Skip to main content

चॉकलेट से जुड़े 15 चोकोलेटी तथ्य | Chocolate Facts in Hindi

Chocolate Facts in Hindi | चॉकलेट से जुड़े 15 चोकोलेटी तथ्य
Chocolate Facts in Hindi | चॉकलेट से जुड़े 15 चोकोलेटी तथ्य

चॉकलेट (Chocolate) के बारे में सुन कर किसके मुँह में पानी नही आता होगा | मगर क्या आप जानते हो कि आज जो आप इतने स्वादिष्ट चॉकलेट खाते हो , उसकी शुरुवात करीब 5000 साल पहले ही हो चुकी थी | आइये जानते है चॉकलेट (Chocolate) के बारे में कुछ रोचक जानकारियाँ

  1. चॉकलेट (Chocolate) की शुरुवात अमेरिका से मानी जाती है | इसकी शुरुवात्त ईसा से 1900 साल पहले मानी जाती है | यहा के निवासी कोकोआ सीड्स को भगवान का उपहार समझते थे इसलिए बहुत ज्यादा महत्व देते हुए वहा करेंसी के तरह इस्तेमाल लाया जाता था | वहा लोग तीखे एनर्जी ड्रिंक की तरह मसालों ,कॉर्न सूप और वाइन के साथ भी इस्तेमाल करते थे |
  2. 16वी सदी में चीनी के साथ मिलाकर इस्तेमाल में लाया जाने लगा और यह तेजी से यूरोप में लोकप्रिय होने लगा |
  3. बीसवी सदी के US के सैनिक युद्ध के दौरान चॉकलेट को अपने खाने की तरह इस्तेमाल में लाते थे |
  4. दुनियाभर में उपजनेवाले कोकोआ का दो तिहाई हिस्सा पश्चिमी अफ्रीका में उपजता है | अकेले आइवरी कास्ट में पुरी दुनिया के 33 प्रतिशत कोकोआ का उत्पादन होता है |
  5. 1971 में बनी एक फिल्म Vonka and the Chocolate Factory के लिए आग्स्ट्स ग्लूप नाम के एक चॉकलेट रिवर को ख़ास तौर पर तैयार किया गया था | इसे बनाने के लिए 15 हजार गैलन पानी में चॉकलेट और क्रीम को मिक्स किया गया था लेकिन क्रीम मिक्स करने के कारण यह चॉकलेट रिवर तुंरत खराब हो गयी और उसमे से भयानक बदबू भी आने लगी |
  6. अपनी स्थापना के 100 साल पुरे होने पर ब्रिटेन की चॉकलेट कम्पनी थार्नटोन्स ने 2011 में दुनिया के सबसे बड़े चॉकलेट का निर्माण किया जिसका वजन 5792.0 किलो था | यह आईडिया वहा के एक स्टाफ पॉल बेल द्वारा दिया गया था जिसने बचपन में एक फिल्म देखी थी जिसमे चॉकलेट इच्छानुसार सिकुड़कर छोटा हो जाता है | उसने सोचा क्यों न उल्टा किया जाए |जब कम्पनी ने 100 साल होने पर सबसे सेलिब्रेशन की राय माँगी तब उसने कम्पनी को सबसे बड़े चॉकलेट का सुझाव दिया |
  7. एलीना क्लीमेंट ने 2013 में एक ऐसा घर बनाया जहा सारी चीजे चॉकलेट से बनी थी | इसे तैयार करने में 600 किलो चॉकलेट की खपत हुयी | 20 वर्गमीटर के इस कमरे में कुर्सी , टेबल , कप-प्लेट ,ड्रोवेर ,फायरप्लेस तथा फ्लावरपॉट तक चॉकलेट के बने थे | इसकी तैयारी में दो महीने और डेकोरेशन में 14 दिन का समय लगा | अप्रैल 2013 में इस कमरे को बेलारूस के मिन्स्क में एक शौपिंग मॉल में प्रदर्शित किया गया और उन्हें सामानों के टुकड़े चखने के लिए दिए गये |
  8. ऐसे तैयार होता है चॉकलेट (Chocolate) – चॉकलेट का निर्माण कोकोआ से होता है इसे तैयार करने की पुरी प्रक्रिया कई चरणों से होकर गुजरती है | कोकोआ की खेती साल में दो बार की जाती है | इसकी एक फली में 20-25 बीज तक होते है | फली को काटने के बाद निकलने वाले बीज और सफेद पल्प को लकड़ी के कंटेनर में पांच सात दिन के लिए बंद कर दिया जाता है | इसके बाद बीजो को धुप में सुखाया जाता है और फिर रोस्ट किया जाता है | इससे इसके छिलके टूट जाते है जिन्हें अलग कर दिया जाता है | इसके बाद इन बीजो का पेस्ट तैयार किया जाता ही | पेस्ट में मौजूद कोकोआ बटर को हाइड्रोलीक प्रेशर द्वारा अलग कर दिया जाता है | बचे हुए पेस्ट में चीनी ,मिल्क पाउडर और फ्लेवर मिलाकर उससे चॉकलेट तैयार किया जाता है |
  9. करेंसी के रूप में चॉकलेट- माया सभ्यता के लोग कोकोआ बीन्स को करेंसी की तरह इस्तेमाल करते थे | इस समय में इसका मूल्य सोने से भी अधिक था | साथ की कोकोआ की खेती भी पुरी तरह प्रतिबंधित थी जिसके कारण उसके मूल्य में कभी कमी नही आती थी |
  10. वाइट चॉकलेट – सामान्य चॉकलेट कोकोआ या उसके लिक्विड से बनता है लेकिनवाइट चॉकलेट में इसकी जगह पर कोकोआ बटर का इस्तेमाल किया जाता है | असल में यह चॉकलेट नही है इसमें 20% कोकोआ बटर , 14 प्रतिशत मिल्क पाउडर और बाकी मात्रा चीनी की होती है |
  11. दुनिया भर में चॉकलेट की जितनी खपत होती है उसमे से आधी मात्रा अकेले यूरोप में खपत होती है | यहा हर शख्स एक साल में औसतन 11 किलो चॉकलेट खाता है | इसी तरह अमेरिका में हर सेकंड में 100 पौंड चॉकलेट खाई जाती है |
  12. चॉकलेट चिप कुकीज के निर्माण की कहानी भी काफी रोचक है | इसका निर्माण 1930 में रुथ वेकफील्ड से संयोगवश हुआ था | कुकीज बनाते समय उनसे गलती से उसमे नेस्ले चॉकलेट के टुकड़े चले गये और बेक होने के बाद उनसे चॉकलेट चिप कुकीज तैयार हो गयी | वेकफील्ड ने बाद में इसका आईडिया नेस्ले को ही बेच दिया और बदले में कम्पने उसे चॉकलेट कुकीज सप्लाई करने लगी |
  13. चॉकलेट (Chocolate) में थियोब्रोमीन की भारी मात्रा होती है जिससे हार्ट फेल्योर , सीजर्स ,एक्यूट किडनी डैमेज और डीहाईद्रेशन जैसी समस्याए हो जाती है | इसके साथ ही चॉकलेट में भारी मात्रा में चीनी का प्रयोग भी होता है इससे शरीर को काफी मात्रा में कैलोरी प्राप्त होती है इसे अधिक खाने के कारण मोटापा और अन्य समस्याए होने का खतरा रहता है |
  14. 1 पौंड यानि लगबग 450 ग्राम चॉकलेट के निर्माण में लगभग 400 कोकोआ बीन्स का इस्तेमाल होता है |
  15. चॉकलेट (Chocolate) से कुत्ते या बिल्ली बीमार हो सकते है और कभी कभी मर भी जाते है |
  16. 2013 में बेल्जियम में चॉकलेट फ्लेवर स्टाम्प का लिमिटेड एडिशन जारी किया था |
  17. किटकेट का निर्माण पुरे विश्व में नेस्ले द्वारा किया जाता है लेकिन US में उसके competitor हेर्शे इसका निर्माण करते है |

 

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...