
आज हम बात करेंगे भारत के दस लक्जरी रेलों (Luxurious Train) के बारे में जिसमे सफर करके आपको राजाओ जैसी अनुभूति होने लगेंगी | इन रेलों (Luxurious Train) पर सफर करना ना सिर्फ गौरव की बात है बल्कि उनके नाम ही इतने लक्जरी है जिसे सुनकर ही आपके होश उड़ जायेंगे | लेकिन इन रेलों में सफर करना उतना आसान नही है | जैसे आप विदेश घुमने का सपना जीवन में एक बार ही देखते है उसी प्रकार इन रेलों में जीवन में एक ही बारे बैठ सकते है और इसका कारण है इन रेलों का किराया | इन रेलों का किराया इतना है कि इसमें सफर करने में आपके जीवन की पूंजी भी खत्म हो जाए | तो आइये आपको बताते है भारत की दस लक्जरी रेलों (Luxurious Train) के बारे में |
10. Heritage on Wheels Train
भारत की सबसे पुराणी लक्जरी रेलों (Train) में शामिल Heritage on Wheels राजस्थान में चलती है | इसके कई डिब्बे Palace on Wheels से लिए गये है जो इसकी शोभा में चार चाँद लगाते है | ये रेल बीकानेर , नवलगढ़ और सम्पूर्ण शेखावटी का भ्रमण करवाती है | इस खुबसुरत रेल में सफर करने के लिए आपको दस हजार से लेकर 25,000 तक चुकाने पड़ सकते है | Heritage on Wheels सप्ताह में केवल दो दिन जयपुर से रवाना होती है | शाही केबिन , रेस्तरां और शाही बार इस ट्रेन को ओर ज्यादा लक्जरी बनाते है |
9. पंचतख्त दर्शन Train
ये रेल (Train) मुख्यत: सिख समुदाय के लिए बनी है जिसमे बैठकर यात्री भारत के पांच महत्वपूर्ण गुरुद्वारों का भ्रमण कर सकते है | इस रेल में आपको पंजाबी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी | इस रेल का रूट दिल्ली से शुरू होकर अमृतसर, सिरहिन्द और भटिंडा को जाता है | ये सफर चार दिन में पूरा होता है | इस रेल को आप लक्जरी रेल तो नही बोल सकते हा लेकिन ये भारत की दुसरी रेलों से काफी अलग और खुबसुरत है |
8. महापरिनिर्वाण एक्सप्रेस
जिस तरह पंचतख्त रेल आपको गुरूद्वारो का भ्रमण करवाती है उसी तरह महापरिनिर्वाण एक्सप्रेस आपको बौद्ध धार्मिक स्थलों का भ्रमण करवाती है | इस धार्मिक रेल में सबसे पहले आपका बौध परम्पपरा के अनुसार आपका स्वागत मालाओ के साथ होता है | ये रेल आपको महात्मा बुद्ध के जन्म से लेकर निर्वाण स्थलों के भ्रमण करवाती है | ये भारत की चुनिन्दा अंतर्राष्ट्रीय रेलों में से एक है जो दिल्ली से शूरू होकर बिहार और नेपाल तक जाती है | इस रेल में सात दिन के पैकेज का किराया 75,000 रूपये है जबकि भारतीय यात्रियों को 10 प्रतिशत की छुट दी जाती है | सभी बौद्ध यात्रियों के लिए कम समय के बौद्ध धार्मिक स्थलों पर पहुचने के लिए इससे आसान तरीका नही मिलेगा |
7. रॉयल ओरिएंट Train
Royal Orient Train भी भारत की प्राचीन लक्जरी रेलों में से है जो ब्रिटिश राज के दौरान शुरू हुयी थी | ये रेल 1855 किमी की यात्रा में आपको दिल्ली से लेकर राजस्थान और गुजरात के कई स्थानों का भ्रमण करवाती है | इस पांच सितारा रेल में आपको शानदार केबिन , लजीज खाने के रेस्तरां और बार भी मिल जायेया | अगर आप इस रेल में बोर हो जाए तो इस रेल में एक पुस्तकालय भी है जो सबके लिए खुला है | इस रेल का प्रतिदिन का किराया 8000 रूपये है जो एक आरामदायक यात्रा के लिए ज्यादा तो नही है |
6. फैरी क्वीन एक्सप्रेस
अगर आपको छोटा और आनन्ददायक सफर करना है तो ये रेल आपके लिए बनी है जो दिल्ली से अलवर तक जाती है | इस रेल को इसलिये बनाया गया ताकि पर्यटकों को सरिस्का अभयारण्य के सैर कराई जा सके | इस रेल (Train) का इंजन का इंजन सन 1800 से बना है जो ना केवल भारत का सबसे पुराना इंजन है बल्कि इसका नाम गिनीज बुक में भी दर्ज है | ये रेल महीने में केवल दो दिन चलती है और इसका किराया 11,000 रूपये है | इस रेल में केवल 60 लोगो के बैठने की व्यवस्था है |
5. Golden Chariot Train
दक्षिण भारत का भ्रमण के लिए Golden Chariot एक बेहतरीन रेल है | ये रेल आपको दक्षिणी भारत के सभी पर्यटन स्थलों का भ्रमण करवाती है | इस रेल की शुरुवात 2008 में हुयी थी | इस रेल में आयुर्वेदिक मसाज की व्यवस्था भी उपलब्ध है | इस रेल को ‘Asia’s best luxury train भी पुकारते है | इस रेल के हर कोच का नाम कर्नाटक की प्राचीन रियासतों के नाम पर है | ये रेल बंगलोर से शुरू होकर मैसूर ,हम्पी , गोवा ,पांडिचेरी और मदुराई तक जाती है | इस रेल का किराया ढाई लाख से लेकर लगभग साढ़े चार लाख तक है |
4. Deccan Odyssey
Deccan Odyssey आपको महाराष्ट्र और गुजरात के खुबसुरत स्थानों का भ्रमण करवाती है | इस रेल का खाना और संगीत आपको मन्त्र्मुद्घ कर देगा | मुम्बई से लेकर अजन्ता की गुफाओं तक और आगे गोवा तक तक जाती है | इस रेल का किराया साढ़े चार लाख से लेकर साढ़े नौ लाख तक है |
3. पैलेस ऑन व्हील्स
इस रेल (Train) का नाम तैरते हुए महल की तरह Palace on Wheels रखा गया | इस रेल का निर्माण सम्पूर्ण राजस्थान की यात्रा के लिए किया गया | इस रेल में मारवाड़ी व्यंजन और मारवाड़ी आथिथ्य आपको खुश कर देगा | ये लक्जरी रेल नई दिल्ली से चालु होकर जयपुर , चित्तोड़ , जैसलमेर , उदयपुर और जोधपुर तक आपको भ्रमण करवाती है | इस रेल का उद्देश्य राजस्थान के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करवाना है | इस ट्रेन में आपको विदेशी पर्यटक ज्यादा देखने को मिलेंगे क्योंकि ना केवल उन्हें ये अनोखी ट्रेन पसंद आती है बल्कि उसका किराया भी देने वो सक्षम होते है | इस रेल (Train) में एक व्यक्ति का किराया पचास हजार से लरक एक लाख रूपये तक आता है
2. राजस्थान ऑन व्हील्स
भारत की सबसे लक्जरी और महंगी रेलों में से एक Rajasthan on Wheels है जिसका टिकट लेना एक घर लेने के बराबर है | ये रेल आगरा के ताजमहल से लेकर वाराणसी के गंगा घाटो और ख्जुराओ के मन्दिरों से लेकर राजस्थान के क्षत्रियो का भ्रमण करवाती है | इस रेल को अपनी खूबसूरती के कारण कई अवार्ड से सम्मानित किया जा चूका है | इस रेल के हरकैबिन में जिम , स्पा , फ्री वाई-फाई और टीवी जैसी व्यवस्था है | उत्तर भारत को देखने के लिए इससे बेहतर तरीका नही हो सकता |
1. महाराजा एक्सप्रेस
महाराजा एक्सप्रेस ना केवल भारत की बल्कि विश्व की सबसे लक्जरी रेलों में से एक है | इस रेल को ऐसी शाही तरीके से डिजाईन किया गया है जिसमे बैठकर आपको महाराजो जैसी अनुभूति होगी | इस रेल के अधिकतर यात्री विदेशी होती है | इस रेल में बैठने का आनन्द आप अप्रैल से अक्टूबर के बीच ले सकते है | इस रेल की कुल लम्बाई आधा मील है और इसे विश्व की पांच सबसे खूबसूरत रेलों में शामिल किया गया है | इस रेल की कोच का नाम भी कर्नाटक की रियासतो के नाम पर रखा गया है | रेल में हर यात्री को महाराजा जैसा फील कराने के लिए शराब जैसे सुविधाए भी दी जाती है | इस रेल में एक डाइनिंग हाल भी जिसमे 40 यात्री एक साथ बैठकर भोजन का आनन्द ले सकते है | इस रेल का किराया 4 लाख से लेकर 16 लाख तक है
दो दोस्तों पैसे जोड़ना शुरू कर दीजिये और इन खुबसुरत रेलों में से एक में भी आपने यात्रा कर ले तो ये आपका जीवन के सबसे सुनहरे दिन होंगे | कमेंट में जरिये आप बताये कि आप इने रेलों में से किस्मे सफर करना पसंद करेंगे |
Comments
Post a Comment