Skip to main content

पश्चिम बंगाल राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | West Bengal Facts in Hindi

पश्चिम बंगाल राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | West Bengal Facts in Hindi
पश्चिम बंगाल राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | West Bengal Facts in Hindi

West Bengal भारत देश का पुर्वीय क्षेत्र में स्थित राज्य है | यह राज्य विस्तार में छोटा है फिर भी यहाँ आबादी (Population) अधिक है | पश्चिम बंगाल की राजधानी “कोलकाता” है | और इस शहर हमारे देश का तीसरा सब से बड़ा महानगर है | पूर्व समय में कोलकाता का नाम कलकता हुआ करता था | इस राज्य का मुख्य आहार मछली चावल है | पश्चिम बंगाल (West Bengal) में “दुर्गा पूजा” सब से प्रचलित त्यौहार होता है | West Bengal की प्रमुख मिठाई की बात करें तो सब से पहले “रसगुल्ला” स्वीट का नाम आता है | इस राज्य में “गंगा सागर मेला” लगता है | 26 जनवरी, 1950 पश्चिम बंगाल का स्थापना दिवस है |
इस राज्य में अयोध्या हिल, बंदेल चर्च, विक्टोरिया मेमोरियल, कूचबिहार पैलेस, कर्जन गेट, दीघा समुद्र तट, गांधी घाट, इंडियन बोटेनिकल गार्डन, मायापुर का इस्कान, रायगंज पक्षी अभयारण्य, बिरला प्लेनेटेरियम (ताराघर), शांतिनिकेतन, सुंदरबन राष्ट्रीय पार्क, हावड़ा ब्रिज, कांतानगर मंदिर, इंडियन म्यूज़ियम, मार्बल पैलेस, कालीघाट मंदिर,  फोर्ट विलियम जैसे सुंदर पर्यटन स्थल मौजूद है | आइये इस एतिहासिक राज्य के बारे में रोचक जानकारी पर विस्तार से चर्चा करें |

पश्चिम बंगाल का इतिहास – West Bengal History

  • 13वि शताब्दी में West Bengal पर इस्लामी शासक राज्य करते थे |
  • 16वि सताब्दी में मुग़ल शासन काल के दौरान बंगाल एक समृद्ध व्यापर केंद्र के तौर पर विकसित हुआ |
  • आने वाले दौर में वहां यूरोपीय व्यापारिओं का आगमन हुआ |
  • 18वि सदी में “ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी” नें इस जगह पर अपना सम्पूर्ण नियंत्रण हासिल कर लिया था |
  • देश जब अंग्रेजों से आज़ाद हुआ तब पूर्व बंगाल (मुस्लिम प्रधान) और पश्चिम बंगाल (हिन्दू प्रधान) विभाजन हुआ |
  • आने वाले समय में पूर्व बंगाल (मुस्लिम प्रधान) बांग्लादेश Country बना और West Bengal भारत का अटूट अंग बना |

पश्चिम बंगाल एक नज़र में – Quick Facts of West Bengal

देशभारत
स्थापना26 जनवरी 1950
राजधानीकोलकाता
सबसे बड़ा शहरकोलकाता
जिले
सरकार
अंगपश्चिमी बंगाल सरकार
राज्यपालजगदीप धाकड़
मुख्यमंत्रीममता बनर्जी (तृणमूल कांग्रेस)
विधानसभा सीट295
उच्च न्यायालयकलकत्ता उच्च न्यायालय
चीफ जस्टिसथोथिल राधाकृष्णन
क्षेत्रफल
कुल क्षेत्रफल88,752 वर्ग किमी
क्षेत्रफल में स्थान13वा
जनसंख्या
कुल जनसंख्या91,347,736
जनसंख्या में स्थानचौथा
जनसंख्या घनत्व1,029 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी
भाषा
आधिकारिकबंगाली एवं अंग्रेजी
अन्य भाषाएउर्दू, संताली, हिंदी, राजवंशी, कामतापुरी और पंजाबी
साक्षरता दर77.08 % (2011)
लिंगानुपात950 महिला / 1000 पुरुष
वन्य जीव अभ्यारणबल्लव्पुर, वन्यजीव अभ्यारण, चपरामारि वन्यजीव अभ्यारण
राष्ट्रीय पार्कसुंदरवन नेशनल पार्क , नेवोरा नेशनल पार्क ,जल्दापारा नेशनल पार्क ,सिंगालिला नॅशनल पार्क, बुक्सा नेशनल पार्क ,गोरुमारा नेशनल पार्क
विश्व विरासतदार्जिलिंग हिमालियन रेलवे, सुंदरबन, & सुंदरबन नेशनल पार्क
मुख्य नृत्यछऊ, लाठी, संथाल, टुसू, गंभीरा, ब्रिता
प्रमुख नदियाँमयूराक्षी, भागीरथी, दामोदर, हुगली और गंगा

पश्चिम बंगाल जिले

कुल जिले 23 – दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर, मालदा, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, बर्धमान, नदिया, पुरुलिया, बांकुड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, हावड़ा, कोलकाता, दक्षिण २४ परगना, पश्चिम मेदिनीपुर, अलीपुरद्वार, कलिम्पोंग, झाड़ग्राम, पश्चिम बर्धमान

पश्चिम बंगाल की भू-आकृति

भारत के पृवी भाग में स्थित यह राज्य 88,853 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है | पश्चिम बंगाल राज्य के पडौसी राज्यों की बात करें तो, उत्तर में सिक्किम, दक्षिण में बंगाल की खाड़ी तथा ओडिस्सा, उत्तर पूर्व में असम, पूर्व में बांग्लादेश और पश्चिम में झारखंड और बिहार स्थित है |
झील-झरना – मिरिक लेक, सुमेंदु लेक,सेंचल लेक,चारु बाबर झील , सिपाही जाला लेक

पश्चिम बंगाल अर्थव्यवस्था | West Bengal Economy

  • राज्य की आय का एक बड़ा हिस्सा कृषि उत्पादन से आता है |
  • राज्य के 65 % हिस्से में धान की खेती होती है |
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से छोटा राज्य होने के बावजूद देश की कुल खपत का 14 % चावल इसी राज्य से आता है |
  • राज्य की दूसरी प्रमुख फ़सल जुट है | राज्य के दक्षिणी विस्तार में गेंहू और आलू की खेती अधिक होती है |
  • दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी उत्तम चाय के लिए प्रसिद्ध है |
  • राज्य में सेब, संतरा, अनानास, अदरक और इलाइची भी खूब उगते हैं |
  • पश्चिम बंगाल मध्य भाग और और दक्षिणी विभाग में केले, आम और तरबूज बढ़िया उगते हैं |
  • राज्य में मैगेनिज़, लोहा, पेट्रोल, कोयला और अभ्रक जैस कीमती खनिज तत्व मिल आते हैं |
  • राज्य भारत का मुख्य आर्थिक केंद्र होने के बावजूद तहां शिक्षा और रोज़गार एक बड़ी समस्या है | 

पश्चिम बंगाल के राज्य चिन्ह | West Bengal National Emblem

राज्य पशु – फिशिंग कैट (बंगाली बाघ)
राज्य पक्षी – श्वेत कंठ कौडिल्ला / वाईट नेक किंगफिशर
राज्य पुष्प – हरसिंगार (शेफाली)
राज्य फल – टमाटर
राज्य वृक्ष – चीतौन

पश्चिम बंगाल संस्कृति

  • इस राज्य में दुर्गा पूजा बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है |
  • इसके अलावा यहाँ के लोग फूटबॉल और क्रिकेट जैसे खेल-कूद में भी ख़ास रूचि रखते हैं |
  • नक्सलवाद शब्द का जन्म यही से हुआ है | बंगाली भाषा मीठी भाषा मानी जाती है |
  • इस राज्य के निवासी मुख्यतः मछली और भात का आहार लेते हैं | इसके अलावा पश्चिम बंगाल अपनी मिठाईओं के लिए भी जग प्रसिद्ध है |
  • रसगुल्ला मिठाई की खोज यहीं से हुई है |

पश्चिम बंगाल प्रसिद्ध जगहे – West Bengal Famous places

  • कोलकाता – इस महानगर को City of Joy भी कहा जाता है | और यह शहर Curtural Capital of India के नाम से भी प्रसिद्ध है |
  • दार्जिलिंग – इस क्षेत्र में चाय बागन की भरमार है | यह वेस्ट बंगाल का एक प्रमुख हिल स्टेशन भी है |
  • दीघा – यह खूबसूरत बीच बंगाल की खाड़ी के किनारे स्थित है | यह पश्चिम बंगाल का प्रसिद्ध Sight Seen पर्यटन स्थल है |
  • सुंदरवन – विश्व का सब से बड़ा Mangrove Forest है | यहाँ पर रॉयल बेंगोल टाइगर पाए जाते हैं | यह विस्तार कुदरती सुंदरता का प्रतिक है |
  • कलिम्पोंग – Kalimpong एक वर्जिन हिल स्टेशन है | यहाँ पर सुंदर बौध मठ, चर्च और तिब्बती हस्तकला (Handicrafit) आदि नज़ारे मिलते हैं |
  • मुर्शिदाबाद – नवाबी शासन से ले कर ब्रिटिश राज्य के बाद वर्तमान समय की शाक्षी ईमारत |
  • मिरिक – यहाँ पर मनोरम पहाड़, झील और उद्यान स्थति है | इसके अलावा नौका विहार, खेलकूद और देव दर्शन के लिए भी उत्तम स्थल |
  • कुर्सेओंग – इस स्थान को The Land of White Orchids भी कहा जाता है | यह खुबसूरत हिल स्टेशन दार्जिलिंग के पास स्थित है |

पश्चिम बंगाल की यातायात | West Bengal Transportation

रेल मार्ग – पंसकुरा रेलवे स्टेशन, रायगंज रेलवे स्टेशन, सियालदह रेलवे स्टेशन, बर्धमान जंक्शन रेलवे स्टेशन, अंदल जंक्शन रेलवे स्टेशन, अंबिका कालना रेलवे स्टेशन, विष्णुपुर रेलवे स्टेशन, रानीगंज रेलवे स्टेशन, शेओराफुली  रेलवे स्टेशन, बिधान नगर रोड रेलवे स्टेशन, कटवा जेएन रेलवे स्टेशन, उलुबेरिया  रेलवे स्टेशन
हवाई अड्डा – अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, नेताजी सुभाषचंद्र बोस बागडोगरा हवाई अड्डा और काज़ी नज़रुल इस्लाम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध व्यक्ति – West Bengal Celebrities

  • स्वामी विवेकानन्द
  • सुभाषचंद्र बोज़
  • रबिन्द्रनाथ टैगोर
  • बंकिमचंद्र चैटर्जी
  • रामकृष्ण परमहंस
  • इश्वर चंद्र विद्यासागर
  • खुदीराम बोज़
  • सौरव गांगुली
  • शर्मीला टैगोर
  • ज्योति बसु
  • प्रणव मुखर्जी
  • राजा राम मोहन राय
  • सत्येन्द्र नाथ बोस
  • महाश्वेता देवी

 

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...