Skip to main content

राजा महेंद्र प्रताप सिंह , जिनसे आप जीना सीख सकते है Inspirational Story of Raja Mahendra Pratap

राजा महेंद्र प्रताप सिंह , जिनसे आप जीना सीख सकते है Inspirational Story of Raja Mahendra Pratap
राजा महेंद्र प्रताप सिंह , जिनसे आप जीना सीख सकते है Inspirational Story of Raja Mahendra Pratap

मित्रो आजकल लोगो के जीवन में इतनी समस्याए आती है कि लोग जीने की आस छोड़ देते है | फिर भी भारत में कुछ ऐसे लोग है जिनसे आप जीना सीख सकते है | जिन्होंने अपनी कमजोरी को अपनी ताकत बनाकर देश में अपना नाम किया और लोगो में जीने की अलख जगाई | आइये आज आपको उन्ही भारतीयों में से एक साहसी आदमी की कहानी बताते है जिनसे आप जीने की कला सीख सकते है |
हमारी पहली कहानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह की है जिन्होंने बिना हाथ पैरो के जीना सीखा | राजा महेंद्र प्रताप सिंह का जन्म हुआ था वो शारीरिक रूप से एकदम स्वस्थ्य थे लेकिन जब वो पांच वर्ष हुए तो तब उनके साथ एक ऐसी घटना हुयी जिससे उनके हाथ पैरो ने काम करना बंद कर दिया | राजा महेंद्र प्रताप सिंह की एक गलती ने उनको बचपन में ही विकलांग  कर दिया था | राजा महेंद्र प्रताप सिंह के दोस्तों ने उनसे शर्त लगाई कि वो खुले बिजली के तार से लोहे की छड को नही पकड़ सकता है | प्रताप ने बिना सोचे समझे साहस दिखाया और उस लोहे की छड को पकड़ लिया जिससे खुले बिजली के तार जुड़े हुए थे |
अब राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने जैसे ही उस छड को पकड़ा , बिजली की धारा उसके पुरे शरीर में प्रवाहित हो गयी | इस घटना के परिणाम स्वरुप प्रताप के हाथ पैरो को अलग करना पड़ा |उस दिन से 16 वर्ष की उम्र तक प्रताप अपने घर से बाहर नही निकले | वो हमेशा अपने घर की चाहरदीवारी में कैद रहते थे | उनके माता पिता भी उनको मेहमानों के सामने लाने में शर्म महसूस करते थे जिससे उनमे ओर ज्यादा मायूसी छा जाती थी | वो एक मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते थे इसके बावजूद उनके कपड़े सिलने के नाप लेने वाला दर्जी उनके घर पर आता था | इसी तरह बीमार होने पर डॉक्टर भी उनके घर पर आता था |
अब ऐसी कठिन परिस्थीती में उनकी तीन बड़ी बहिनों ने उनको साहस बंधाया | अब इन दस वर्षो में घर पर रहते हुए प्रताप ने कई किताबे पढ़ी और उनसे ज्ञान लिया | अब उन्होंने सोचा कि जीवन में अगर आगे बढना है तो थोड़ी कोशिश करनी पड़ेगी वरना जिन्दगी साथ नही देगी | इसलिए चल नही पाने के बावजूद भी इस दौरान प्रताप ने अपने शरीर को घुटनो के सहारे घिसते हुए चलने का प्रयत्न किया | अब धीर धीर प्रताप अपने मुह और टखने के सहारे चलना सीख लिया और चीजे उठाना शुरू कर दिया |अब उन्होंने ओर ज्यादा हिम्मत दिखाते हुए वो काम कर दिया जिसे सोच पाना नामुनकिन था | प्रताप ने अपने मुह और टखने की सहायता से कंप्यूटर चलाना  शुरू कर दिया , जबड़े की सहायता से लिखना शुरू कर लिया और घुटनो की सहायता से चलना शूरू कर दिया |
राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने 10वी और 12वी कक्षा बिना स्कूल जाए अच्छे अंको से उत्तीर्ण कर ली | अब पहली बार जब उनको घर से बाहर कदम रखने का मौका मिला तो प्रताप के उत्साह की सीमा नही रही | अब प्रताप पीछे मुडकर देखने वाले  नही थे और उनके हौसलों में उड़ान आ गयी थी जिससे विकलांग होने के बावजूद उन्होंने बी.कॉम पुरी की और उसके बाद ओस्मानिया यूनिवर्सिटी से MBA पुरी की | प्रताप को दिल्ली के एक संस्थान ‘National Center for Promotion of Employment for Disabled People”से छात्रवृत्ति मिली जिसकी राशि 1000 प्रति वर्ष थी | आज वो खुद इतने सक्षम हो गये है कि खुद विकलांग बच्चो को छात्रवृत्ति देते है |
अब उन्हें काम की तलाश थी अब उन्हें जॉब के लिए कई कॉल आये लेकिन जब उनका साक्षात्कार हुआ तो प्रताप को देखकर लोगो की मानसिकता बदल गयी क्योंकि कोई भी एक विकलांग व्यक्ति को अपनी कम्पनी में लेने को तैयार नही था क्योंकि उनको ये विश्वास नही था कि उनको दिया गया काम वो पूरा कर पायेगा या नही |  समाज के प्रति उनके व्यवहार ने एक बार तो उनको हताश कर दिया था लेकिन फिर भी वो लगातार जॉब की तलाश में लगे थे | अंततः राजा महेंद्र प्रताप सिंह को दिल्ली के नेशनल हाउसिंग बैंक में असिस्टेंट मेनेजर की जॉब मिली और ये पहला मौका था जब उनके पिता को अपने पुत्र पर गर्व महसूस हुआ था |
वर्तमान में प्रताप अहमदाबाद के ONGC ऑफिस में फाइनेंस और अकाउन्ट् ऑफिसर है | अब उनके सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उनका साथ देना शुरू कर दिया | अब उनको समाज में भी सम्मान मिलने लगा था जिस समाज ने एक बार उनको नकार दिया था | अब उनकी इच्छा शक्ति इतनी तेज हो गयी कि किसी भी काम को बड़ी आसानी से कर लेते है जिससे उनके ऑफिस के अधिकारी भी उनसे प्रस्सन है | प्रताप की वजह से पुरे ऑफिस में पॉजिटिव वातावरण रहता है |
अब उनकी योग्यता को देखते हुए ऑफिस वालो ने उनको कंपनी की तरफ से क्वार्टर भी अलोट किया है जहा पर वो अपने दैनिक जीवन के सारे काम खुद करते है | प्रताप की अभी तक शादी नही हुयी है और उनका परिवार अभी भी हैदराबाद ही रहता है | वो हमेशा अपने परिवार और दोस्तों से जुड़े रहते है और फोन से बाते करते रहते है | प्रताप बस ,ट्रेन और प्लेन में भी बिना किसी की मदद के आसानी से चढ़ लेते है | प्रताप को केरम और शतरंज खेलना बहुत पसंद है | प्रताप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि उन्होंने खुद पर हंसना सीख लिया है और जब भी कोई उन्हें विकलांग या नाटा कहता है तो उसकी तरफ देखकर मुस्कुरा देते है जिससे सामने वाले शर्म से मर जाता है | खुद पर हसने वाले आदमी को संसार में आगे बढने से कोई नही रोक सकता है क्योंकि वो दुसरो की बातो से भटकने के बजाय अपने लक्ष्य में लगा रहता है |
राजा महेंद्र प्रताप सिंह जैसे लोग विकलांग कहला सकते है लेकिन हमे ये नही भूलना चाहिए है कि हर इन्सान विकलांग है चाहे वो मानसिक रूप से हो या शारीरिक रूप से |  हमारे भारत में आज भी आंकड़ो के अनुसार लगभग 3 करोड़ लोग विकलांग है जिसमे से प्रताप जैसे कई व्यक्तियों ने अपनी विकलांगता को हथियार बनाकर आगे बढने का प्रयत्न किया और कुछ लोग उसी जगह पर रह गये | प्रताप के इस जज्बे को सलाम
मित्रो राजा महेंद्र प्रताप सिंह की कहानी से आपको बहुत सी प्रेरणा मिलती है | सबसे पहली प्रेरणा तो ये है कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने विकलांग होने के बावजूद संगर्ष में लगे रहे लेकिन हम शारीरिक रूप से सही सलामत होने के बावजूद भी निराश रहते है और बेरोजगारी की रट लगाये रहते है मित्रो एक बाद याद रखना “कोशिश करने वालो की हार नही होती ” चाहे वो दुनिया का कोई भी इन्सान क्यों ना हो | दुसरी प्रेरणा मै प्रताप के जरिये उन लोगो को देना चाहूँगा जो अपनी विकलांगता का फायदा उठाकर भिखारी बन जाते है और रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर लोगो की भीख का इंतजार करते है | एक बार मै भी बचपन में इनकी दरिद्रता को देखकर जब इनको भीख देने लगा तो मुझे मेरे पिताजी ने मना कर दिया और कहा कि “आज तू इनको भीख देगा तो कल ये फिर भीख का इंतजार करेंगे और उनको जब ये पता चल जाएगा कि जब भीख से जीवन चल जाता है तो काम करने की क्या जरूरत है तो ये कभी भीख मांगना नही छोड़ेंगे “|
उस दिनों से भिखारियों को भीख देना बंद कर दिया और जब भी कोई भिखारी मुझसे भीख मांगता है तो मै उसे कुछ काम करने की सलाह देता हु |  वैसे अधिकतर भिखारीयो को नशे की आदत होती है और उन पैसो से वो खाना खाने की बजाय नशा करते है | इसलिए मित्रो मेरी आपसे सलाह है कि आप उन्हें भीख देने की बजाय काम करने की सीख दे | क्योंकि अगर प्रताप जैसा व्यक्ति नौकरी कर सकता है तो इन भिखारियों को काम क्यों नही मिल सकता है | प्रताप जैसे नौजवानों को युवा का एक बार फिर से सलाम

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...