Skip to main content

भेडियो से जुड़े रोचक तथ्य | Wolf Facts in Hindi

भेडियो से जुड़े रोचक तथ्य | Wolf Facts in Hindi
भेडियो से जुड़े रोचक तथ्य | Wolf Facts in Hindi

भेडियो (Wolf) के झुण्ड से भयानक खूनी और जंगली जानवर दूसरा नही है लेकिन भेडियो का अपना कानून कायदा है | उनके नियम बहुत कड़े होते है आइये आपको भेडियो (Wolf )से जुड़े रोचक तथ्य बताते है |

  1. एक विद्वान ने वर्षो तक भेडियो (Wolf) का अध्ययन करने के बाद लिखा है कि उनके सिर , कान ,केश , भौहे ,दांत और पूंछ के लिए बहुत कठोर नियम होते है | पूंछ कब कैसी रहे और कितने दांत खुले रहे , ये सब बाते उनकी जाति नियमो के अनुसार होती है | कोई भी निचले स्तर का भेड़िया , किसी भी भेड़िया सरदार के सामने अपनी पूंछ उठाये नही आ सकता | यद्यपि इसकी सजा में मृत्युदंड तो नही दिया जाता लेकिन उस मुर्ख भेडिये की अक्ल ठीक कर दी जाती है | तब उस भेडिये को अपनी दुम दबाकर रखनी पडती है जैसे पेट से गोंद चिपकी हो |
  2. अधिकतर भेडिये (Wolf) कनाड़ा ,एशिया और पूर्वी यूरोप में मिलते है | अमेरिका के अनेक राज्यों और अलास्का में भेडियो की काफी संख्या है |
  3. भेडिये बहुत ही कुशल और सफल शिकारी है | अमेरिका के भेडियों ने वर्षो तक हजारो पशुओ को अपना शिकार बनाया है | एक ही रात में सौ-सौ भेड़ो को मार डालना यहा के अकेल खूनी भेडिये के लिए आसान बात है |
  4. अमेरिका के भेडिये (Wolf) भूरे भेडिये कहे जाते है किन्तु वास्तव में इनका रंग लाल होता है | कभी कभी बहुत ही हल्के भूरे रंग के भेडियों को देखकर राहगीर को कुत्ते का भ्रम हो जाता है और वह उसके घेरे में फंस जाता है |
  5. भेडियों (Wolf) में बेहद सहनशक्ति होती है जरूरत पड़ने पर यह पुरी रात दौड़ता रहता है और भागता है | तब इसकी गति 15 से 20 मील प्रति घंटे होती है |
  6. भेडिये का वजन 100-200 किलोग्राम तक होता है | अलास्का के भेडिये 8 फीट तक लम्बे होते है |
  7. 2 या 3 वर्ष की उम्र में भेड़िया अपना जोड़ा बना लेता है | प्राय: बसंत के अंत तक इनके बच्चे पैदा होते है | एक बार में 4 से 14 बच्चे होते है जिन्हें 2 महीने तक माँ दूध पिलाती है और पिता जंगलो में अकेला ही शिकार ही तलाश में जाता है | जब वह शिकार कर लेता है तो उसे घसीटकर अपने डेरे तक लाता है |
  8. जब बच्चे बड़े हो जाते है तब माँ भी शिकार में मदद करती है क्योंकि बच्चो को ज्यादा भूख लगती है और माँस की ज्यादा जरूरत पडती है |
  9. पिता भेड़िया जब फुर्सत में रहता है तो वह अपने डेरे की रखवाली करता हुआ किसी ऊँची जगह पर बैठा रहता है | खतरा देखते ही , चिल्ला-चिल्लाकर वह अपन पुरे परिवार को सावधान कर देता है | उस वक़्त अगर कोई आदमी नजर आ जाए तो भेडिया उसका ध्यान बंटाने के लिए सामने आ जाता है और उस आदमी को दुर ले जाता है |
  10. जब बच्चे बड़े हो जाते है तब परिवार खुली जगह में आ जाता है और अक्सर 200 वर्गमील के क्षेत्र में घूमता हुआ निरंतर पहरा देता रहता है | वह हर ऊँची जगह छिपने के स्थान और ऐसी मैदानी घास से परिचित होता है जिससे उसके शरीर का रंग मिलता जुलता है | इन जगहों में वह अपने बच्चो को शिकार की शिक्षा देता है |
  11. यदि उनके क्षेत्र में कोई दूसरा अनजान भेडिया आ जाए तो वह जिन्दा बचकर नही जा सकता | भेड़िया परिवार के सभी बच्चे माता-पिता के साथ रहते और घूमते है | एक परिवार में पाँच से दस तक बड़े भेडिये और कई छोटे बच्चे होते है | कई बार रिश्तेदार भी परिवार के साथ रहते है |
  12. भेडिया (Wolf) अपने परिवार से जितना प्यार करता है उतना दूसरा कोई पशु नही करता है |परिवार या गिरोह के दुसरे भेडिये की रक्षा में जान दे देना भेडिये के लिए साधारण बात है |
  13. भेड़िया बहुत ही शक्तिशाली होता है | इसके दांत बहुत ही तेज , नुकीले और फौलाद की तरह मजबूत होते है | एक ही बार में यह किसी पशु की रीढ़ या टांग अपने मुंह से काट सकता है |
  14. भेडिया खाने भर के लिए शिकार नही करता बल्कि खेल के लिए भी शिकार करता है | कई भेडिये मिलकर किसी पशु की खोज में निकलते है और जब उन्हें कोई शिकार नजर आता है तो दो-तीन भेडिये हवा का रुख बचाकर चुपके-चुपके शिकार के पास पहुचते है | शिकार भागता है तब सभी भेडिये उसका पीछा करते है और बाकी भेडिये दूर-दूर फैलकर घेराबंदी करते है | शिकार चारो तरफ दौडकर थक जाता है | भेडिये उस पर झपटते है और प्राय: कुछ उसकी गर्दन पर और कुछ पिछले भाग पर हमला करते है |
  15. शिकारी भेडियो के गिरोह का आपसी सहयोग अत्यंत आश्चर्यजनक होता है | बहुत ही कुशल शिकारी की तरह वे अपना मोर्चा सम्भालते है और परस्पर संकेत देते है | सम्पर्क बनाये रखने का भी उनका अपना तरीका है | वे अपने शिकार से खूब खेलते है | भेडियों की नजर बहुत तेज होती है | उनकी सूंघने की ताकत भी गजब की होती है |
  16. भेडिये गार्ड डॉग्स नही बन सकते है क्योंकि सामान्यत: अनजान व्यक्तियों की तरफ भौंकने के बजाय छुपने की प्रवृति रखते है |
  17. भेडिये (Wolf) के बच्चे की जन्म के समय आँखे नीली होती है जो आठ महीने का होने के बाद पिली हो जाती है |
  18. भेडिये अपने पंजो पर दौड़ते है ताकि वो आसानी से रुक सकते और दुसरी दिशा में मुड़ सके |
  19. विशेष परिस्तिथियो में भेडिये छ मील दूर तक की आवाजे सुन लेते है और खुले टुन्ड्रा मैदानों में तो ये दस मील दूर तक की आवाज सुन लेते है |
  20. एक समय में भेदिये विश्व में लगभग सभी हिस्सों में पाए जाते है केवल रेगिस्तानी इलाको में और वर्षावनो में वो नही घूमते है |
  21. एक भूखा भेड़िया एक बार में 20 पौंड मांस खा सकता है | भेड़िये 13 किमी दूर तक तैर सकते है |
  22. 1600 में आयरलैंड को वुल्फ-लैंड कहा जाता था क्योंकि यहा अनेको भेडिये रहते थे | उस दौर में वुल्फ हंटिंग एक लोकप्रिय खेल भी था |
  23. 1883 से 1918 तक मोंटाना में बौन्टी के लिए 80 हजार भेडिये मार गिराए गये |
  24. सबसे छोटे भेडिये मिडिल ईस्ट इलाको में रहते है जिनका वजन 30 पौंड तक होता है जबकि सबसे बड़े भेडिये कनाडा , अलास्का और सोवियत यूनियन में रहते है जिनका वजन 175 पौंड तक होता है |
  25. प्राचीन ग्रीक में ऐसी मान्यता थी कि कोई भी भेडिये की मारी हुयी भेड़ का माँस खाता है तो उसके वैम्पायर बनने की सम्भावना ज्यादा रहती है |
  26. आज भी 6000 से 7000 भेडिये की खाल को पुरे विश्व में बेचा जाता है | ये खाले मुख्यत: रूस , मोंगोलिया और चीन से आती है जिसका उपयोग कोट बनाने में होता है |
  27. भेडिये (Wolf) अमेरिका की 1973 में जारी लुप्त प्रजातियों की लिस्ट में सबसे पहला जानवर था |
  28. वर्तमान में कनाडा में 50 हजार भेडिये , अलास्का में 6500 , और 3500 निचले 48 प्रदेशो में मौजूद है |

 

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...