Skip to main content

दुनिया के दस सबसे छोटे देश | Top 10 Smallest Countries On Earth

विश्व में कुल 196 देश (Country) है जिसमे से 24 ऐसे देश है जिनका क्षेत्रफल 1000 वर्ग किमी से भी कम है | ऐसे छोटे देशो (Country) में वेटिकन सिटी , मोनाको और नॉरू जैसे देश है जो न्युयोर्क , टोक्यो और एटलांटा जैसे शहरों से भी छोटे है | आइये आज हम आपको विश्व के ऐसे ही छोटे देशो के बारे में विस्तार से बताते है |

10  Malta | 316 वर्ग किमी 

दुनिया के दस सबसे छोटे देश | Top 10 Smallest Country On Earthमाल्टा भूमध्य सागर में स्थित सात द्वीपों का एक समूह है | इस छोटे से देश (Country) का क्षेत्रफल मात्र 316 वर्ग किमी है | इन द्वीप समूहों में से केवल तीन द्वीपों माल्टा , गोज़ो और कोमिनो पर ही लोग निवास करते है | इस देश की जनसंख्या 4,46,547 है जिसके कारण इसे सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाले देशो में गिना जाता है | इस देश का एतेहासिक और सांस्कृतिक महत्व बहुत अधिक है | इस देश पर प्रगैताहिसक काल से अब तक अनेक सभ्यताओं समेत रोमन ,फ्रेंच और ब्रिटिश लोगो ने अलग अलग दौर में राज किया है | माल्टा को 1964 में आजादी मिली थी | अंग्रेजी और माल्टीज इस देश की मुख्य भाषाए है | वर्तमान में पयर्टन इस देश की आय का प्रमुख स्त्रोत है | हर साल यहाँ के सुंदर बीचो और प्रागैतिहासिक स्थलों को देखने के लिए लाखो पर्यटक यहाँ आते है |

9  मालदीव (Country) |  298 वर्ग किमी 

मालदीव हिन्द महासागर में स्थित 1090 द्वीपों का एक समूह है जिसमे से केवल 200 द्वीपों पर आबादी निवास करती है | इस खुबसुरत देश का क्षेत्रफल 298 वर्ग किमी एवं आबादी लगभग 4 लाख है | 5वी सदी से बसे इस द्वीप पर अब तक पुर्तगालीयो , डच और ब्रिटिशों ने राज किया है | अंत में 1966 में मालदीव स्वतंत्र देश बना | इस देश के कई द्वीप तो समुद्रतल से मात्र 1.5 मीटर ऊँचे है | दुर्भाग्यवश कई द्वीप ग्लोबल वार्मिंग की वजह से बढ़े जलस्तर से  से जल्द ही खत्म हो जायेंगे | मालदीव पर्यटकों के लिए एक खुबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है |

8 Saint Kitts and Nevis, 261 वर्ग किमी 

सेंट किट्स और नेविस नामक दो खुबसुरत द्वीप कैरबियन सागर में स्थित द्वीप है | इस द्वीपों की खोज 1498 में क्रिस्टोफर कोलम्बस ने की थी | इस देश पर भी पहले अंग्रेजो , फिर फ्रेंच लोगो ने राज किया लेकिन 1983 में ये देश एक स्वतंत्र देश बना | इस छोटे से कैरबियन देश का कुल क्षेत्रफल 261 वर्ग किमी है जिसमे से सेंट किट्स 168 वर्ग किमी और नेविस मात्र 93 वर्ग किमी है | वर्तमान में इस देश की कुल आबादी लगभग 50 हजार है | दोनों द्वीप अपने घने वनों की वजह और बीचो के कारण प्रसिद्ध है | इस देश की अर्थव्यवस्था मुख्यत: स्त्रोत  चीनी की खेती और पर्यटन है |

7 Marshal Islands, 181 वर्ग किमी

दुनिया के दस सबसे छोटे देश | Top 10 Smallest Country On Earthमार्शल द्वीप 100 से अधिक द्वीपों और हजारो टापुओ का देश है | इन द्वीपों में से केवल 24 द्वीपों पर लगभग 68 हजार आबादी रहती है | मार्शल द्वीप पर स्पेनिश , जर्मन , जापानी , अंग्रेजो और अमेरिकन लोगो ने 16वी सदी से 20वी सदी तक राज किया है | मार्शल द्वीप 1986 में यूनाइटेड स्टेट्स से पूर्णत: स्वतंत्र हुआ | इस द्वीप के लोगो की बोली मार्शली और अंग्रेजी है | ये छोटा सा देश हेंडीक्राफ्ट , मछलीपालन और पर्यटन के लिए मशहूर है | ये द्वीप स्कूबा डाइविंग और snorkeling के लिए सबसे अच्छी जगह है |

6 Liechtenstein, 160 वर्ग किमी

लिन्चेस्तीन एक छोटा सा अल्पाइन देश (Country) है जो ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड के मध्य स्थित है | इस छोटे से देश का क्षेत्रफल मात्र 160 वर्ग किमी और आबादी लगभग 40 हजार है | ये विश्व में एकमात्र ऐसा देश है जो पुरी तरह से आल्प्स पर्वतों पर स्थित है | प्रति व्यक्ति GDP के हिसाब से ये देश विश्व का सबसे अमीर देश है | इस देश में बेरोजगारी दर सबसे कम है | इस देश में 11 नगरपालिकाए है और शान शहर इस देश का सबसे बड़ा शहर है जो 25 वर्ग किमी में फैला हुआ है | ये अल्पाइन देश एक लोकप्रिय विंटर स्पोर्ट स्थल है |

5 San Marino (Country), 61 वर्ग किमी

61 वर्ग किमी में फैला सेन मरीनो यूरोप का तीसरा सबसे छोटा देश (Country) है | ये छोटा सा देश चारो तरफ से इटली से घिरा हुआ है | ये यूरोप का सबसे प्राचीन गणतन्त्र है जिसकी स्थापना 301 ईस्वी में हुयी थी | इस देश की आबादी लगभग 30 हजार है | इस देश में नौ नगरपालिकाए है | मरीनो में आबादी से ज्यादा वाहन है इसलिए इसकी ख्याति है | इस देश की अर्थव्यवस्था पर्यटन ,बैंकिंग और टेक्सटाइल पर टिकी हुयी है |

4 Tuvalu, 26 square kilometers

दुनिया के दस सबसे छोटे देश | Top 10 Smallest Country On Earth26 वर्ग किमी में फैले इस देश में चार द्वीप है जिस पर लगभग 11 हजार लोग रहते है | टवालू विश्व एक सबसे निचले इलाको में बसा हुआ देश है | इस छोटे से देश का सबसे ऊँचा स्थान समुद्रतल से मात्र 4.5 मीटर ऊँचा है | इस देश का एकमात्र हवाई अड्डा फ़नाफ़ुटि एटोल में स्थित है | ये देश 1978 में अंग्रेजो से आजाद हुआ | इस देश की राजधानी फुनाफाती है जहां लगभग 6 हजार लोग रहते है | ये देश एक खुबसुरत पर्यटन स्थल भी है |

3 Nauru (Country), 21 वर्ग किमी

नॉरू 21 वर्ग किमी में फैला विश्व का सबसे छोटा द्वीप देश (Country) है | इस देश में लगभग 9000 लोग रहते है और आबादी के हिसाब से दूसरा सबसे छोटा देश है | ये एक phosphate rock Island है जिसकी वजह से 60 एवं 70 के दशक में इस देश की मुख्य आय होती थी | लेकिन अधिक दोहन की वजह से ये खत्म हो गया | पयर्टन इस देश में सिमित है लेकिन फास्पेट माइनिंग , नारियल उत्पाद और ऑफशोर बैंकिंग इस देश के मुख्य आय के स्त्रोत है |

2 Monaco, 2 वर्ग किमी

दुनिया के दस सबसे छोटे देश | Top 10 Smallest Country On Earthमात्र 2 वर्ग किमी में फैला मोनाको विश्व का दूसरा सबसे छोटा देश (Country) है लेकिन इस छोटे से देश की आबादी लगभग 40 हजार है जो इसे सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाले देशो में रखता है | मोनाको एक संवैधानिक राजतन्त्र है जिसे ग्रिमाल्दी परिवार के सदस्य चलाते है | इस देश में मात्र एक नगरपालिका है | इस तरह ये देश एक स्वंतत्र देश और शहर दोनों हो | अपनी GDP के कारण मोनेको विश्व के सबसे अमीर देशो में से एक है |  ये देश मोंटे कार्लो कैसिनो के कारण काफी प्रसिद्ध है |

01 वेटिकन सिटी | 0.44 वर्ग किमी

दुनिया के दस सबसे छोटे देश | Top 10 Smallest Country On Earth
दुनिया के दस सबसे छोटे देश | Top 10 Smallest Country On Earth

वेटिकन सिटी विश्व का सबसे छोटा देश (Country) है जो चारो तरफ से रोम से घिरा हुआ है | इस छोटे से देश का क्षेत्रफल मात्र 100 एकड़ है | इस देश को The Holy See भी कहते है | इस देश की आबादी मात्र 842 है जो इस सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाले देशो में शामिल करती है | वेटिकन सिटी में सेन्ट पीटर बसिलिसा नामक विश्व का सबसे बड़ा कैथोलिक चर्च स्तिथ है | वेटिकन सिटी भी एक संवैधानिक राजतन्त्र है जिसे रोम के बिशप चलाते है | एक देश से मात्र 1.27 किमी रेल लाइन गुजरती है जो विश्व का सबसे छोटा रेलवे सिस्टम है | इतना छोटा सा देश (Country) होने के वावजूद इस देश में हर साल 40 लाख से ज्यादा पर्यटक घुमने आते है |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...