ही होगा कि दिल्ली में सबसे ज्यादा प्रदुषण है बीजिंग जितना | ऐसी परिस्थितियों में यदि हम पर्यावरण मित्र बने तो केवल हमारा देश ही नही बल्कि हमारा समाज भी शुद्ध हवा का सेवन कर सकेगा | अपने जीवन में एक पेड़ अवश्य लगाये | रोजमर्रा के जीवन में Eco Friendly वस्तुओ का इस्तेमाल करे | प्रदुषण की रोकथाम के लिए अपने वाहनों की नियमित जांच करवाए | आप काफी कुछ कर सकते है |

03 एक बच्चे की शिक्षा में मदद करे

यदि आप अपनी जिन्दगी और करियर में अच्छी स्थिथि में है तो आप किसी गरीब बच्चे की पढाई पर थोडा बहुत पैसा तप खर्च कर ही सकते है | यदि कमाई करने वाला हर शख्स इस तरह मदद करे तो हमारे देश के भविष्य की काफी मदद होगी | हमारे देश में साक्षरता की स्थिति सुधरेगी |

04 भ्रष्टाचार न करे

रिश्वत न ले और न दे | बहुत आसान है | यह आपसे शुरू होकर आप पर ही खत्म होता है | चालान न बनाने के लिए पुलिसकर्मी को रिश्वत देना और पासपोर्ट या Driving Licence के नवीनीकरण के लिए बाबू को पैसे देना भी रिश्वत है | हमे इसकी आदत पड़ चुकी है | यह सच है कि रिश्वत के बिना छोटे मोटे काम भी अटक जाते है लेकिन बदलाव की शुरुवात तो करनी ही होगी तो यह आपसे ही क्यों न हो |

05 बेहतर पडौसी बनने की कोशिश करे

शुरू शुरू में यह फिजूल लग सकता है लेकिन यदि हम एक दुसरे के अच्छे पडौसी होने की कोशिश करते है तो यह एक समुदाय की भावना लाता है | हम अपनी जिन्दगी में इतने व्यस्त है कि हमे अपने पडौसी का नाम तक पता नही होगा | जरूरत पड़ने पर आपके पडौसी ही आपके सबसे ज्यादा काम आयेंगे | ऐसे में आप ही उस माहौल को बेहतर बना सकते है |

06 अंगदान का संकल्प

यह सबसे अच्छा काम है जो हर व्यक्ति कर सकता है | हमारे देश की आबादी इतनी ज्यादा है कि अंगदान जितना अच्छा हो ,उतना अच्छा | हमारे यहा ऐश्वर्या राय जैसी एक्ट्रेस है को Eye Donation Camp से जुडी है | कमल हासन और प्रियंका चोपड़ा जैसे कलाकार भी है जिन्होंने अंगदान का संकल्प लिया है तो आम जनता भी पीछे नही रहना चाहिए |

07 रक्तदान

कई जानलेवा बीमारिया है जिसमे मरीज को खून की जरूरत पडती है | भारत में सड़क दुर्घटनाये भी सबसे ज्यादा होती है | इस समय देहस में करीब तीस लाख यूनिट रक्त की कमी है | विशेषज्ञों के अनुसार यह समस्या सुलझ सकती है यदि हमारी आबादी के केवल 2 प्रतिशत लोग रक्तदान करे | आप भी इन दो प्रतिशत का हिस्सा बन सकते है | रक्तदान शिविर आजकल काफी सामान्य है | दफ्तरों या विशेष शिविरों में यह शिविर लगते है | आपको सिर्फ उसमे बहाग लेकर रक्तदान करना है |

08 मतदान

यह बहुत आसान है | घर से निकलकर वोट ही तो डालना है | हर बार चुनाव आते ही कई लोग सड़को पर उतरकर Voters को मतदान की अपील करते है | इसकी एक बड़ी वजह है यह है कि ज्यदातर लोग वोट नही देते है | इसमें शहरी आबादी ज्यादा है | हमारे देश को बेहतर बनाने के लिए Voting प्रत्यक्ष भागीदारी है |

09 जरुरतमन्दो की मदद

आपकी क्षमता के अनुसार आप किसी की मदद कर सकते है | यदि आप जानते है कि अगले घर में घरेलू हिंसा हो रही है यदि आपको सडक पर कोई दुर्घटना पीड़ित मिलता है यदि आपके दोस्त ने शराब पी ली है और वह गाडी नही चला सकता ; कई ऐसी परिस्थीतीया  सामने आती है जहा हम अन्य लोगो की मदद कर उन्हें परेशानियो से बचा या निकाल सकते है | हमे इसे मानसिकता से उपर उठाना होगा कि हमे दुसरो के मामलो से कोई लेना देना नही है | जरुरतमन्दो की मदद करने का मतलब खुद परेशानी उठाना नही होता | इससे तो सिर्फ आप दुसरे लोगो की मदद करते है और आप दयालु है
तो मित्रो अगर आप इन नौ बिन्दुओ से कोई भी पांच बिन्दुओ को भी ध्यान से अपने जीवन में अपनायेगे तो आपको ये पता चल जाएगा कि शिकायत करना आसान है लेकिन उसका समाधान आप खुद कर सकते है | तो मित्रो अगर अगर आपकी भी सरकार से कोई शिकायत है और उसका समाधान आप ढूढ रहे तो अपने विचार कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे शायद आपकी शिकायत का समाधान आपको इसी ब्लॉग पर मिल जाए |
 

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...