Classic Indian TV Commercial Ads on Doordarshan मित्रो हमने पिछली एक पोस्ट में आपको दूरदर्शन का सम्पूर्ण इतिहास बताया था कि किस तरह दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले धारावहिको के लोगो को बाँध के रखा था | दूरदर्शन के शुरवाती दौर मतलब 80 के दशक की शूरु में विज्ञापन कंपनियों का रुझान कम था लेकिन धारवाहिको की लोकप्रियता को देखते हुए कई विज्ञापन कंपनियों ने पारम्परिक समाचार पत्र विज्ञापनों से हटकर विडियो विज्ञापनों में आने का विचार किया | उस समय बनाये जाने वाले Ad एकदम साधारण होते थे जिसमे फूहड़ता बिलकुल भी नही होती थी | ऐसा माना जाता था कि रामायण और महाभारत टीवी सीरियल के दौरान एक दस सेंकंड के Ad को टीवी पर दिखाने की दर 50000 रूपये से भी ज्यादा थी | उसके बाद 90 के दशक में Ad की दरे 10 लाख प्रति विज्ञापन तक हो गयी थी और आज इनकी दरे करोड़ो में हो गयी हो |
https://www.youtube.com/watch?v=UHRfnAJAXck
दूरदर्शन के शुरुवाती दिनों के विज्ञापनों में पहले साधारण कलाकार हुआ करते थे लेकिन विज्ञापन की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए फ़िल्मी कलाकारों को विज्ञापनों में शामिल करना शूरू कर दिया गया | 80 के दशक में किशोर कुमार ,शम्मी कपूर, कपिल देव,विनोद खन्ना जैसे कई कलाकारों ने Ad में काम किया जबकि 90 के दशक में सलमान खान ,आमिर खान ,जूही चावला जैसे कलाकारों ने दूरदर्शन पर दिखाए जाने वाले विज्ञापनों में काम किया | 80 के दशक में जन्मे लोग आज भी इन विज्ञापनों को नही भूल पाए होंगे इसलिए आज हम उन्ही यादगार विज्ञापनों के बारे में विस्तार से आपको रूबरू करवाएंगे |
Two Wheeler Ads on Doodarshan
सबसे पहले विज्ञापन में मै बजाज स्कूटर के Ad का लेना चाहूँगा क्योंकि उसी विज्ञापन की वजह से हमारे घर पर पहला स्कूटर आया था | उस समय स्कूटर और लूना का प्रचलन ज्यादा था | मुझे आज भी याद है कि उस समय बजाज स्कूटर का प्रचलन इतना ज्यादा था कि बाइक बहुत कम नजर आती थी | बाइक कंपनियों में यामाहा या बुलेट का नाम ज्यादा चलता था और ऐसी गाडिया केवल अमीर लोगो के पास हुआ करती थी | बजार स्कूटर के विज्ञापन का स्लोगन मुझे अभी भी यादा है “ये जमीन ये
आसमान , हमारा कल हमारा आज ,बुलंद भारत की बुलंद तस्वीर , हमारा बजाज ” |
लूना का एक Ad आता था “सुख पाना है तुमको दूना , शान से बोलो चल मेरी लूना ” और अब बेचारी अब चल भी नही पाती है | अब स्कूटर और लूना केवल भंगार की वस्तु बन गयी है और अगर कही बच भी गयी तो लोग बड़ी मुश्किल से उसको पालते है | Suzuki Samurai का एक मजेदार Ad आता था जिसका स्लोगन था “No प्रॉब्लम ” | शाहरुख खान Hero Puch के विज्ञापन में नजर आते थे | Hero Honda का एक विज्ञापन आता था जिसका स्लोगन था “Fill it , Shut it and Forget It ”
Food Products Ads on Doordarshan
sundrop आयल का एक विज्ञापन आता था जिसमे एक बच्चा बड़ी बड़ी रोटियों और गुलाब जामुन के बीच कूदता था |मैगी का एक Ad आता था जिसमे एक बच्चा बोलता था “2 मिनट रुक सकते है घर के बाहर जा सकते है क्योंकि बड़ी गजब की भूख लगी मुझे चाहिए मैगी अभी ” | पारले-जी का विज्ञापन भी बरसों से चला आ रहा है जिसमे कई सालो तक अपने प्रोडक्ट का पैटर्न नही बदला था और मुझे याद है जब से मेरा जन्म हुआ तब से 4 रूपये का पार्ले जी का बिस्कुट आता था | उस समय उसके मुकालबे और कोई ब्रांड नही था इसलिए बिस्कुट का मतलब ही पारले-जी हुआ करता था |
एक दूध का Ad आता था “दूध ,दूध ,दूध ,दूध पीओ ग्लास दूध है वंडरफुल , पी सकते है रोज ग्लास दूध ,गर्मी में डालो दूध में आये ,दूध बन गया वैरी Nice , पीओ डेली once or Twice , मिल जाएगा Tasty Surprise , दूध है मस्ती every सीजन , पीओ दूध For Healthy Reason , रहोगे फिर Fit and Fine , जीओगे Past 99 , चारो ओर मच गया शोर , Give Me More Give Me More , पियो ग्लास दूध ” | ये विज्ञापन किसी ब्रांड का नही था इसमें देश की जनता को “ऑपरेशन Flood” के दौरान दूध पीने की जागरूकता के लिए बनाया गया था |एक पान पराग का विज्ञापन आता था जिसमे बॉलीवुड के मशहूर हस्तियों अशोक कुमार और शम्मी कपूर ने काम किया था |जब नेस्कैफे का Ad आता तो हम काफी के बारे में जानते ही नही थे लेकिन उसका म्यूजिक बहुत अच्छा था |
एक कायम चूर्ण का विज्ञापन आता था जिससे कब्ज एसिडिटी जैसे राक्षश दूर हो जाते थे | एक लिज्जत पापड़ का विज्ञापन आता “खुर्रम ,कुर्रम ” जिसमे दिखाए गये खरगोश को आज भी आप उनके उत्पाद पर देख सकते है | प्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन ने कई वर्षो तक “ताजमहल चाय ” का Ad किया था जिसमे वो हर बार “वाह ताज ” कहते हुए दिख जाते थे | अमूल भी विज्ञापनों में कई वर्षो तक सक्रीय रहा और उसने अपना स्लोगन “अमूल-The Taste of India ” रखा था और आज भी दुग्ध उत्पादों में भारत की सबसे बड़ी कम्पनी है |पार्ले मोनको का भी एक मजेदार विज्ञापन आता था जिसमे एक कलाकार नोट चलने को कहती है और इसका स्लोगन था “लाइफ नमकीन हो जाए ” | एक Chutki माउथ फ्रेशनर का विज्ञापन आता था |
Detergent Ads on Doordarshan
निरमा के विज्ञापन तो इतने सालो तक आया कि दिमाग से निकल ही नही पाया | एक धमाकेदार टोन के साथ इस Ad की शुरूवात होती थी “वाशिंग पाउडर निरमा ,वाशिंग पाउडर निरमा ,दूध सी सफेदी निरमा से आये , रंगीन कपड़ा भी धुल धुल जाए ,सबकी पसंद निरमा , वाशिंग पाउडर निरमा” |इस वाशिंग पाउडर का असर लोगो में इतना छा गया था कि लोग दूकान पर वाशिंग पाउडर बोलने के बजाय निरमा ही माँगा करते थे | इसके मुकालबे उस समय में कोई वाशिंग पाउडर ही नही था |
Bathing Soap, Hair Care and Hair Care Ads on Doordarshan
लाइफबॉय का विज्ञापन भी बहुत सफल रहा था जिसने लगातार अपने विज्ञापनों में बदलाव किये थे लेकिन उन्होंने काफी सालो तक अपना स्लोगन एक ही रखा था | “तंदूरुस्ती की रक्षा बढ़ाता है लाइफबॉय ,लाइफबॉय है जहा तंदूरुस्ती है वहा” | Liril साबुन का एक बोल्ड विज्ञापन आता था जिसमे लड़के झरने में नहाती दिखाई जाती थी | Cinthol साबुन के एक विज्ञापन में पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान नजर आते थे |
विक्को के विज्ञापन के बारे में तो क्या कहना था वो विज्ञापन इतना बड़ा था कि इस विज्ञापन में घूम फिर के आ सकते थे | अब शनिवार की फिल्मो के बीच जब ये विज्ञापन आता था तो भारी बोर हो जाते थे | “विको टर्मरिक , विको आर्युवेदिक क्रीम , हल्दी चन्दन के गुण इसमें समाये , त्वचा की रक्षा करे एंटीसेप्टिक क्रीम ” | ऐश्वर्या राय और महिमा चौधरी Fair & Lovely के विज्ञापन में नजर आते थे |
Tooth Paste and Tooth Powder Ads on Doordarshan
अब एक डाबर लाल दंत मंजन का विज्ञापन आता था जिसमे एक अध्यापक एक छात्र के दांत चमकने की बात कहता है तो छात्र डाबर लाल दंत मंजन के गुण बताता है जिससे अध्यापक भी उसे खरीदने चला जाता है | इस विज्ञापन को देखकर आपको आपके बचपन के क्लासरूम और स्कूल ड्रेस की याद आ जायेगी | ऐसा ही विको वज्रदंती का विज्ञापन आता था जिसका गाना तो सुनने लायक था “वज्रदंती वज्रदंती विक्को वज्रदंती , विको पाउडर विको पेस्ट , आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों से बना ,सम्पूर्ण स्वदेशी , विक्को वज्रदंती” |
उस समय गाँवों में तो कोयले या नीम से दांत साफ़ किये जाते थे और शहरों में काला दंत मंजन या डाबर लाल दन्त मंजन का प्रयोग किया जाता था लेकिन टूथपेस्ट आने के बाद ये सब लुप्त हो गये | अब इनका इस्तेमाल आपको सिर्फ बुजुर्ग करते दिख जायेंगे | Close Up का एक विज्ञापन आपको आज भी याद होगा जिसका स्लोगन था “क्या आप क्लोज उप करते है या दुनिया से डरते है ”
Cold Drinks Ads on Doordarshan
एक कोल्डड्रिंक “गोल्ड स्पॉट ” का विज्ञापन भी आता था लेकिन वो ज्यादा सफल नही रहा | शुरवात में आमिर खान Pepsi के ब्रांड ambassador थे और उस समय पेप्सी का स्लोगन था “यही है राईट चॉइस बेबी ” | कुछ शुरवाती विज्ञापनों में ऐश्वर्या राय ने भी पेप्सी के विज्ञापन में काम किया था | सचिन तेंदुलकर , अजहरुदीन और विनोद काम्बली भी Pepsi के एक विज्ञापन में नजर आते थे |आमिर खान Coca Cola के भी ब्रांड ambassador थे जिसमे उन्होंने अलग अलग विज्ञापनों में काम किया है Coca Cola का स्लोगन था “ठंडा मतलब कोको कोला ” |
Sweets and Chocolates Ads on Doordarshan
Perk चॉकलेट का विज्ञापन भी बहुत बढ़िया आता था जिसमे प्रीती जिंटा नजर आती है और उसका गाना बहुत सुंदर था “कभी जिन्दगी लगे भारी , कभी लगती ये हल्की हल्की , सीके रंग हसके देखे , अपना ले खुशी हर पल की , थोड़ी थोड़ी भारी थोड़ी थोड़ी हल्की ,अपना ले खुशी जिन्दगी की, थोड़ी से पेट पूजा,कभी भी कही भी ” | अब इस चॉकलेट की बात करे ये तो हमको साल में एक बार जन्मदिन पर दिलाई जाती थी बाकि कुछ अमीर दोस्त अपनी गर्लफ्रेंड को देते थे |
एक “मिल्की बार” चॉकलेट का विज्ञापन अंग्रेजी में आता था | Center Fresh का विज्ञापन तो बड़ा मजेदार आता था और उसका स्लोगन था “जबान पर रखे लगाम ” | एक Melody चॉकलेट का विज्ञापन आता था जिसका स्लोगन था “मेलोडी इतनी चोकलेटी क्यों है ?” |कैडबरी चॉकलेट ने भी खूब विज्ञापन दिए जो काफी लम्बे हुआ करते थे जिसका स्लोगन इस प्रकार था “कुछ आस है जिन्दगी में , कुछ बात है हम सभी में , बात है ख़ास है हम सभी में , कुछ स्वाद है जिन्दगी में , असली स्वाद जिन्दगी का ” | मुझे याद है कैडबरी के एक विज्ञापन में क्रिकेट के दौरान एक लडकी झूमती हुयी मैदान में आ जाती है |
Energy and Health Drinks Ads on Doordarshan
Complan के एक विज्ञापन में बाल शाहिद कपूर नजर आते थे जिसमे वो बोलते थे “I am a Complan Boy ” | हमको तो दूध नसीब हो जाता वोही बड़ी बात थी Complan कौन लेकर आये लेकिन जो complan पीता था वो अमीर माना जाता था | रसना का विज्ञापन भी बहुत पुराना है जिसमे एक लडकी हाथ में गिलास लेकर कहती थी “I Love you Rasna ” | इस विज्ञापन के कारण कई घरो में मेहमानों के लिए रसना का उपयोग किया जाने लगा था |
Other Ads on Doordarshan
गजब की बात तो ये थी कि ब्लैक एंड वाइट टीवी का भी विज्ञापन आता था जिसे अगर आज देखे तो हमे बहुत अजीब लगेगा क्योंकि ब्लैक एंड वाइट टीवी अब लुप्त हो चुकी है | नटराज पेन्सिल अक एक विज्ञापन आता था जिसकी शुरवात में आता था “शुरू हुयी पेंसिलो की दौड़ ” | एक Action Shoes का विज्ञापन आता था “एक्शन का स्कूल टाइम ” जो भी बहुत चला था |सबसे गजब की बात ये थी कि उस समय भी जब मोबाइल फोन का प्रचलन शूर हुआ ही था और Ericcsoon ने अपना विज्ञापन दे दिया था | Vicks ने भी बरसों से अपना स्लोगन नही बदला “विक्स की गोली लो खीचखीच दूर करो ” और ये गोली तभे मिलती थी जब मेडिकल वाला छुट्टे की जगह vicks की गोली देता था |
एक Titan घड़ी का विज्ञापन आता था जिसके पियानो की आवाज हम आज भी नही भूल सकते है एक पान पसंद गोली का विज्ञापन आता था |रवीना टंडन ने Rotomac पेन का विज्ञापन किया था जिसका स्लोगन था “लिखते लिखते लव हो जाए ” | पहला कोई रेफ्रीजरेटर का विज्ञापन आया तो वो था Whirpool जिसकी वजह से कई लोगो ने फ्रीज खरीदना शूरु कर दिया था लेकिन हमारे नसीब में फ्रीज बहुत देरी से आया था | Fevicol के विज्ञापन भी लोगो ने खूब पसंद किये थे जिसका स्लोगन था “फेविकोल ऐसा जोड़ लगाये कि अच्छा अच्छा ना तोड़ पाए ” | Fevicol का एक विज्ञापन “पकड़े रहना छोड़ना मत ” भी बड़ा मजेदार था | प्रसिद्ध फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी भी एक फेविकोल के एक विज्ञापन में नजर आये थे |एक सींग लगा आदमी ओनिडा टीवी के विज्ञापन में आता था |
M-Seal के विज्ञापन भी बड़े मजेदार थे जिसके एक विज्ञापन में बोमन इरानी भी नजर आये थे और इसका एक विज्ञापन बहुत जोरदार था जिसमे बेटा अपने पिता को मरते वक़्त वसीयत की रकम में जीरो बढाने को कहता है “बाबा एक जीरो ओर ” पिता जीरो बढ़ा भी देता है लेकिन अंत में पानी की एक बूंद 1 लाख के 1 पर पड़ जाती है और सारी रकम 0 हो जाती है और उधर उसके पिता की मौत हो जाती है और फिर एक स्लोगन आता है “एक टपकती बूंद आपकी किस्मत बदल सकती है इसलिए घर में M-Seal रखिये हमेशा ” | एक Band-Aid का विज्ञापन आता था जिसमे एक छोटा बच्चा नजर आता था |Nerolac कलर का एक विज्ञापन आता था जिसके बोल इतने प्यारे थे जिसे बार बार सुनने का मन करता था “जब घर की रौनक बढ़ानी हो , दीवारों को जब सजाना हो , नेरोलक नेरोलक रंगो की दुनिया में आओ , रंगीन सपने सजाओ नेरोलक नेरोलक ” |
मित्रो इसके अलावा भी कई ऐसे विज्ञापन है जिसके बारे में हम आपको नही बता पाए | फिर भी मित्रो अगर आपको हमारा लेख पसंद आया तो आप अपने पसंदीदा विज्ञापन के बारे में कमेंट में बताना ना भूले | आप अपने पसंदीदा विज्ञापन को इस तरह टैग करे | #FevicolDoordarshan , #AmulDoordarshan
Comments
Post a Comment