Skip to main content

Crocodile Facts in Hindi | मगरमच्छ से जुड़े 20 रोचक तथ्य

Crocodile Facts in Hindi
Crocodile Facts in Hindi

मगर (Crocodile) और घडियाल अपना अधिकतर समय पानी में गुजारते है पर वे उभयचर नही है | वे रेंगने वाले प्राणी है |  ये नदियों में रहते है और एक अपवाद के सिवाय कभी समुद्र में नही जाते | यह अपवाद खारे पानी का मगर है जो भारत , मलाया और पूर्वी ऑस्ट्रेलिया के किनारों पर मिलता है | इस प्रकृति का मगर लम्बाई में 20 फीट से ज्यादा होता है और नर भक्षी होता है |

  1. मगर (Crocodile) का भोजन मछली और अन्य जलचर जीव है | जमीन पर यह पशुओं और मनुष्यों को भी अगर पकड़ पाते है तो खा जाते है |
  2. मादा सफेद अंडे देती है | ये अपने अंडे बालू में गाड़ लेते है और उनकी रक्षा करती है |
  3. मगरमच्छ (Crocodile) की खाल मजबूत होती है | रंग कुछ भूरापन लिए होता है | पूंछ में छोटे छोटे काँटे होते है | इनकी लम्बाई 10 फीट तक होती है |
  4. मगरमच्छ की दुम लम्बी ,चपटी और मजबूत होती है | इसकी दुम में बड़ी ताकत होती है | दुम को इधर-उधर चलाकर पानी में आगे की ओर तेजी से बढ़ते है | दुम ही इनका अस्त्र है जिसमे लपेटकर किनारे पर के जीवो को पानी में घसीट लेते है | इसके थूथन की हड्डी मजबूत होती है |
  5. मगर का शरीर मोटी खाल से ढका रहता है | सिर बड़ा और चपटा रहता है जिसमे से बड़े मजबूत और तेज दांतों की पंक्ति होती है |
  6. मगर के जबड़े की पकड़ से किसी भी जीव का निकलना सम्भव नही | इसके गले में एक प्रकार का परदा सा रहता है जो मुँह खोलने पर बंद हो जाता है और भीतर पानी नही जा पाता |
  7. मगर (Crocodile) का गला घडियाल की तरह संकरा न होकर काफी चौड़ा होता है जिससे यह छोटे-मोटे जानवरों को समूचा निगल सकता है |
  8. अंगुलियाँ आधी दूर तक एक प्रकार की झिल्ली से जुटी रहती है | बाहरी अंगूठा लगभग पूरा जुटा रहता है |
  9. नथुने और आँखे उपर की ओर उभरी रहती है जिससे यह अपने शरीर को पानी में रखकर इन्हें पानी के उपर निकाले रहता है | इन आँखों में एक प्रकार का परदा सा रहता है जिसे यह पानी में भीतर जाते ही चढ़ा लेता है | यह मैले हरे या जैतूनी रंग का होने के कारण पानी में छिप सा जाता है | दूर से यह लकड़ी जैसा लगता है |
  10. जंगल के जलाशयों में ये रात को पानी से बाहर निकलकर सूखे में मीलो तक चक्कर लगा आते है और छोटे जीवो को पकडकर चट कर जाते है | यह किसी जलाशय के किनारे सूखे में धुप सेंका करते है | जरा सी आहट पाते ही तुरंत पानी के भीतर चले जाते है |
  11. पानी के भीतर भी रहकर सांस लेने के लिए थोड़ी थोड़ी देर में सतह पर आना पड़ता है लेकिन जरूरत पड़ने पर पांच-छ: घंटे तक पानी के भीतर रह सकते है |
  12. मगर के निचली खाल बहुत मोटी और मजबूत होती है | इस खाल के लिए इसका बहुत शिकार किया जाता है |
  13. अधिकतर समय मगर सूर्य की ओर पीठ किये अपना खाना पचाते हुए कीचड़ में पड़े रहते है | आवश्यकता होने पर तेजी से पानी में सरक जाते है |
  14. मगर की 13 प्रजातियाँ मिलती है | सबसे ज्यादा नील क्रोकोडाइल अफ्रीका के दक्षिणी सहारा मेडागास्कर में पाया जाता है | किसी समय मगर 10 मीटर तक लम्बा होता था | अब यह 6 मीटर लम्बाई में पाया जाता है |
  15. पश्चिमी और मध्य अफ्रीका में 13 फीट लम्बा स्नाऊटेड क्रोकोडाइल पाया जाता है | एशिया में 13 फीट लम्बा मगर या स्वाम्प क्रोकोडाइल मिलता है |
  16. ऐस्तुराइन क्रोकोडाइल श्रीलंका और फिजी द्वीपों ,उत्तरी ऑस्ट्रलिया में मिलता है | यह 10 मीटर लम्बा मगर नदियों और लवणीय जलो के मुहानों पर मिलता है |खुले समुद्रो में यह मीलो तक दूर तक तैरता है |
  17. न्यू वर्ल्ड में भी मगर पाए जाते है | उत्तरी प्रजाति हल्का जैतूनी मगर Sharped Nose होता है | यह फ्लोरिडा के दक्षिण में , पेनिजुएला , क्यूबा के द्वीपों , जमैका ,मेक्सिको ,मध्य अमेरिका के दक्षिणी भागो से वेनेजुएला , कोलम्बिया ,इक्वाडोर और उत्तरी पेरू में पाया जाता है | यह प्रजाति 3.5 मीटर लम्बाई में होती है |
  18. BullBrowse Crocodile ब्रिटिश हांदुरा और ग्वाटेमाला में पाया जाता है | यह 2.5 मीटर लम्बाई में होता है | दक्षिणी अमेरिका में औरिनाको नदी में ओरीनाको क्रोकोडाइल मिलता है | यह 15 फीट लम्बा होता है |
  19. मगर की उम्र जंगलो में 50 से 60 वर्ष होती है लेकिन संरक्षित किये गये मगर 80 वर्ष से भी अधिक जीवित रह सकते है |
  20. 99 प्रतिशत मगर के बच्चो को अन्य जीवो जैसे बड़ी मछलियों , लकड़बग्घो और अन्य सरीसृपो द्वारा खा लिया जाता है इसलिए इनकी आबादी कम है अन्यथा इनकी संख्या पानी में काफी अधिक होती |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...