Skip to main content

Tiger Facts in Hindi | बाघ से जुड़े 40 रोचक तथ्य | Roaring Facts of Tigers in Hindi

Tiger Facts in Hindi
Tiger Facts in Hindi

बड़ी बिल्लियों में टाइगर (Tiger) सबसे बड़ा होता है लेकिन शेर की अपेक्षा इसका शरीर अधिक छरहरा होता है | बिल्ली वंश का जन्तु बाघ (Tiger) एशिया का निवासी है | भारत में उत्तर से दक्षिण तक प्राय: सभी जंगलो में मिलता है | आइये आज हम आपको बाघ (Tiger) से जुड़े रोचक तथ्य बताते है |

  1. जीवाश्म इस बात के गवाह है कि बाघ पहले साइबेरिया और न्यू साइबेरियन द्वीपों में पाए जाते थे | इसके बाद वे एशिया और मलेशिया पहुचे |
  2. बाघ (Tiger) ऊँचाई में लगभग शेर के बराबर होता है | लम्बाई लगभग 9 फीट होती है | इसकी अगली टांगो का घेरा लगभग 2 फीट होता है |
  3. बाघ (Tiger) की गर्दन पेड़ के तने के समान मोटी होती है | अगला पंजा बड़ा और भयंकर होता है |
  4. बाघ के शरीर का रंग हल्का पीला होता है जिस पर बादामी और काली वर्टीकल धारियाँ होती है | इन धारियों का आकार भिन्न-भिन्न होता है | पेट सफेद होता है |
  5. तीन साल की उम्र में यह शादी लायक हो जाता है | इसके बाद 33 वर्ष तक हर दो-ढाई सालो में जोड़ा बनाता रहता है |
  6. 105-115 दिन तक गर्भ-धारण करने के बाद मादा 4-6 शिशु को जन्म देती है | शिशु जन्म के समय अंधे होते है | वजन 1 से 1.5 किलोग्राम होता है | 6 सप्ताह तक माता-पिता पर पुरी तरह निर्भर रहते है | सात माह की उम्र में स्वयं शिकार करने योग्य हो जाते है |
  7. यह रात्रिचर है लेकिन यह आवश्यक नही है | दोपहर की गर्मी यह पसंद नही करता | इसलिए पानी में जाकर अठखेलिया करता रहता है | यह अच्छा तैराक भी है |
  8. दिन के ठंडे समय में शिकार करना पसंद करता है | यह जंगली सूअर से लेकर भैंसों तक का शिकार कर लेता है | कभी कभी भोजन की कमी होती है तो छिपकलिया ,मेंढक , मगर को खाना सीख जाते है | मृत जन्तुओ को खाना भी सीख लेता है |
  9. बाघ औसतन 9 किलोग्राम मांस प्रतिदिन खा लेता है | वर्ष भर में एक बाघ 45-50 हिरनों का शिकार कर लेता है |
  10. बाघ (Tiger) घने जंगलो में रहता है लेकिन गर्मी के दिनों में प्यास से व्याकुल होकर जंगल से बाहर निकल आता है और किसी जलाशय के निकट झाड़ियो में छिपा रहता है | कभी कभी ग्रामवासियों को उठा ले जाता है |
  11. स्वभाव से बाघ डरपोक होता है | जब तक यह घायल नही हो जाता या इससे छेड़कानी नही की जाती , तब तक यह सामना नही करता |
  12. बाघ (Tiger) का देहबल आश्चर्यजनक होता है | गाय-बैल को मुंह में दबाकर यह ऊँची-ऊँची झाडिया आसानी से पार कर लेता है |
  13. भारत में स्वभाव एवं आहार के आधार पर तीन तरह के बाघ पाए जाते है लोदिया बाघ , ऊँटिया बाघ और नरभोजी बाघ | लोदिया बाघ सघन वन में रहता है और जंगल के जन्तुओ को मारकर अपना निर्वाह करता है | ये ग्राम-बस्तियों के निकट नही आते और मनुष्य को देखते ही भाग खड़े होते है | इसके विपरीत ऊँटिया जंगल के किनारे रहकर गाँवों में घुस जाता है और गाय-बैल , भेड़ ,बकरी आदि को शिकार बनाता है | तीसरी तरह का बाघ अक्सर बूढा होता है |
  14. डाढ में मनुष्य का मांस लग जाता है तो सबसे भयंकर और खतरनाक नरभक्षी हो जाता है | बाघ शेर की तरह पंजे से थप्पड़ नही मारता बल्कि दोनों पंजो से शिकार की देह को जकड़ लेता है जिससे उसके नख मांस में गहरे घुस जाते है और तब अपने दांतों से चीरफाड़ करता है |
  15. साधारणत: यह घने जंगल में रहने वाला जीव है लेकिन गर्मी में प्यास के मारे बाहर निकल आता है और किसी जलाशय के निकट झाड़ियो में छिप जाता है | अगर कोई टुटा-फूटा मकान जंगल में मिल जाता है तो उसी में रहने लगता है और दीवालों पर धुप में पड़ा रहता है |
  16. बाघ को अपने आवास-स्थल से बहुत लगाव होता है | शिकार के लिए चक्कर लगाने के बाद वापस उसी स्थान पर लौटकर आता है |
  17. बिल्ली-वंश के अन्य जन्तुओ के विपरीत इसे जल से प्रेम होता है | गर्मी में अक्सर जल में तेरा करता है | बच्चो को माँ के दूध के अलावा अन्य भोजन की आवश्यकता होती है तो यह अन्य जन्तुओ को मारकर अपने बच्चो को शिकार की शिक्षा देती है तब मादा बाघ बिना कारण जीव-जन्तुओ की खूब हत्या करती है | बच्चे भी शिकार करना जल्दी सीख जाते है |
  18. कभी कभी बाघ नरभक्षी (Man-eater Tiger)हो जाते है और मनुष्य का शिकार करने के लिए घूमते रहते है | अधिकतर वृद्ध बाघ नरभक्षी हो जाते है क्योंकि उनके दांत घिर गये होते है | जंगल में दौड़भाग करने की शक्ति उनमे नही होती है | ये नरभक्षी बाघ (Maneater Tiger)गाँव और बस्तियाँ उजाड़ देते है | उनके भय से आदमी का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है |
  19. नरभक्षी बाघ (Man Eater Tiger) इतना चतुर और साहसी हो जाता है कि उसका पता लगाना भी मुश्किल हो जाता है | उसे मारने के लिए उसका पीछा करना बेकार जाता है | वह अधिक समय तक एक जगह नही ठहरता | वह यह बात अच्छी तरह जान जाता है कि मनुष्य की जान लेने पर उसकी तलाश की जायेगी और उसे मारने के लिए भरसक प्रयास किये जायेंगे इसलिए मनुष्य का शिकार कर लेने के बाद वह तुरंत उस स्थान से भाग जाता है और रातो-रात 20-25 मील दूर जाकर ही दम लेता है |
  20. बंगाल की प्रजाति को बंगाल टाइगर कहते है |  यह भारत में हिमालय से दक्षिण तक पाया जाता है | शरीर पर छोटे बाल होते है | रंग अधिक चमकीला होता है | नर का वजन 190 किलोग्राम होता है | लम्बाई 9.5 फीट होती है | मादा का वजन 45-68 किलोग्राम होता है |
  21. एक बाघ (Tiger) की दहाड़ को 3 किमी दूर से सुना जा सकता है |
  22. 19वी शताब्दी में एक अकेला बाघ भारत और नेपाल के 430 लोगो की जान लेता था |
  23. बाघ की धारियाँ ना केवल उनके फर पर होती है बल्कि उनकी चमड़ी पर भी ये धारियाँ होती है |
  24. एक बिल्ली का DNA बाघ के DNA से 95.6 प्रतिशत मेल खाता है |
  25. हर बाघ की धारियाँ उसी प्रकार से अलग अलग होती है जैसे कि आदमी की अंगुलियों के निशान |
  26. साइबेरियन बाघ (Siberian Tiger) उनके रहने वाले इलाको से ज्यादा पिंजरों में कैद में है |
  27. एक आम मान्यता के विपरीत अफ्रीका में एक भी जंगली बाघ नही है क्योंकि ये केवल एशिया में पाए जाते है |
  28. 2016 में कम्बोडिया ने ये घोषित किया है कि उनके यहा से बाघ विलुप्त हो चुके है |
  29. बंगाल टाइगर भारत का राष्ट्रीय पशु है |
  30. 10 प्रतिशत से भी कम बाघ सफलतापूर्वक शिकार कर पाते है |
  31. बाघ शिकार के लिए अँधेरे का इंतजार करते है क्योंकि अँधेरे में उनके देखने की क्षमता मनुष्य से छ गुना ज्यादा होती है |
  32. एक मृत वयस्क नर बाघ ब्लैक मार्केट में 6 लाख से भी ज्यादा कीमत का बिकता है |
  33. वो बाघ जो शेरो के साथ मिलन करते है तो उनसे उत्पन्न शावको को Tigons और Ligers कहा जाता है |
  34. बाघ एक रात में 27 किलो तक माँस खा सकते है |
  35. जंगलो में एक बाघ (Tiger) का जीवनकाल लगभग 10 वर्षो का होता है जबकि संरक्षण में रखने पर यह इससे दुगुने जी सकते है |
  36. एक आंकड़े के अनुसार 1800 से लेकर 2009 तक बाघों ने 3,73,000 मनुष्यों की जान ली है |
  37. शेरो की तरह बाघ भी एकाकी जीवन ज्यादा पसंद करते है और अपने इलाके से दुसरो को दूर रखते है |
  38. एक शताब्दी पहले एशिया में बाघों की संख्या लगभग 1 लाख तक थी लेकिन लगातार शिकार के चलते उनकी संख्या अब घटकर केवल 3200 रह गयी है |
  39. बाघ विश्व की सबसे बड़ी Wild Cat है जिसका वजन 363 किलो तक हो सकता है और इनका शरीर 2 मीटर तक फ़ैल सकता है |
  40. बाघ (Tiger) उनसे बदला लेने में सक्षम है जिन्होंने उनका कुछ बिगाड़ा हो |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...