Skip to main content

होली के बारे में रोचक तथ्य Interesting Facts of Holi in Hindi

Interesting Facts of Holi in Hindi

Interesting Facts of Holi in Hindiमित्रो होली रंगो और प्यार का त्यौहार है जो फागुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है | फागुन महीना अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार अक्सर माचे महीने के अंत और अप्रैल महीने की शुरुवात में आता है | होली का त्यौहार भारत में होलिका दहन के साथ शुरू होता है उसके दुसरे दिन को धुलंडी कहते है जिसमे सभी भारतवासी रंगो में भीग जाते है | ये त्यौहार भारत में कई वर्षो से मनाया जा रहा है | आइये आपको होली से जुड़े कुछ रोचक तथ्य आपको बताते है

1 होली का पौराणिक महत्व

पुरानों के अनुसार होली शब्द होलिका से आया है जिसका संबध दैत्यराज हिरण्यकश्यप और भक्त प्रहलाद की कहानी से है |  हिरण्यकश्यप अपने पिछले जन्म में भगवान विष्णु का दरबारी था लेकिन एक श्राप के कारण उसे धरती पर राक्षक्ष के रूप में जन्म लेना पड़ा |  हिरण्यकश्यप का बेटा प्रहलाद उसका विरोध करता था इसलिए उसने प्रहलाद को मरवाने के लिए अपनी बहन होलिका को बुलाया | होलिका के साथ आग में बैठकर प्रहलाद बैठ गया जिसमे प्रहलाद तो बच गया लेकिन होलिका जल गयी | तब से इस त्यौहार को बुराई पर अच्छाई के रूप में होलिका दहन के रूप में मनाया जता है | बाद में  हिरण्यकश्यप को भगवान विष्णु के नरसिंगअवतार ने संहार किया था |
Read : नरसिंह अवतार और भक्त प्रहलाद की कहानी

2 धुलंडी पर्व की शुरुवात

होली पर रंग खेलने के बारे में होलिका वाली कहानी नही है बल्कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पूतना नामक राक्षशी का वध किया था जिसके खुशी में गाँववालो ने बृंदावन में होली का त्यौहार मनाया था | इसी पूर्णिमा को भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों के साथ रासलीला रचाई थी और दुसरे दिन रंग खेलने के उत्सव मनाया | तब से रंग खेलने का प्रचलन है जिसकी शुरुवात वृन्दावन से ही हुयी थी और आज बहे ब्रज की होली भारत में सबसे प्रसिद्ध है |

3 होली में गेहू की बालिया प्रसाद के रूप में लेना

वैदिक काल में होली के पर्व को न्वान्नेष्ठ यज्ञ कहा जाता था | इस यज्ञ में अधपके अन्न को यज्ञ में हवन करके प्रसाद लेने का विधान समाज में था | उस अन्न को होला कहते है तब से इसे होलिकात्स्व कहा जाने लगा | तब से आपने देखा होगा कि हम होलिका दहन के समय अधपके अन्न के रूप में गेहू की बालियों को पकाकर उसे प्रसाद के रूप में लेते है |

4 ऋषि मनु का जन्म

श्री ब्रह्मपुराण में लिखा है कि फागुन पूर्णिमा के दिन चित्त को एकाग्र करके हिंडोले में झूलते हुए श्रीगोविन्द पुरुषोत्तम के दर्शन करने जाते है वो निश्चय ही बैकुंठ लोक को जाते है | इस दिन आम मंजरी और चन्दन मिलाकर खाने का बड़ा महात्म्य माना जता है | इसी दिन ऋषि मनु का भी जन्म हुआ था |

5 भगवान शिव से संबध

धार्मिक द्रष्टि से होली में लोग रंगो से बदरंग चेहरों और कपड़ो के साथ जो अपनी वेशभूषा बनाते है वह भगवान शिव के गणों की है | उनका नाचना गाना हुडदंग मचाना और शिवजी की बारात का दृश्य उपस्थित करता है इसलिए होली का सम्बद्ध भगवान शिव से भी जोड़ा जाता है |

6 महाभारत काल में होली का महत्व

महाभारत काल में युधिष्ठिर ने भी होली का महत्व बताते हुए कहा था कि इस दिन जनता को भय रहित क्रीडा करनी चाहिए |  होली के दिन हसने ,कूदने ,नाचने से पापात्मा का अंत हो जाता है | उन्होंने अपनी जनता को होली की ज्वाला की तीन परिक्रमा करके हास परिहास करने को कहा था तब से होली खुशियों और उमंगो के त्यौहार के रूप में मनाया जाता है |
Read : महाभारत कथा 

7 कलयुग की होली

कलयुग में होली एक ऐसा त्यौहार बन गया है जिस दिन सभी माता पिता अपने बच्चों को नाचने कूदने और हुडदंग करने की इजाजत देते है जबकि अन्य दिनों में थोडा सा भी गंदा हो जाने पर बहुत डांटते है लेकिन ये एकमात्र ऐसा त्यौहार है जिसमे माता पिता सहित बच्चे भी रंग में रंगकर एक जैसे हो जाते है |

8 होली प्रेम का त्यौहार

भारतीय सभ्यता में वैसे किसी भी पराई लकड़ी को छुने की आजादी नही होती है लेकिन इस दिन कोई भी किसी भी लडकी को रंग लगाकर ये कह सकता है  “बुरा ना मानो होली है ” |

9 सभी धर्मो में होली का विशेष महत्व

भारत में ये एकमात्र ऐसा त्यौहार है जिसमे सभी धर्म के लोग एकसाथ मिलकर होली खेलते है | सभी धर्म के लोग होली को खुशियों का त्यौहार मानते है और होली में सम्मिलित होकर पुराने गम भुलाते है |

10 विश्व में होली का आनन्द

होली एकमात्र ऐसा त्यौहार है जो पुरे विश्व में एकसाथ मनाया जता है | जैसा कि आप जानते है कि हिन्दू धर्म के कई लोग पुरे विश्व में फैले हुए है जिन्होंने धीरे धीरे होली को प्रसिद्ध त्यौहार बना दिया जिसका आनंद विदेशी लोग भी लेते है | होली के अक्सर पर भारत में भी विदेशियो की भीड़ लग जाती है |
तो मित्रो मनाइए रंगो का त्यौहार और भूल जाए सब तरकार Happy Holi to All GajabKhabar Readers

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...