
गौतम बुद्ध में बौद्ध धर्म के उपदेशो को पुरे विश्व में फैलाया था जिनका जन्म 567 ईस्वी में लुम्बिनी में हुआ था | एक राजशाही परिवार में जन्म लेने के बावजूद उन्होंने सबसुख आनन्द त्यागकर आध्यात्म की खोज में निकल गये | भगवान बुद्ध शान्ति का प्रतीक है इसलिए आपको बौद्ध मन्दिरों में ऐसी शान्ति का अनुभव होगा जो शायद ही किसी अन्य धर्मो के मन्दिरों में मिले | दुसरे धर्मो की तरह बौद्ध धर्म के मूर्तिपूजा करना जरूरी नही है लेकिन बौद्ध धर्मावलम्बि बुद्धमूर्ति के सामने घुटने टेककर प्रार्थना जरुर करते है | बौद्ध धर्म दक्षिणी एशिया में काफी फैला हुआ है जिसमे चीन , जापान , भारत , नेपाल , जैसे कई देश शामिल है इन्ही देशो में भगवान बुद्ध की कई विशाल प्रतिमाये बनाई गयी है जिनमे से हम कुछ प्रसिद्ध ऊँची प्रतिमाओं के बारे में इस पोस्ट में बतायेंगे |
01 स्प्रिंग टेम्पल , चीन | SPRING TEMPLE BUDDHA, HENAN, CHINA
चीन में स्थित स्प्रिंग टेम्पल में भगवान बुद्ध की विश्सव में बसे ऊँची मूर्ति है जिसकी ऊंचाई 420 फीट है | इस प्रतिमा को गिनीज बुक में सबसे ऊँची प्रतिमा के तौर पर स्थान दिया गया है | इस प्रतिमा को 108 किलो स्वर्ण , 3300 टन ताम्बे और 15,000 टन स्टील से मिलकर बनाया गया है | कुर्सी के नीचे डायमंड सीट के नीचे भगवान बुद्ध के 6666 छोटी छोटी बुद्ध प्रतिमाये है | पर्यटक इस प्रतिमा के पैर की उंगलियों तक पहुच सकते है |
2. MONYWA BUDDHA, MONYWA, MYANMAR
मोंव्या बुद्ध प्रतिमा भगवान बुद्ध की दुसरी सबसे ऊँची प्रतिमा है जो म्यामांर में स्थित है | 2008 में बनी इस प्रतिमा की ऊँचाई 423 फ़ीट है जिसमे 31 मंजिले है जो 31 अस्तित्व के धारणा को प्रदर्शित करते है | मोंव्या शहर म्यांमार के चिन्द्विन नदी के किनारे बसा हुआ है | ये प्रतिमा शयन मुद्रा में भगवान बुद्ध की सबसे ऊँची प्रतिमा है |
3. LESHAN GIANT BUDDHA, CHINA
चीन में स्थित लेशन बुद्ध प्रतिमा की उंचाई 232.94 फीट है जो मैत्रय बुद्ध प्रतिमाओं में सबसे विशाल है | इस प्रतिमा को यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत में शामिल किया हुआ है | इस प्रतिमा को पहाड़ो को काटकर निर्मित किया गया है | इस प्रतिमा के पैरो के नीचे से पवित्र नदी बहती है | 803 ईस्वी में तैयार हुयी इस प्रतिमा को आज भी अपने विशेष निर्माण के कारण संरक्षित किया हुआ है | वर्तमान में यह चीन का प्रसिद्ध वेकेशन स्पॉट है |
4. DAIBUTSU AT TODAI-JI, NARA, JAPAN
जापान में स्थित ये प्रतिमा कांसे की सबसे ऊँची प्रतिमा है जिसकी उंचाई 49.29 फीट है | यहाँ पर हिरणों को भगवान का दूत माना जाता है जो यहाँ इधर उधर विचरण करते रहते है | यही पर एक म्यूजियम भी बना हुआ है जहां पर आप घूम सकते है |
5. WAT PHO, BANGKOK
वाट फ़ो बैंकाक में स्थित सबसे प्राचीन मन्दिर है जिसका निर्माण राजा राम तृतीय के शासनकाल के दौरान हुआ था | इस स्वर्णजडित प्रतिमा की उंचाई 15 मीटर और लमबे 46 मीटर है | केवल इस प्रतिमा के पैर ही 5 मीटर लम्बे है जिन्हें खुबसुरत तरीके से सजाया हुआ है | यही नही मन्दिर परिसर में भगवान बुद्ध की सौ से भी अधिक मुर्तिया है |
Comments
Post a Comment