
मेघालय (Meghalaya) भारत के सबसे खुबसुरत राज्यों में से एक है अपनी इसी खूबसूरती के कारण मेघालय को Scotland of the East कहते है | मेघालय (Meghalaya) में कई प्राचीन गुफाये है इन प्राचीन गुफाओं में से जयंतीया हिल्स 22 किमी से भी लम्बी सुरंग है जो अलग अलग गुफाओं को आपस में जोडती है |
मेघालय एक नजर में | Quick Facts of Assam in Hindi
| राजधानी | शिलोंग |
| राज्य का दर्जा | 21 जनवरी 1972 |
| सबसे बड़ा शहर | शिलोंग |
| कुल जिले | 11 |
| क्षेत्रफल | 22,429 वर्ग किमी |
| जनसख्या | 2,964,007 (2011 जनगणना ) |
| जनसंख्या घनत्व | 130 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी |
| लिंगानुपात | |
| साक्षरता दर | 75.84 प्रतिशत |
| सबसे ऊँची चोटी | |
| आधिकारिक भाषा | अंग्रेजी (अन्य खासी एवं गारो ) |
| प्रसिद्धी | |
| प्रसिद्ध नृत्य | |
| प्रसिद्ध त्यौहार | |
| जनजातियाँ | |
| नदियाँ | |
| पर्वत | |
| झीले | उमियन झील |
| सरकार | |
| गर्वनर | तथागत रॉय |
| मुख्यमंत्री | कोनराड संगमा (NPP) |
| विधानसभा | 60 सीट |
| उच्च न्यायालय | मेघालय उच्च न्यायालय |
| लोकसभा में सीटे | 2 |
| राज्यसभा में सीटे | 1 |
| प्रथम मुख्यमंत्री | विलियमसन संगमा |
| प्रथम गर्वनर | |
मेघालय से जुड़े रोचक तथ्य
- मेघालय (Meghalaya) में ही संसार के सबसे अनोखे जीवित पुल आपको देखने को मिलेंगे जिसे Root Bridges के नाम से जाना जाता है | ये Root Bridges हजारो वर्षो के पेड़ो की जडो से बने है और ये पुल सबसे ज्यादा चेरापूंजी में है |
- मेघालय (Meghalaya) में सबसे ज्यादा इसाई धर्म के लोग रहते है उसके बाद मुस्लिम ,हिन्दू और सिख धर्म के लोग आते है |
- मेघालय से कई चर्चित व्यक्ति आये है जिनमें से मशहूर लेखिका अरुन्धती राय और पूर्व लोकसभा स्पीकर पी.ए.संगमा का नाम आता है |
- मेघालय में अधिकतर जनजातीय लोग निवास करते है इसमें से खासी जनजाति के लोग मेघालय में सबसे ज्यादा निवास करते है |
- मेघालय आबादी और क्षेत्रफल के लिहाज से भारत के सबसे छोटे राज्यों की श्रेणी में आता है | मेघालय की आबादी लगभग 30 लाख और क्षेत्रफल 22,720 वर्ग किमी है |
- मेघालय ही भारत को वो राज्य है जिसके मासिनराम जिले में सबसे अधिक वर्षा होती है जबकि इससे पहले चेरापूंजी का नाम इसमें प्रथम आता था |
- मेघालय अंतर्राष्ट्रीय सीमा के द्वारा बांग्लादेश से भी जुड़ा हुआ है |
- मेघालय की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है इसके बाद खासी और गारो क्षेत्रीय भाषाए बोली जाती है |
- मेघालय के माओलोंग गाँव को भारत के सबसे साफ़ गाँव का दर्जा मिला है जो मेघालय के लिए गर्व की बात है |
मेघालय का इतिहास
- मेघालय का निर्माण असम के दो जिलो United Khasi Hills और Jaintia Hills से मिलकर बना है इसके बाद 1972 में गारो हिल्स को भी मेघालय में मिला लिया गया |
- 19वी सदी में ब्रिटिश शासन के सम्पर्क में आने से पहले खासी , जयंतिया और गारो का अपना अलग अलग साम्राज्य था | जिसे 1835 में अंग्रेजो ने असम में मिला दिया था |
- 16 अक्टूबर 1905 को बंगाल का विभाजन होने के बाद मेघालय , पूर्वी बंगाल और असम का भाग बना लेकिन जब 1912 में विभाजन वापस लिया गया तो मेघालय असम का हिस्सा बन गया |
- 2 अप्रैल 1970 को असम के दो राज्यों को अलगकर मेघालय को एक स्वतंत्र राज्य बना | जिसे 21 जनवरी 1972 को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला |
मेघालय की भौगोलिक स्थिति
- मेघालय उत्तर-पूर्वी भारत की Seven Sister States में से एक है जो अपनी पहाड़ियों ,घाटियों की वजह से काफी उन्नत है |
- मेघालय में अनेको नदिया है जिनमे से अधिकतर वर्षा का पानी आता है |
- मेघालय में साल भर होने वाली वर्षा की वजह से इसे दुनिया की सबसे नम जगहों में गिना जाता है | यहा का तापमान मुश्किल से 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुचता है जबकि सर्दियों में शून्य तक तापमान पहुच जाता है |
- मेघालय का 70 प्रतिशत हिस्सा वनों से घिरा हुआ है
- मेघालय के प्रमुख राष्ट्रीय पार्क नोर्केक राष्टीय पार्क , बालपक्रम राष्ट्रीय उद्यान , नोंग खेल्म वन्य जीव अभयारण्य , सिजू पक्षी अभयारण्य है
- मेघालय की प्रमुख नदियाँ सिमसंग , मंदा , दार्मिंग , रिंगे , गमोल और बुग्गी है
मेघालय की आर्थिक स्थिति
- मेघालय की 81 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है |
- आलू ,चावल और मक्का मेघालय की मुख्य फसले है |
- मेघालय के मुख्य खनिज सिलीमेनाईट , कोयला , डोलोमाईट , लाइमस्टोन और सेंडस्टोन है |
- मेघालय के मुख्य उद्योग सीमेंट , लोहा और स्टील है |
मेघालय की संस्कृति
- मेघालय में साक्षरता दर 75.48 प्रतिशत है जो भारत की औसत साक्षरता दर से अधिक है |
- मेघालय का मेलोंग गाँव भारत का सबसे स्वच्छ गाँव है |
- मेघालय की 70 प्रतिशत आबादी इसाई धर्म मानती है |
- मेघालय के प्रमुख नृत्य शाद सुख्म्य्निस्म , शाद नोंग क्रम और दोरेगता डांस है |
मेघालय के दर्शनीय स्थल
- शिलोंग -मेघालय की राजधानी और पूर्व के स्कॉटलैंड नाम से विख्यात |
- डॉन बोस्को म्यूजियम – आदिवासी जनजीवन संग्रहालय |
- मसाई गुफा – चेरापूंजी में स्थित अनोखी गुफा |
- गारो पहाड़िया
- एलीफैंट फाल्स
- नोक्लिकाई फाल्स – भारत का सबसे ऊँचा झरना (1115 फीट)
Comments
Post a Comment