Skip to main content

मिजोरम राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Mizoram Facts in Hindi

मिजोरम (Mizoram) भारत का एक उत्तरपूर्वी राज्य है जिसकी राजधानी आइजाल है | मिजोरम राज्य का नामकरण यहाँ के मूल निवासियों “मिजो” के नाम पड़ा है | मिजोरम (Mizoram) राज्य की सीमाए त्रिपुरा ,असम और मणिपुर से लगती है जबकि अंतर्राष्ट्रीय सीमाए बांग्लादेश और म्यांमार से लगती है | 1972 तक ये राज्य असम का ही हिस्सा था लेकिन 20 फरवरी 1987 को मिजोरम (Mizoram) भारत का 23वा राज्य बना |

मिजोरम राज्य एक नजर में 

क्षेत्रफल21,087 वर्ग किमी
जनसंख्या1,091,014 (2011 जनगणना )
जनसंख्या घनत्व52 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी
लिंगानुपात976 महिलायों पर 1000 पुरुष
साक्षरता दर91.33%
राजधानीआइजाल
कुल जिले8
मुख्यमंत्रीपु ललथनहवला
राज्यपालकुमनम राजशेखरम
विधानसभा सीटो की संख्या40
लोकसभा सीटो की संख्या1
राज्यसभा सीटो की संख्या 
प्रथम मुख्यमंत्रीचुंगा
प्रथम राजपालहितेश्वर शाक्य
राज्य पशुसीरो (बकरी जैसा जानवर)
राज्य पक्षीMrs. Hume’s pheasant
राज्य फूलIndian rose chestnut
राज्य वृक्षसेन्हरी
राज्य दिवस 20 फरवरी
राज्य भाषा मिजो ,अंग्रेजी , हिंदी

मिजोरम का इतिहास 

  • अंग्रेजो के जमाने से पहले मिजोरम स्थानीय मुखियाओ के नेतृत्व में था |
  • अंग्रेजो के आने से पहले मिजोरम में 60 स्थानीय मुखिया थे |
  • 1895 के दौर में अनेको ईसाई मिशनरी यहाँ आकर बस गये |
  • ईसाई मिशनरीज के बसने के कारण इस राज्य में ईसाई मुख्य धर्म है |
  • ब्रिटिश राज्य में मिजोरम असम का हिस्सा था और आइजाल मुख्यालय था |
  • आजादी के बाद 1954 अधिनियम के तहत स्थानीय मुखियाओ को हटा दिया |
  • 1959 में चूहों की बढती आबादी से यहाँ मौतुम नामक भयंकर बीमारी फ़ैली |
  • इस समस्या के निपटने के लिए मिज़ो नेशनल फ्रंट की स्थापना हुयी |
  • मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) बाद में एक मिजोरम का प्रमुख राजनीतिक दल बना गया |
  • 20 फरवी 1987 को मिजोरम भारत का 23वा राज्य बना |

मिजोरम की भौगोलिक स्थिति 

  • कर्क रेखा मिजोरम (Mizoram) के लगभग मध्य से गुजरती है |
  • मिजोरम भारत का दूसरा सबसे कम आबादी वाला राज्य है |
  • मिजोरम की सबसे बड़ी नदी चिमतुपी है जिसे कालादान भी कहते है |
  • मिजोरम की सबसे बड़ी झील पलक लेक है |

मिजोरम की आर्थिक स्थिति

  • मिजोरम (Mizoram) की आर्थिक स्थिति भारत में सबसे निचले स्तर पर है |
  • मिजो लोग झूम खेती करते है |
  • मिजोरम बाँस का सबसे बड़ा उत्पादक (भारत का 14 प्रतिशत)है |
  • मिजोरम में मुख्य खेती संतरा , मक्का , चावल ,दाले ,गन्ना अदरक और टमाटर है |
  • मिजोरम में मुख्य उद्योग हैंडलूम , चावल एवं आटे के कारखाने और इट निर्माण है |

मिजोरम में परिवहन

  • असम में सड़क मार्ग की लम्बाई 8500 किमी है जिसमे से 871 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग है |
  • मिजोरम (Mizoram) का एकमात्र हवाई अड्डा लेंगपुई हवाई अड्डा है जहां से कोलकाता के लिए हर घंटे उडान है |
  • मिजोरम का नजदीकी रेलवे स्टेशन असम के सिलचर में है|
  • असम में पवन हंस नामक हेलीकाप्टर सेवा पर्यटन के हिसाब से शुरू की गयी है |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...