Skip to main content

शार्क से जुड़े 50 रोचक तथ्य | Sharks Facts in Hindi

शार्क से जुड़े 50 रोचक तथ्य | Sharks Facts in Hindi
शार्क से जुड़े 50 रोचक तथ्य | Sharks Facts in Hindi

शार्क (Sharks) समुद्र में निवास करने वाली एक खतरनाक मछली है जो ना केवल जलीय जीवो बल्कि मौका पड़ने पर इंसानों तक को खा सकती है | शार्क (Sharks) पर आधारित कई फिल्मो एवं Documentaries के जरिये उनके जीवन के बारे में पता लगा सकते है | आइये आपको शार्क से जुड़े कुछ रोचक तथ्य बताते है |

  1. पहली शार्क आज से लगभग 4 करोड़ साल पहले डायनोसोर युग से भी पूर्व रही होगी और समय के साथ बदलती गयी |
  2. हाल ही में वैज्ञानिकों ने शार्क (Sharks) की एक नई प्रजाति को खोजा जिसकी लम्बाई मात्र साढ़े पांच इंच है | Aptly नामक इस अमेरिकन पॉकेट शार्क ना केवल बौनी है बल्कि ये अँधेरे में भी चमकती है |
  3. शार्क (Sharks) को बहुत कम कैंसर की सम्भावना होती है इसलिए वैज्ञानिक कैंसर के इलाज की खोज के लिए शार्को का गहन अध्ययन कर रहे है |
  4. कुछ वैज्ञानिको का सुझाव रहता है कि मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को समुद्र के पानी से दूर रहना चाहिए क्योंकि शार्क रक्त की महक से खींची चली आती है |
  5. जब शार्क भोजन करती है तो इसे पचा नही पाती है इसलिए उल्टी के द्वारा अपशिष्ट भोजन को बाहर फेंक देती है |
  6. शार्क (Sharks) का जबड़ा उसके कपाल से जुड़ा रहता है क्योंकि उसका मुंह उसके सिर के नीचे स्थित होता है |
  7. Sandpaper के अविष्कार से पहले लोग शार्क की खुरदरी त्वचा shagreen से लकड़ी को स्मूथ और पॉलिश करते थे | जापानी योद्धा उनके हथियारों के हत्थों पर इसे लपेट लेते थे ताकि हथियार आसानी से ना सरके |
  8. शार्क शब्काद  सबसे पहले प्रयोग सन 1569 में हुआ था जबकि इससे पहले नाविक और मछुआरे इसे Sea Dog पुकारते थे |
  9. शार्क के पेट में कई बार अजीबोगरीब चीज मिल चुकी है जिनमे जूते , कुर्सी , घोंघो का बॉक्स और शराब की बोतले तक मिल चुकी है |
  10. शार्क (Sharks) की 400 से अधिक प्रजातियाँ है जिन्हें आठ गग्रुप में विभक्त किया गया है | इनमे से केवल 30 प्रजातिया मनुष्य पर हमला करने के लिए जानी जाती है जिनमे से ग्रेट वाइट , टाइगर , बुल, माको और हैमरड शार्क प्रमुख है | अधिकतर शार्क किसी को नुक्सान नही पहुचती है |
  11. मशहूर फिल्म Jaw के बाद शार्क द्वारा हमलो के मामले काफी बढ़ गये थे |
  12. अगर शार्क एक इन्सान को मारती है तो इंसान उसके बदले 20 लाख शार्को को मार देता है |
  13. शार्क के शरीर में एक भी हड्डी नही होती है |
  14. Grey Reef shark को gangster shark भी कहते है क्योंकि ये बहुत ही ज्यादा आक्रामक प्रवृति की शार्क है |
  15. शार्क (Sharks) संसार के लगभग सभी महासागरो में पायी जाती है |
  16. पुर्तगाली शार्क 12 हजार फीट की गहराई में रहती है जो दो मील गहरा होता है |
  17. करीब दो तिहाई शार्क हमले छ: फीट कम गहराई वाले पानी में होते है |
  18. शार्क के हमलो से ज्यादा  मौते मनुष्य मधुमक्खी के काटने और आकाशीय बिजली गिरने से होते है |
  19. अधिकतर शार्क 100 फीट से कम गहरे समुद्र में रहती है | हालांकि शार्क के हमले संसार के सभी हिस्सों में होते है लेकिन सबसे ज्यादा उत्तरी अमेरिका के इलाको , ऑस्ट्रलिया और दक्षिणी अफ्रीका में होते है |
  20. शार्क अक्सर हमले से हमे चेतावनी के संकेत देती है जैसे पीठ को सहलाना ,  सिर को उपर उठाना और पेक्टोरल पंख को नीचे करते हुए इशारा करना |
  21. शार्क लीवर मनुष्य में विटामिन ए का प्रमुख स्त्रोत है | Basking शार्क नामक शार्क का वजन 1800 पौंड होता है जिसमे से 600 गैलन तेल निकल सकता है |
  22. Hammerhead sharks का सिर जन्म के समय बहुत कोमल होता है ताकि माँ के Birth Canal में फंसे नही |
  23. अब तक कि सबसे बड़ी मछली Great White shark को रॉड और रील से पकड़ा गया था | इसका वजन 2,664 पौंड और लम्बाई 17 फीट थी |
  24. एक Bull शार्क मीठे और नमकीन पानी दोनों प्रकार के पानी में रह सकती है क्योंकि ये नमक और दुसरे तत्वों को अपने खून में रेगुलेट करती रहती है | बुल शार्क ने न्यू जर्सी में 1916 हमले किये हुए है |
  25. सबसे ज्यादा जीने वाली शार्क spiny और piked dogfish है जिनकी उम्र 70 साल तक हो सकती है और कुछ तो 100 साल तक जी जाती है |
  26. हर साल अनुमानित 100 मिलियन शार्को को मारा जाता है | शार्क के दांतों से नेकलेस बनाये जाते है cartilage से खाद बनाया जाता है चमड़ी से Leather बनाया जाता है | लीवर से फेस क्रीम उअर इंधन बनता है | शार्को की सामूहिक हत्या की वजह से पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है |
  27. कभी कभी शार्क Metal वस्तुओ पर हमला कर देती है | शायद इसका कारण यह है कि मेटल से नमकीन पानी में कमजोर इलेक्ट्रिक सिग्नल आते है जो शार्क को कंफ्यूज कर देती है |
  28. शार्क (Sharks) हमलो में 90 प्रतिशत शार्क के हमले पुरुषो पर हुए है |
  29. सबसे छोटी शार्क dwarf lantern shark है जो केवल सात इंच लम्बी है | सबसे लम्बी शार्क व्हेल शार्क है जो 50 फीट लम्बी और 40 हजार पौंड वजनी होती है |
  30. व्हेल शार्क सबसे ज्यादा बच्चो को जन्म देती है | ये एक लीटर में सौ से भी ज्यादा बच्चो को जन्म दे देती है |
  31. Basking शार्क दो साल से ज्यादा समय तक गर्भवती रहती है जबकि दुसरी शार्क कुछ महीनों तक ही गर्भवती रहती है |
  32. शार्क Leather से बने जूते रेगुलर leather के जूतों से चार गुना ज्यादा चलते है |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...