केरल राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Kerala Facts in Hindi
केरल राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Kerala Facts in Hindi केरल (Kerala) भारत के दक्षिण-पश्चिमी मालाबार तट पर स्थित भारत का अग्रणी राज्य है | केरल (Kerala) राज्य का गठन 01 नवम्बर 1956 को हुआ था | केरल की सीमाए कर्नाटक, तमिलनाडू और लक्षद्वीप से लगती है | केरल का क्षेत्रफल 38,863 वर्ग किमी है जो भारत के कुल क्षेत्रफल का केवल 1.18 प्रतिशत है | पूर्व में पश्चिम घाट एवं पश्चिम में अरब सागर के बीच स्थित इस प्रदेश की चौड़ाई 35 किमी से 120 किमी तक है जिसमे कुल 44 नदियाँ बहती है | यहाँ की शासकीय भाषाए मलयालम एवं अंग्रेजी है तथा राजधानी तिरुवनंतपुरम है जिसे पहले त्रिवेन्द्रम कहा जाता था | जनसंख्या में मामले में केरल भारत का 13वा बड़ा राज्य है | केरल 14 जिलो में बंटा हुआ है और तिरुवनंतपुरम केरल की राजधानी है | मलयालम केरल (Kerala) की आधिकारिक भाषा है | आइये अब आपको केरल (Kerala) से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य बताते है |
केरल (Kerala) का इतिहास
केरल (Kerala) मैसूर वंश का घर रहा है जहां हैदर अली और टीपू सुल्तान जैसे शासको ने अंग्रेजो के खिलाफ लगातार चार लड़ाईया लड़ी |
त्रावणकोर राज्य का गठन 01 जुलाई 1949 को हुआ जिसे बाद में बदलकर केरल नाम दिया गया |
1956 अधिनियम के तहत त्रावणकोर , कोच्ची और मालाबार तट को मिलाकर केरल राज्य का गठन 01 नवम्बर 1956 को हुआ था |
1991 में केरल (Kerala) भारत का पहला पूर्ण शिक्षित राज्य बना |
केरल की भौगौलिक स्थिति
केरल की सीमाए उत्तर में कर्नाटक एवं पूर्व में तमिलनाडु से लगती है |
अनामुदी केरल की सबसे ऊँची चोटी है जिसकी ऊँचाई 2695 मीटर है |
केरल में 44 नदियाँ है जिसमे से 41 पश्चिम में तथा 3 पूर्व में बहती है |
क्षेत्रफल के हिसाब से केरल का सबसे बड़ा जिला पलक्कड़ और छोटा जिला अलपुज्जा है |
जनसख्या के हिसाब से केरल का सबसे बड़ा जिला एर्नाकुलम और छोटा जिला वायनाड है |
केरल (Kerala) में सरकार
केरल में सरकार (2019)
सरकार
केरल सरकार
राज्यपाल
पी.स्थशिवम
मुख्यमंत्री
पिनराई विजयन (CPI (M))
मुख्य सचिव
टॉम जोस IAS
DGP
लोकनाथ बहेरा IPS
विधानसभा
Unicameral (141 सीटे)
केरल के जिले एवं उनका क्षेत्रफल
जिले का नाम
गठन
क्षेत्रफल
अलापुज्जा
17 अगस्त 1957
1,414 वर्ग किमी
एर्नाकुलम
1 अप्रैल 1958
3,068 वर्ग किमी
इड्दुकी
26 जनवरी 1972
4,358 वर्ग किमी
कन्नूर
1 जनवरी 1957
2,966 वर्ग किमी
कसरगोड
24 मई 1984
1,992 वर्ग किमी
कोल्लम
1 नवम्बर 1956
2,491 वर्ग किमी
कोट्टायम
1 नवम्बर 1956
2,208 वर्ग किमी
कोज़हिकोड
1 जनवरी 1957
2,344 वर्ग किमी
मल्लपुरम
16 जून 1969
3,550 वर्ग किमी
पलक्कड
1 जनवरी 1957
4,480 वर्ग किमी
पथनम ठित्ता
1 नवम्बर 1982
2,637 वर्ग किमी
तिरुवनंतपुरम
1 नवम्बर 1956
2,192 वर्ग किमी
थ्रिस्सुर
1 नवम्बर 1956
3,032 वर्ग किमी
वायनाड
1 नवम्बर 1980
2,131 वर्ग किमी
केरल (Kerala) की संस्कृति
केरल (Kerala) की साक्षरता दर (94 प्रतिशत) भारत में सबसे अधिक है |
लिंगानुपात (1024) के मामले में भी केरल भारत का सबसे अग्रणी राज्य है |
जीवन दर (77 वर्ष) भी केरल की भारत में सबसे अधिक है |
केरल भारत का सबसे कम करप्ट राज्यों में से एक है |
सबरीमाला (भगवान अयप्पा का मन्दिर) केरल का सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है |
एर्नाकुलम जिले का कलाडी श्री शंकराचार्य की जन्मस्थली है |
केरल के मुख्य शास्त्रीय नृत्य कथकली , मोहिनीअट्टम , थेयय्म और ठुलाल है |
केरल के मुख्य त्यौहार ओणम ,विशु ,क्रिसमस और अलुवा शिवरात्रि है |
केरल के राज्य चिन्ह
राज्य पशु
हाथी
राज्य पक्षी
ग्रेट होर्नबिल
राज्य मछली
करीमीन
राज्य पुष्प
गोल्डन शावर
राज्य फल
जैकफ्रूट
राज्य वृक्ष
नारियल
केरल की आर्थिक स्थिति
कोच्ची केरल का प्रमुख बन्दरगाह है जिसे अरब सागर की रानी भी कहते है |
केरल को पर्यटन मंत्रालय ने Gods Own Country कहकर पयर्टन को बढ़ावा दिया है |
केरल के प्रमुख खनिज लिमोनाईट , केओलिन और लाइमस्टोन है |
केरल (Kerala) में मुख्य उद्योग कोईर और काजू का है |
केरल भारत के 91 प्रतिशत रबर का उत्पादन करता है |
केरल अदरक ,केले , चाय एवं काफी उत्पादन में भारत में सबसे अग्रणी राज्य है
केरल में मसालों के बड़े बड़े बाग़ है इसलिए इसे मसालों का बगीचा भी कहा जाता है |
इसके अलावा , चाय ,कॉफ़ी ,रबड़ , काजू , नारियल , सुपारी , केला , चावल , अदरक , काली मिर्च , गन्ना आदि के साथ ही यहाँ तरह तरह की सब्जिया पैदा होती है |
केरल (Kerala) में वनस्पति एवं जीव
18वी सदी तक केरल का एक तिहाई हिस्सा घना जंगल था लेकिन वर्तमान में एक चौथाई हिस्सा ही जंगल है |
2004 के आंकड़ो के अनुसार भारत की 25 प्रतिशत 15000 पादप प्रजातियाँ केरल में है |
इसी तरह केरल में 118 स्तनधारियों की प्रजातियाँ , 500 पक्षीयों की प्रजातिया , 189 मछलियों की प्रजातियाँ , 173 रेंगने वाले प्राणियों की प्रजातियाँ है |
केरल के प्रसिद्ध व्यक्तित्व
श्री नारायण गुरु
भारत के प्रसिद्ध संत
मोहम्मद बशीर
प्रसिद्ध लेखक
वी.के.कृष्ण मेनन
भारत के पूर्व रक्षा मंत्री
कुमारन असन
केरल के प्रसिद्ध कवि
के.आर.नारायण
पूर्व राष्ट्रपति
अदूर गोपालकृष्णम
भारतीय सिनेमा के सूत्रधार
पी.टी.उषा
धावक
डा.वर्गीस कुरियन
श्वेत क्रांति के जनक
कृष्णा पिल्लै
केरल से प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी
अरुंधती रॉय
बुकर पुरुस्कार विजेता लेखक
केरल से जुड़े रोचक तथ्य
केरल भारत का एकमात्र आजी है जहां आज भी आयुर्वेद का चिकित्सा में इस्तेमाल होता है |
लिंगानुपात में महिलाये केरल में पुरुषो से अधिक है |
केरल में आपको एशियाई हाथी आसानी से देखने को मिल जायेंगे |
राष्ट्रीय राजमार्ग 47A भारत का सबसे छोटा राजमार्ग है जिसकी लम्बाई मात्र 6 किमी है
केरल में जीवन दर भारत में सबसे अधिक है |
विश्व में सबसे पहले सागवान के वृक्षों का बागान केरल में अंग्रेजो द्वारा शुरू किया गया था|
विश्व का एकमात्र सागवान संग्रहालय (Teak Museum) भी यही मौजूद है | विश्व का सबसे बड़ा और लम्बा सागवान वृक्ष भी केरल में ही है |
केरल के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्यजीवन अभ्यारण्य
केरल के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान
राष्ट्रीय पार्क
क्षेत्रफल (वर्ग किमी में)
शुरुवाती वर्ष
एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान
97
1978
पेरियार नेशनल पार्क
350
1982
साइलेंट वेली नेशनल पार्क
237. 52
1984
अनामुदी शोला राष्ट्रीय उद्यान
7.5
2003
मथिकेत्तनशोला राष्ट्रीय पार्क
12.817
2003
पम्बम शोला राष्ट्रीय पार्क
1.318
2003
केरल के प्रमुख Biosphere Reserve
Biosphere Reserve
क्षेत्रफल ((वर्ग किमी में)
शुरुवाती वर्ष
निलगिरी Biosphere Reserve
1455.4
1986
अगस्त्यमलाई Biosphere Reserve
1701
2002
केरल के प्रमुख वन्य जीव अभ्यारणय
वन्य जीव अभ्यारणय
क्षेत्रफल ((वर्ग किमी में)
शुरुवाती वर्ष
पेरियार वन्य जीव अभयारण्य
777
1950
नेय्यार वन्य जीव अभयारण्य
128
1958
पेची-व्जानी वन्य जीव अभयारण्य
125
1958
वायनाड वन्य जीव अभयारण्य
344.44
1973
पाराबीकुल्म वन्य जीव अभयारण्य
285
1973
इडुक्की वन्य जीव अभयारण्य
70
1976
थत्तेकड़ वन्य जीव अभयारण्य
25
1983
पेप्पारा वन्य जीव अभयारण्य
53
1983
चिमनी वन्य जीव अभयारण्य
85
1984
चिन्नार वन्य जीव अभयारण्य
90.44
1984
शेंदुर्नी वन्य जीव अभयारण्य
171
1984
अरलम वन्य जीव अभयारण्य
55
1984
मंगलवनम पक्षी अभयारण्य
0.0274
2004
कुरिंजीमाला वन्य जीव अभयारण्य
32
2006
केरल के प्रमुख टाइगर रिज़र्व
टाइगर रिज़र्व
क्षेत्रफल ((वर्ग किमी में)
शुरुवाती वर्ष
पेरियार टाइगर रिज़र्व
925
1978
पराम्बीकुलम Tiger Reserve
648.5
1973
केरल के पर्यटन स्थल | Kerala Tour Guide in Hindi
ऊँचे ऊँचे पर्वतों और गहरे सागर तट पर बसा केरल भारत का दक्षिण-पश्चिम में स्थित हरियाली की चुनर ओढ़े खुबुसुरत राज्य है | ऊँचे ऊँचे नारियल के वृक्ष केरल प्रदेश की पहचान भी है शान भी | कहा जाता है कि केरल का नाम “केरम” शब्द से पड़ा है जिसका अर्थ नारियल का पेड़ होता है | हरियाली से लदे केरल के समुदी तट भी विदेशी सैलानियों को अच्छे खासे लुभाते है | भारत का यह इकलौता प्रदेश है जहां की साक्षरता दर 100 प्रतिशत है तथा यहाँ ली लगभग आधी आबादी अच्छी अंग्रेजी बोल लेती है |
Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...
पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...
भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...
Comments
Post a Comment