Skip to main content

सारस की तरह दिखनेवाली शुबिल से जुड़े रोचक तथ्य | Shoebill Bird Facts in Hindi

Shoebill Bird Facts in Hindi
Shoebill Bird Facts in Hindi

मित्रो आपने सारस तो देखा ही होगा लेकिन आज हम सारस की तरह दिखनेवाली शुबिल (Shoebill) के बारे में आपको बता रहे है जिनकी बनावट बहुत ही अनोखी है और इसका रहन-सहन भी दुसरो से अलग है |

  1. शुबिल (Shoebill) बहुत बड़ी चिड़िया है जिसकी लम्बाई 4-5 फूट तक होती है |
  2. शुबिल (Shoebill) को व्हेलहेड या शुबिल्ड स्टार्क के नाम से भी जाना जाता है इसका नाम शुबिल इसलिए पड़ा क्योंकि इसकी चोंच जूते जैसी दिखती है |
  3. शुबिल (Shoebill) पूर्वी अफ्रीका से सूडान से जाम्बिया तक देखी जा सकती है |
  4. शुबिल का शरीर नीले-भूरे पंख से ढका होता है जिसकी गर्दन बहुत मजबूत होती है पैर लम्बा होता है पंख चौड़े होते है |
  5. शुबिल के शरीर की सबसे बड़ी विशेषता उसकी चोंच होती है | यह बड़ा तो है ही ,साथ ही जूते के आकार का है |
  6. इसकी चोंच 9 इंच लम्बी और 4 इंच चौड़ी है | यह बहुत ही लम्बे समय तक एक ही अवस्था में रह सकती है इसके कारण इसे Statue Like Bird कहा जाता है |
  7. यह अलग अलग तरह की मछली , एम्फीबियंस , गिरगिट , साँप ,चूहा और यहाँ तक की मगरमच्छ के बच्चो को भी खा जाती है |
  8. जब यह अपने शिकार को देखती है तो उसे पकड़ने के लिए आश्चर्यजनक रफ्तार से शिकार की ओर बढती है | शिकार बचने की कोशिश करे उससे पहले ही अपने नुकीले चोंच से उसे आधे-आधे टुकड़े में बाँट देती है |
  9. शुबिल अपने बच्चो का बहुत ध्यान रखती है | इसका बच्चा जब जन्म लेता है तो ढाई महीने तक अपने पैरो पर खड़ा नही हो पाता है |
  10. शुबिल अपना घोंसला सामूहिक रूप से नही बनाती है | एक ही स्क्वायर फीट पर तीन घोंसले ही पाए जाते है |
  11. शुबिल (Shoebill) की आयु 35 वर्षो तक की होती है |
  12. शुबिल (Shoebill) को धीमी चाल और गतिविधियों के लिए पहचाना जाता है |
  13. यह इंसान द्वारा परेशान किये जाने के प्रति बहुत संवेदनशील होती है जैसे ही वह देखती है उसके घोंसले के आस-पास मानव का आना जाना है तो वह घोंसले को छोड़ कर चली जाती है |
  14. विश्व में इसकी जनसख्या लगभग 5,000 से 8,000 है इसमें से ज्यादातर सूडान ,ईस्टर्न डेमोक्रेटिक रिपुब्लिक ऑफ़ कांगो और जाम्बिया में पायी जाती है |
  15. बर्ड लाइफ इंटरनेशनल ने इसे अतिसंवेदनशील प्राणी की श्रेणी में रखा है |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...