
विद्यार्थियों में श्रेष्ट अनुसासन की भावना को विकसित करने के लिए और इनको सच्चा देशभक्त बनाने के लिए ही 15 जुलाई 1948 को NCC की स्थापना की गयी | NCC का मुख्य उद्देश्य छात्र/छात्राओं में देशभक्ति की भावना को कूट कूट कर भरना है | आइये NCC से जुड़े रोचक तथ्य आपको बताते है |
- NCC का ध्वज तीन रंगो के समान होता है अर्थात इसमें तीन रंग की खडी पट्टी होती है जो तीनो सेनाओं का प्रतीक है |
- तीनो पट्टिया NCC के झंडे के मध्य सोलह पंखुडियो से बना हुआ वृताकार घेरा है जो हमारे देश को 16 निदेशालय की सुचना प्रदान कर रहा है | इसी घेराकृति में NCC सुंदर आकृति में लिखा हुआ है जो दूर से सभी का मन आकर्षित कर लेता है
- NCC के तीन स्तर है सीनियर , जूनियर एवं गर्ल्स | सीनियर स्तर में महाविद्यालयी छात्र भाग लेते है | इसमें इन्हें बंदूक चलाना ,पहाड़ चढना आदि अभ्यास सिखाये जाते है | तीन वर्ष बाद प्रमाण पत्र दिया जाता है |
- जूनियर स्तर में कक्षा 8 से सीनियर कक्षा के छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण हेतु चयनित किया जाता है |
- गर्ल्स में छात्राओं के लिए व्यवस्था होती है | इसमें भी सीनियर एवं जूनियर दो भाग होते है |
- NCC का सर्वप्रथम उद्देश्य सामाजिक कार्यो में रूचि लेना है जैसे चुनाव में , पोलियो में , वृक्षारोपण में , बाढ़-भूकम्प में या अन्य हादसे और सामाजिक सेवा में | विद्यालयों , महाविद्यालयो में राष्ट्रीय पर्व के समय इनको परेड में शामिल किया जाता है |
Comments
Post a Comment