Skip to main content

North Korea Facts in Hindi | उत्तरी कोरिया से जुड़े 50 रोचक तथ्य

North Korea Facts in Hindi
North Korea Facts in Hindi

उत्तरी कोरिया (North Korea) एशिया में स्थित एक देश है जो अपने तानाशाह राजा के कारण विश्वभर में कुख्यात है | आइये आपको इस देश और उसके कानूनो से जुड़े रोचक तथ्य बताते है |

  1. उत्तरी कोरिया (North Korea) की स्थापना 1948 में हुयी जिसे Democratic People’s Republic of Korea (DPRK) के नाम से जाना जाता है |
  2. क्षेत्रफल में कम होने के बावजूद दक्षिण कोरिया की आबादी उत्तरी कोरिया (North Korea) से दुगुनी से भी ज्यादा है |
  3. उत्तरी कोरिया (North Korea) का DMZ (demilitarized zone) विश्व में सबसे ज्यादा सुरक्षा से लैस सीमा वाला इलाका है |
  4. नार्थ कोरिया (North Korea) में क्रिसमस के बजाय वर्तमान राष्ट्रपति किम जोंग की माँ का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है जो 24 दिसम्बर को आता है | इसी तरह नार्थ कोरिया के लोग 16 फरवरी को वैलेंटाइन डे की जगह The General’s Birthday मनाते है |
  5. DPRK के संस्थापक और राष्ट्रपति किम-इल-सुंग (1912-1994) का जन्म नाम सोंगजू था लेकिन बाद में उन्होंने अपने नाम की जगह अपने पिता का नाम इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था |
  6. उत्तरी कोरिया और दक्षिण कोरिया दोनों देशो की भाषा ,इतिहास और संस्कृति एक होने के बावजूद 10 मिलियन कोरियाई 38th Parallel बॉर्डर की वजह से 1948 से अपने परिवारों से अलग रह रहे है |
  7. 1896 में सबसे पहले जापान और रूस ने सबसे पहले कोरिया को विभाजित करने का सुझाव दिया था ताकि दोनों देशो के बीच तनाव कम हो सके | हालांकि 1904 में जापान ने पुरे देश पर अधिकार कर लिया था |
  8. नार्थ कोरिया (North Korea) की सरकार शिक्षा के सभी स्तरों को बड़ी बारीकी से नियन्त्रण करते है इसी कारण नार्थ कोरिया में 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो का साक्षरता प्रतिशत 99 प्रतिशत है |
  9. नार्थ कोरिया (North Korea) के लोग वहां के लीडर किम जोंग की पूजा करते है क्योंकि वहां के लोगो को यह बताया गया है कि किम जोंग का जन्म चमत्कारी भगवान की तरह माउंट पकेटू पर हुआ था जबकि रूस के आंकड़ो में किम जोंग का जन्म साईंबेरिया में हुआ था |
  10. किम जोंग का कद केवल 5 फीट 2 इचं है इसलिए अपने छोटे कद को कम दिखाने के लिए वो अपने जूते में चार इंच का हील रखते है |
  11. किम जोंग के पास 20 हजार से ज्यादा फिल्मो का संग्रह है जिसमे से उनके फेवरेट करैक्टर जेम्स बांड की सारी फिल्मे मौजूद है |
  12. किम-इल-सुंग ने अपनी खुद की सोच के आधार पर साम्यवाद की स्थापना की जिसे स्थानीय भाषा में juche sasang  कहते है इसमें मार्क्स और लेनिन के सिद्धांत शामिल है | उनकी यही धारणा आगे चलकर धर्म का रूप ले गयी और आज ये विश्व का दसवा सबसे बड़ा धर्म बन गया |
  13. नार्थ कोरिया (North Korea) में वनों की कटाई बड़ी जोरो से हुयी और उसका मुख्य कारण ये सामने आया कि यहाँ पर तोपखाने की नलियों को पेड़ो को काटकर उसके नीच छुपा देते है | वनों की कटाई के कारण ही नार्थ कोरिया में पर्यावरण संकट उत्पन्न हुआ है |
  14. नार्थ कोरियाइ लोगो की औसत जीवन दर पुरुषो में 61 वर्ष जबकि महिलाओं में 66 वर्ष है |
  15. जनगणना 2010 के अनुसार नार्थ कोरिया की आबादी 2 करोड़ से ज्यादा है जिसके कारण ये विश्व का पन्द्रहवा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है |
  16. नार्थ कोरिया (North Korea) में विश्व के सबसे बड़ा flagpole है जिसकी उंचाई 525 फीट है तथा ये ये झंडा 600 पौंड वजन उठा सकता है |
  17. नार्थ कोरिया में केवल तीन इन्टरनेट होस्ट्स है जबकि यूनाइटेड स्टेट में सबसे ज्यादा 439 मिलियन इन्टरनेट होस्ट्स है |
  18. सालो से नार्थ कोरिया बड़ी मात्रा में हेरोइन से जुड़े व्यापार में रहा | अप्रैल 2003 में तो एक व्यापारिक जहाज ने 150 किलो हेरोइन ऑस्ट्रलिया तक पहुचाई थी |
  19. नार्थ कोरिया में केवल एक राजनितिक दल है जिसका नाम है Korean Workers Party (KWP) | इसके सदस्य हर वक्त किम-इल-जुंग के फोटो का बना हुआ बैज पहने रहते है |
  20. नार्थ कोरिया की मिलिट्री का विश्व में चौथा स्थान है जहां 10 मिलीयन सक्रिय कर्मचारी है | नार्थ कोरिया में हर 25 नागरिको में से एक को सैनिक चुना जाता है |
  21. अमेरिकी ख़ुफ़िया विभाग के अनुसार नार्थ कोरिया एक मिसाइल से अलास्का ,हवाई और अमेरिकन वेस्ट कोस्ट को तबाह कर सकता है | नार्थ कोरिया के पास अनुमानित पांच हार पौंड के जैविक और रासायनिक हथियार है |
  22. साउथ कोरिया की GDP जहां पर 18,000 डॉलर प्रति व्यक्ति है वही पर नार्थ कोरिया की GDP केवल 1000 डॉलर प्रति व्यकित है |
  23. नार्थ कोरिया (North Korea) के परमाणु प्रोग्राम पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय बड़ी गहरी नजर रखते है क्योंकि तनाशाही होने से वहा का कोई भरोसा नही है |
  24. ऐसा माना जाता है कि  नार्थ कोरिया के पास छ: परमाणु हथियार बनाने जितना पर्याप्त प्लुटोनियम मौजूद है और जल्द ही उसे परमाणु लैस देश होने का दर्जा मिल सकता है |
  25. नार्थ कोरिया (North Korea) में सैन्य सेवा आर्मी और नेवी में पांच साल में पुरी हो जाती है जबकि एयर फाॅर्स में 4 साल सेवा देनी होती है |
  26. नार्थ कोरिया में स्थित The Tower of the Juche की उंचाई 558 फीट है और इसका निर्माण किम-इल-सुंग का 70वा जन्मदिन मनाने के लिए किया गया था | इस टावर को 25.550 पत्थर के टुकडो से ढका गया जिसका अर्थ किम=इल-सुंग के जीवन के प्रत्येक दिन से है |
  27. नार्थ कोरिया चीन में मानव तस्करी कराने का मुख्य स्त्रोत है | चीन में नार्थ कोरियाई महिलाओं की कीमत सौ डॉलर से लेकर 2000 डॉलर तक रहती है | इन महिलाओं को अक्सर किसानो या बुढो और अपंग व्यक्तियों को बेच दिया जाता है |
  28. नार्थ कोरियाओ अधिकारियो को खुश करने के लिए जवान लडकियों को sexual practices के ट्रेनिंग दी जाती है जिसे Manjoko कहते है |
  29. 2015 से नार्थ कोरियाई सरकार ने सभी महिलाओं को सैन्य सेवा में शामिल होना अनिवार्य कर दिया है |
  30. नये वर-वधु को किम-इल-सुंग और और किम-जोंग की वफादारी की शपथ लेनी होती है | इसके बाद उन्हें किम-इल-सुंग की प्रतिमा के पैरो में तोहफा दिया जाता है |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...