Virat Kohli Biography in Hindi

विराट कोहली (Virat Kohli) क्रिकेट जगत में किसी परिचय का मोहताज नही है | जिस तरह उन्होंने तेज गति से क्रिकेट में रन बनाये है उतनी ही तेज गति से उन्होंने क्रिकेट में लोकप्रियता भी पायी है | क्रिकेट के विशेषज्ञ तो उन्हें भविष्य का सचिन तेंदुलकर मानते है क्योंकि वो सचिन तेंदुलकर की भांति कंसिस्टेंसी के साथ खेलते है |
उन्होंने भारत को Chasing करने वाले कई मैचो में जीत दिलाई है जिसके कारण T20 मैच में उनसे बेहतर Chaser विश्व क्रिकेट में किसी को नही माना जाता है | T20 के साथ साथ उन्होंने एकदिवसीय मैचो और टेस्ट मैचो में भी अपना दमखम दिखाया है जिसके कारण उनकी भारतीय टीम के क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में जगह पक्की बनी हुयी है | आइये आज आपको Virat Kohli विराट कोहली के बचपन से लेकर क्रिकेट स्टार बनने तक का सफर आपको बताते है |
विराट कोहली का बचपन Early Life of Virat Kohli
Virat Kohli विराट कोहली का जन्म 5 नवम्बर 1988 को दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था | उनके पिता का नाम प्रेम कोहली और माँ का नाम सरोज कोहली है | विराट कोहली के पिता एक क्रिमिनल वकील थे और माँ एक गृहणी है | विराट कोहली अपने परिवार में सबसे छोटे है और उनके एक बड़ा भाई विकास और बड़ी बहन भावना है | विराट जब केवल तीन साल के थे तब से उन्होंने क्रिकेट का बल्ला उठाकर घुमाना शुरू कर दिया था और वो अपने पिता को बॉल करने के लिए कहते थे | शायद ततभी से उनके पिता को विराट की प्रतीभा का अनुमान लग गया था की उसको भविष्य में किस राह पर जाना है |
Virat Kohli विराट का बचपन उत्तम नगर में बीता था और उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा विश्व भारती पब्लिक स्कूल से ली थी | 1998 में West Delhi Cricket Academy का निर्माण हुआ और केवल नौ वर्ष के विराट को सबसे पहले क्रिकेट से जुड़ने का अबसर इस अकादमी से मिला था | विराट के पिता को विराट की प्रतिभा का तो पता था लेकिन वो उसे एक दिशा नही दे पा रहे थे तब उनके पडौसियो ने विराट के पिता को सुझाव दिया की “विराट में बहुत प्रतिभा है और गली क्रिकेट खिलाकर आप इसका समय व्यर्थ ना करे बल्कि इसके बजाय आप इसको किसी प्रोफेशनल क्लब में दाखिला दिलाये ताकि क्रिकेट के करियर में ये आगे बढ़े ” | तब Virat Kohli विराट के पिता को भी पडौसियो की बात सही लगी और उनको क्रिकेट अकादमी में दाखिला दिलवाया |
अब उस क्रिकेट अकादमी में विराट को राजकुमार शर्मा ने ट्रेनिंग दी और उसी समय उन्होंने नॉयडा के पास सुमित डोगरा अकादमी में भी मैच खेले थे | नौवी कक्षा में उनको पश्चिमी विहार के Savier Convent में शिफ्ट क्र दिया गया जहा पर उन्होंने अपनी क्रिकेट प्रक्टिस जारी रखी थी | खेल के अलावा विराट पढाई में भी बहुत तेज थे और आज भी उनके अध्यापक उनको एक होशियार छात्र के रूप में याद करते है | 18 दिसम्बर 2006 में ब्रेन स्ट्रोक की वजह से एक महीने तक बीमार रहने के बाद मौत हो गयी थी जिसका विराट के जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ा था | वो आज भी किसी भी इन्टरव्यू में अपनी सफलता के पीछे अपने पिता का हाथ बताते है जिन्होंने हमेशा क्रिकेट करियर में उनका योगदान दिया था |
Domestic Career of Virat Kohli
State and Ranji Career
Virat Kohli विराट कोहली ने क्रिकेट में अपनी शुरुवात अक्टूबर 2002 से की थी जब उनको पहली बार दिल्ली की Under-15 में शामिल किया गया था | उस समय विराट ने 2002-2003 की Polly Umriger Trophy में पहली बार प्रोफेशनल क्रिकेट खेला था और उस साल उन्होंने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे जिसके कारण अगले सत्र में उन्हें टीम का कप्तान घोषित कर दिया गया | 2003-2004 में Polly Umrigar trophy में उन्होने 5 पारियों में 390 रन बनाये थे जिसमे से उन्होंने 2 शतक और दो अर्द्धशतक जड़े थे |
Under 17 career
वर्ष 2004 के अंत तक उन्हें Under 17 Delhi Cricket Team का सदस्य बना दिया गया था जब उनको Vijay Merchant Trophy के लिए खेलना था | इस चार मैचो की सीरीज में उन्होंने 450 से ज्यादा रन बनाये थे और उन्होंने एक मैच में तो 251 रन नाबाद बनाये थे | अगले साल की Vijay Merchant Trophy में तो वो सुर्खियों में आ गये थे | इस बार उन्होंने 7 मैचो में 757 रन बनाकर सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था | इस टूर्नामेंट में Virat Kohli विराट ने 84.11 की औसत से रन बनाये थे जिसमे से 2 शतक भी शामिल थे |
Under 19 Career of Virat Kohli
जुलाई 2006 में Virat Kohli विराट कोहली को भारत की Under-19 Cricket खिलाडियों में चुन लिया गया और उनका पहला विदेशे टूर इंग्लैंड था | इस इंग्लैंड टूर में उन्होंने तीन एकदिवसीय मैचो में 105 रन बनाये थे | इसी टूर में तीन टेस्ट मैचो में उन्होंने 49 रन की औसत से रन बनाये थे | भारत उस वर्ष दोनों सीरीज जीतकर लौटा था | इसी साल बाद में विराट ने Under-19 Cricket में पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया था | इसके बाद उनकी प्रतिभा को देखते हुए Under-19 Cricket में विराट को एक स्थाई खिलाड़ी के रूप में रख लिया गया |
Virat Kohli विराट कोहली ने अपना First Class Debut 2006 में दिल्ली के लिए खेलते हुए तमिलनाडु के विरुद्ध खेला था |बाद में इसी साल वो सुर्खियों में तब आये जब उनके पिता की मौत की खबर होते हुए बहे कर्नाटक के खिलाफ मैच खेलते रहे थे | उस पारी में उ विराट कोहली ने 90 रन बनाये थे जिसके बाद वो सीधे अपने पिता के अंतिम संस्कार में गये थे | इसके बाद से Under-19 Cricket में वो बड़ी जिम्मेदारी से खेलने लगे थे जिससे कप्तान का उनमे विश्वास बढ़ता जा रहा था | विराट ने अपने देश के लिए खेलना अपने पिता का सपना बताया था जिसके लिए वो दिलोजान से क्रिकेट खेलते जा रहे थे |
अप्रैल 2007 में उन्होंने Inter-State T20 Championship में अपना Twenty20 debut किया था और अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने | इसी साल के अंत में Virat Kohli विराट को भारत की U-19 Team की तरफ से एक त्रिकोणीय श्रुंखला खेलनी थी जिसमे बांग्लादेश और श्रीलंका की भी U-19 Team थी | विराट ने पाच एकदिवसीय मैचो में 146 रन बनाये थे और टेस्ट सीरीज में उन्होंने एक शतक और एक अर्द्धशतक मारा था |
India Under 19 Team Captaincy

फरवरी-मार्च 2008 में Virat Kohli विराट कोहली को भारत की Under 19 Cricket Team का कप्तान बना दिया गया और उनको मलेशिया में होने वाले U-19 World Cup की कप्तानी करनी थी | इस U-19 World Cup में वो अपनी टीम को जीताकर वापस लौटे और अपनी झोली में ढेर सारे पदक लेकर आये | इस U-19 World Cup में उन्होंने साबित कर दिया था की वो ना केवल एक अच्छे बल्लेबाज बल्कि एक अच्छे कप्तान भी है | अपनी इसी प्रतिभा के कारण उनको IPL में रॉयल चैलेंजर बंगलोर में जगह भी मिली थी | 2008 में विराट ने बॉर्डर गावस्कर ट्राफी में भी भारत को Under 19 Cricket मे जीत दिलाई थी |
International Career
Virat Kohli Selection to India Team
जब 2009 में चैंपियन ट्राफी को स्थगित कर दिया गया था तब उनको इंडियन क्रिकेट टीम में श्रीलंका में एकदिवसीय सीरीज के टूर के लिए चुन लिया गया | इस टूर की शूरवात में उनको Indian A Team की तरफ से खेलने का अवसर मिला था | इसके बाद जब ओपनिंग बैट्समैन में सहवाग और तेंदुलकर दोनों घायल हो गये थे तब विराट को उनकी जगह पर पहली बार भारतीय टीम में खेलने का अवसर मिला | इस टूर में उन्होंने अपना पहला एकदिवसीय अर्द्धशतक मारा था और इस सीरीज में भारत की जीत हुयी थी | इसके बाद उनक कई बार इंडियन टीम में चयन हुआ था लेकिन दिग्गज खिलाडियों की वजह से उन्हें खेलने का अवसर नही मिला था |
Virat Kohli Milestones
- जुलाई-अगस्त 2009 में Virat Kohli विराट को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ Emerging Players Tournament के लिए चयन किया गया था | इस सीरीज में वो 398 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे थे | इस सीरीज के अंतिम मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक की बदौलत वो मैच जीती थी और उन्हें मैन ऑफ़ मैच का अवार्ड मिला था | ये सीरीज उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण मोड़ लेकर आयी |
- 2009 में ICC Champions Trophy में जब युवराज सिंह घायल हो गये थे तब substitute के तौर पर उन्होंने मैच खेला था | इसके बाद कई बार भारत में और विदेशी जमीन पर कई बार उन्होंने substitute के तौर पर खेला था | इसके बाद 2010 में बांग्लादेश में त्रिकोणीय श्रुंखला में उनको अपार सफलता दिलाई | उन्होंने इस त्रिकोणीय शृंखला में अपना दूसरा एकदिवसीय शतक लगाया जिसके कारण उनके नाम एक रिकॉर्ड जुड़ गया की अपने 22 वे जन्मदिन से पहले दो शतक मारने वाले भारत की तीसरे खिलाड़ी बने |
- इसके बाद May-June 2010 में श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ त्रिकोणीय शृंखला रखी गयी जिसमे सभी दिग्गज खिलाडियों को आराम दिया गया | इस सीरीज में सुरेश रैना को कप्तान और 21 वर्षीय विराट कोहली को उपकप्तान बनाया गया | हालांकि इस सीरीज में भारत की बुरी तरह हार हुयी लेकिन कोहली एकदिवसीय मैचो में 1000 रन पूरा करने में सफल रहे और उनके नाम सबसे तेज हजार रन पूरा करने का रिकॉर्ड जुड़ गया |
- 2010 एशिया कप में Virat Kohli कोहली बढिया फॉर्म में नही थे फिर भी किसी तरह एकदिवसीय टीम में अगले कुछ मैचो में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे थे |
- 2010 के अंत में एक घरेलू शृंखला में विराट को के बार फिर उपकप्तान और सुरेश रैना को कप्तान बनाया गया | कोहली ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और साल के अंत में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन वाले खिलाड़ी बने |
- जनवरी 2011 में विराट कोहली ICC cricket Rankings में एकदिवसीय बल्लेबाजो में दुसरे स्थान पर पहुच गये थे और उनका ICC Cricket World Cup के 15 सदस्यों में चुन लिया गया था | उन्होंने कप्तान को अपने प्रति विश्वास दिखाते हुए पहले ही मैच में नाबाद शतक बनाया था | इस वर्ल्ड कप के अंतिम मैच में भी विराट की पारी का बहुत योगदान रहा जिसके कारण भारत 1983 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप घर लाया था |
- 2011 के अंत में कोहली ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में भी अपना डेब्यू किया था लेकिन वो टेस्ट मैचो में शुरवात में थोड़ी मुश्किल में नजर आये थे लेकिन उन्हें दिग्गज खिलाडियों की अनुपस्थिति में खेलने का अवसर मिला था जिसके कारण टेस्ट में भी उन्हें अच्छा अनुभव होने लगा था |
- Virat Kohli विराट कोहली ने 2011 में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला शतक लगाया था जब भारत ने एकदिवसीय और टेस्ट मैचो में बुरी तरह मात खाई थी | विराट इस सीरीज में एकमात्र दर्शको के चेहीते बने थे |
- 2012 के एशिया कप में कोहली को जानबुझकर उपकप्तान बनाया गया क्योंकि उनके अलावा टीम में ओर कोई ज्यादा अनुभवी नही था | इस टूर्नामेंट में विराट में chase करते हुए 183 रन बनाकर ब्रायन लारा के 156 रन का रिकॉर्ड तोडा था |
- 2013 में घरेलू टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली ने अपना चौथा शतक लगाया था और 56.80 के औसत से खेलते हुए टीम एम् अपनी जगह बरकरार रखी थी |
- Virat Kohli कोहली की T20 मैचो में स्ट्राइक रेट 132.99 है जिसमे 2016 ICC T20 World cup की पहले तीन मैचो की पारिया भी शामिल है | विराट ने भारत के लिए एकदिवसीय मैचो में 163 पारियों में 25 शतक लगाये है और जिसमे से 21 बार उन्हें Man of the Match का ख़िताब मिला है |
- क्रिकेट विशेषज्ञ कोहली की बैटिंग में द्रविड़ की गहनता , सहवाग जैसा साहस , सचिन जैसी चतुराई और सौरव गांगुली जैसा aggression देखते है |
Personal Life
Virat Kohli विराट कोहली खुद ऐसा मानते है की वो एक अन्धविश्वासी व्यक्ति है क्योंकि वो Luck के लिए 2012 से अपनी कलाइयो में काले wristbands बांधते है | शुरुवात में वो उसी ग्लव्स को पहनते थे जिससे वो सबसे ज्यादा रन बनाते थे | इसके अलावा उन्होंने Luck के लिए अपने शरीर पर कई जगहों पर ड्रैगन के टेटू भी बनवा रखे है | Virat Kohli विराट कोहली का शूरवात में कई लडकियों के साथ नाम जोड़ा गया था लेकिन वो बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से वर्तमान में रिलेशनशिप में है और अक्सर उनको कई जगह पर साथ देखा गया है |
तो मित्रो अगर आपको Virat Kohli विराट कोहली की जीवनी पसंद आयी हो तो अपने विचार जरुर प्रकट करे ताकि हम इसी तरह भारत के महान हस्तियों की जीवनी के बारे में आप लोगो को बताते रहे |
Comments
Post a Comment