Skip to main content

इन शिक्षको ने गढ़ी देश की तरक्की की राह | Inspirational Teachers Biography on Teachers Day in Hindi

Inspirational Teachers Biography on Teachers Day in Hindi
Inspirational Teachers Biography on Teachers Day in Hindi

शिक्षको को राष्ट्र का निर्माता कहा गया है क्योंकि वे ही हमे इस योग्य बनाते है कि हम राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके | दरअसल शिक्षक सिर्फ वे ही नही होते , जो हमे स्कूल या कॉलेज में पढाते है बल्कि जीवन के हर मोड़ पर कई बार हमे साथी सहकर्मी के रूप में ऐसे शिक्षक मिल जाते है जो हमे योग्य बनने में अपनी अहम भूमिका निभाते है | हमारे देश में हर क्षेत्र में ऐसे कई महान शिक्षक हुए | जिनकी वजह से आज का आधुनिक और प्रगतिशील भारत हम सब के सामने है | शिक्षक दिवस पर इन शिक्षको के बारे में जानकार आपको भी गर्व होगा |

01 अन्तरिक्ष कार्यक्रम के जनक थे विक्रम साराभाई

विक्रम साराभाई भारतीय अन्तरिक्ष कार्यक्रम के जनक होने के साथ साथ एक बेहतरीन शिक्षक थे | डा. विक्रम अम्बालाल साराभाई साथ काम करने वाले रिसर्च एसोसिएट बाद में बड़े वैज्ञानिक बने | इन्होने ही भारत को अन्तरिक्ष अनुसन्धान के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर पहुचाया | साराभाई शिक्षाविद और कला के पारखी थे | डा.साराभाई ने अलग अलग क्षेत्रो में अनेक शिक्षण संस्थाओं की स्थापना की या स्थापना में मदद की | वे परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष भी रहे | IIT अहमदाबाद की स्थापना में भी साराभाई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई | इन्होने ही भारतीय उपग्रहों के निर्माण के लिए परियोजना की शुरुवात की | इसके परिणामस्वरूप प्रथम भारतीय उपग्रह , आर्य भट्ट , रूसी कोस्मोड्रोम से 1975 में कक्षा में स्थापित किया गया | वे विज्ञान की शिक्षक में अत्यधिक दिलचस्पी रखते थे और 1966 में सामुदायिक विज्ञान केंद्र की स्थापना अहमदाबाद में की | आज यह केंद्र विक्रम साराभाई सामुदायिक विज्ञान केंद्र के नाम से जाना जाता है | एक शिक्षक के रूप इ उनके योगदान को भुला नही जा सकता है |

02 प्रोफेसर सतीश धवन ने दी इसरो को नई दिशा

सतीश धवन भारत के प्रसिद्ध राकेट वैज्ञानिक थे | देश के अन्तरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊँचाइयो पर पहुचाने में इनका महत्वपूर्ण योगदान था | एक महान वैज्ञानिक होने के साथ साथ प्रोफेसर सतीश धवन एक कुशल शिक्षक भे थे | इन्हें भारतीय प्रतिभाओं पर बहुत भरोसा था | सतीश धवन को ही डा.विक्रम साराभाई के बाद देश के अन्तरिक्ष कार्यक्रम की जिम्मेवारी सौंपी गयी थी | बाद में ISRO के अध्यक्ष भी नियुक्त किये गये | प्रोफेसर धवन ने IIT में कई सकारात्मक बदलाव किये | इन्होने संस्थान में देश के अलावा विदेशो से भी युवा प्रतिभाओं को शामिल किया | इन्होने कई नये विभाग भी शुरू किये और छात्रों को विविध क्षेत्रो में शोध के लिए प्रेरित किया | अब्दुल कलाम भी इस दौरान उनके शिष्य रहे | सतीश धवन के प्रयासों से ही संचार उपग्रह इनसेट , दूरसंवेदी उपग्रह IRS और ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यानि PSLV का सपना साकार हो पाया था | आज ISRO जिन उंचाइयो पर है उसके पीछे एक शिक्षक के रूप में प्रोफेसर सतीश धवन की प्रमुख भूमिका रही है | धवन IISC के लोकप्रिय अध्यापक थे |

03 मिसाइल मैंन और बेमिसाल शिक्षक

किसी राष्ट्र के विकास में शिक्षक की क्या भूमिका होती है | इसकी सीख भारत के पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे.अब्दुल कलाम के जीवन से मिलती है | देश के सर्वोच्च सम्मान राष्ट्रपति पद पर पहुचने के बाद भी शिक्षक बने रहना , राष्ट्रपति पद से निवृति के दुसरे दिन से ही शिक्षक के कार्य को अपनाना तथा पूर्व राष्ट्रपति के स्थान पर कार्यरत प्रोफेसर कहलाना , उनकी शिक्षक के प्रति सम्मान को दर्शाता है | इनके जैसा दूसरा उदाहरण विश्व में शायद ही कही ओर मिले | सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तरह अब्दुल कलाम भी शिक्षक को समाज का सर्वाधिक महत्वपूर्ण अंग मानते थे | राष्ट्रपति के रूप में जब कलाम एक विश्वविद्यालय में आमंत्रित थे | मंच पर रखी कुर्सिया से उनकी कुर्सी कुछ बड़ी थी | कलाम ने इस कुर्सी पर बैठने से मना कर दिया |

04 आजीवन शिक्षक बनी रही असीमा चटर्जी

प्रोफेसर असीमा चटर्जी का आर्गेनिक केमिस्ट्री के क्षेत्र में योगदान अतुलनीय रहा है | प्रोफेसर चटर्जी ने सुयोग्य छात्रा से लेकर सफल शिक्षक एवं वैज्ञानिक की जीवन यात्रा पुरी की | वे देश की प्रथम महिला बनी जिन्होंने रसायन विज्ञान में शान्ति स्वरूप भटनागर पुरुस्कार प्राप्त किया | देश की प्रथम महिला वैज्ञानिक हुयी , जिन्हें पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया | प्रोफेसर चटर्जी भारतीय विज्ञान कांग्रेस की प्रथम महिला जनरल प्रेसिडेंट चुनी गयी | कई विश्वविद्यालयो में उन्हें DSC की मानद उपाधि प्रदान की | 1982 से 90 तक राज्यसभा की सदस्य भी मनोनीत की गयी | इन सभी चीजो के अलावा वे आजीवन शिक्षक के रूप में भी अपनी सेवाए देती रही | कैंसर के इलाज में इनका शोध मील का पत्थर साबित हुआ |

05 बिना वेतन तीन साल पढाते रहे बोस

जगदीश चन्द्र बोस की जीव विज्ञान में बहुत रूचि थी फिर भी भौतिकी के एक विख्यात प्रो.फादर लाफोंट ने बोस को भौतिकी के अध्ययन के लिए प्रेरित किया | भौतिकशास्त्र में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के पश्चात 22 वर्षीय बोस चिकित्सा विज्ञान की पढाई करने के लिए लन्दन चले गये | वर्ष 1885 में वे स्वदेश लौटे तथा भौतिकी के सहायक प्राध्यापक के रूप में प्रेसीडेंसी कॉलेज कोलकाता में पढाने लगे | यहा वह 1915 तक पढाते रहे | उस समय भारतीय शिक्षको को अंग्रेज शिक्षको की तुलना में एक तिहाई वेतन दिया जाता था | इसका जगदीश चन्द्र ने विरोध किया और बिना वेतन के तीन वर्षो तक अध्यापन करते रहे | आखिरकार चौथे वर्ष बोस की जीत हुयी और उन्हें पूरा वेतन दिया गया |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...