मित्रो जैसा कि आप जानते है कि Blogging का सफर इतना आसान नही होता है विशेष तौर पर एक हिंदी ब्लॉगर के तौर पर सफल होना तो ओर भी ज्यादा मुश्किल है | इंग्लिश ब्लॉगर तो ट्रैफिक कम होने के बावजूद भी अच्छी CPC की बदौलत एक अच्छी आय बना लेते है लेकिन हिंदी ब्लॉगर को वो भी नसीब नही होता है | मै पिछले चार वर्षो से Blogging के क्षेत्र में सक्रिय हु जिसमे मुझे अपनी कई गलतियों का एहसास हुआ है जिसे मै भविष्य में सुधारना चाहता हु | वैसे मित्रो आप तो जानते होंगे कि कोई भी ब्लॉगर इतना महान भी नही होता है कि उसने गलतिया नही की हो |
गलतियों से ही हमको सीखने की प्रेरणा मिलती है जिससे हम आपको एक परफेक्ट ब्लॉगर बनाने की दिशा में लेकर जाता है | ब्लॉग्गिंग एक ऐसा क्षेत्र में जिसमे आपकी हर गलती का आपको मुआवजा चुकाना पड़ता है चाहे वो आपका revenue हो या traffic | मैंने भी अपने चार वर्ष के Blogging करियर में कई उतार चढ़ाव देखे है जिससे मुझे सीखने को मिला है और उन गलतियों को मैंने दूर किया है | तो मित्रो आज मै आपको Blogging की उन्ही गलतियों के बारे में आप लोगो को बताना चाहता हु जिससे आप Blogging के क्षेत्र में असफलता की तरफ खीचते चले जा सकते है |
1 Lazy in Blogging ब्लॉग्गिंग में बोरियत महसूस करना
आलस्य blogging का सबसे बड़ा दुश्मन है | मित्रो इसके लिए मै अपना खुद का ही उदारहण प्रस्तुत करना चाहता हु कि जब मैंने ब्लॉग्गिंग के करियर में शुरुवात की थी तब मैंने अपना पहला ब्लॉग FreeDeals4India.com बनाया जो FreeKaMaal और SaveMoneyIndia से प्रेरित था | मुझे आज भी याद जब मैंने मेरे इस ब्लॉग को बनाया था तब इन दो ब्लॉग के स्तर के बराबर मेरे ब्लॉग का स्तर था | मैंने शुरवात में 2-3 महीने तक तो जोश जोश में कई Deals अपडेट की जिससे मुझे Adsense से काफी आमदनी होनी लगी थी लेकिन उसके बाद मैंने सोचा कि अब तो Traffic आ गया है जाएगा कहा | लेकिन ये मेरी सबसे बड़ी गलती थी जिसके कारण मैंने एक बड़ा अवसर गवा दिया था |
FreeKaMaal और SaveMoneyIndia जिन्होंने मेरे साथ ही शुरवात की थी वो आज लाखो में पैसा कमा रहे हो मै उस ब्लॉग को रेगुलर अपडेट ना कर पाने की वजह से वही का वही रह गया | यह सब मेरे आलस्य का ही कारण था जिसके कारण मैंने ब्लॉग्गिंग का महत्व नही समझा था | तो मिर्त्रो मेरा ऐसा मानना है कि आपको Blogging में सफल होना है तो आपको आलस्य त्यागना होगा और निरंतर कुछ ना कुछ अपने ब्लॉग पर लिखते रहना होगा जिससे आपका ट्रैफिक बना रहेगा |
2 Not Maintaining Post Frequently ब्लॉग पर पोस्ट लगातार ना डाल पाना
Post Frequency आपके ब्लॉग के विषय पर निर्भर करती है | जैसे अगर आप कोई न्यूज़ से संबधित ब्लॉग चला रहे हो तो आपने एक भी दिन अगर न्यूज़ नही डाली तो आपका ट्रैफिक एक दिन में ही कम हो सकता है जबकि अगर आप Technology या Online Business जैसे विषयों पर लिखते है तो आपको हर 2-3 दिन में एक Quality Aticle लिखना पड़ेगा जो कम से कम 1000 शब्दों से अधिक हो | FreeDeals4India.com में भी मुझे रोज कम से कम 10 डील डालने की आवश्कता थी लेकिन Job के चलते मै ऐसा कर पाने में असफल हुआ क्योंकि ऐसे ब्लॉग को maintain करने के लिए या तो मुझे Job छोडनी पड़ेगी या कोई बन्दा Hire करना पड़ेगा | इसी कारण मैंने FreeDeals4India.com पर सक्रिय नही रह सका था |
मेरे हिसाब से आपको हर महीने कम से कम 20 Quality Article अपने ब्लॉग पर post करने चाहिए और वो भी हर दो -तीन दिन के अंदर | अगर आप Regular पोस्ट नही डालेंगे तो आपके Readers आपसे दूर जा सकते है जिससे ना केवल आपका Traffic कम होगा बल्कि आपके Income में भी फर्क पड़ सकता है | इसके साथ ही आपकी Alexa रैंक पर भी फर्क पड़ सकता है जो ब्लॉग्गिंग में बहुत जरुरी है |मेरा ऐसा मानन है कि जिस विषय के बारे में आपको अच्छी जानकारी हो अगर आप उससे संबधित प्रतिमाह 50 article लिखने के बजाय केवल 20 Quality आर्टिकल भी लिखेंगे तो आपका ट्रैफिक कही नही जाएगा | इसलिए मित्रो अपने ब्लॉग पर Post Frequently डालते रहे |
3 Never Replying Comments कमेंट्स का जवाब ना देना
कमेंट्स का उत्तर ना देना भी मेरी बड़ी गलती थी | मित्रो FreeDeals4India.com पर तो मुझे ज्यादा कमेंट नही आते थे लेकिन IndianghostStories.com पर मुझे काफी कमेंट आते थे | शुरुवात में तो मै Newbie होने के कारण हर कमेंट का उत्तर देता था लेकिन बाद में मैंने उत्तर देना बंद कर दिया | मैंने सोचा हर कमेंट का उत्तर देना क्या जरुरी है ? लेकिन मुझे इसका एहसास बाद में हुआ जब मेरे ब्लॉग पर कमेंट आना कम हो गये क्योकि मै अपने Loyal Readers के सम्पर्क में नही रह पाया | ऐसा होता है ना कि जब आपक ब्लॉग बहुत पोपुलर हो जाता है तो आपमें Arrogant आ जाती है यही कारण है कि कई ब्लॉगर Arrogant की वजह से अपने कीमती Readers को गंवा देते है |
कमेंट का उत्तर देना का मै सबसे अच्छा उदाहरण दो hinglish ब्लॉगर जुमेदीन खान और रोहित मेवाडा का देना चाहता हु जिन्होंने अपने इसी कमेंट का उत्तर देने के मन्त्र के कारण अपने ब्लोग्स पर काफी अच्छा Traffic पाया जिससे उनको काफी अच्छी Income भी हुयी | इन दो ब्लॉगर की तारीफ़ मै इसलिए भी करना चाहता हु Popular और अच्छा पैसा मिलने के बावजूद उन्होंने अपने कमेंट के उत्तर देने के नियम को बरकरार रखा | मैंने उनके कई ऐसा कमेन्ट भी दिखे जिनके उत्तर नही होने पर वो मना भी करते है लेकिन उत्तर जरुर देते है जिसकी बदौलत बार रीडर्स उनके हर आर्टिकल पर प्रश्न करता है और यही उनकी सफलता का कारण है इसलिए कमेंट का उत्तर देने का अवश्य प्रयास करे |
4 Not Optimize Your Blog for SEO Perspective अपनी पोस्ट को SEO ऑप्टिमाइज़ ना कर पाना
हिंदी में आपको हजारो ब्लॉगर है लेकिन हम बार बार केवल 10-15 ब्लॉगर का नाम ही क्यों सुनते है ? इसका कारण कि उन हजारो ब्लॉगर ने भले भी काफी अच्छी Post लिखी हो लेकिन उसको अच्छी तरह Optimize नही किया | अगर आप ब्लॉग्गिंग को शौक बनाना चाहते है तो इसमें कोई आपति नही है लेकिन अगर आप ब्लॉग्गिंग को पेशा बनाना चाहते हो तो आपक आपकी Posts को Regular optimize करना पड़ेगा | अपनी पोस्ट को Optimize करने के लिए आपको थोडा SEO सीखना पड़ेगा |
जैसे अगर मुझे भगतसिंह की जीवनी के बारे में लिखाण है तो मुझे गूगल पर उसको दिखाने के लिए Bhagat Singh Biogrpahy in hindi लिखना पड़ेगा वरना गूगल में आपका कीवर्ड टॉप में अना मुश्किल होगा | आपने देखा होगा कि कई हिंदी ब्लॉगर ने भगत सिंह की जीवनी लिखी होगी लेकिन उसको Proper optimize ना कर पाने की वजह से वो गूगल में नीचे रह गयी है | मित्रो हम तो चाहते है कि हम शुद्ध हिंदी से ब्लॉग्गिंग में करियर बनाये लेकिन ऐसा करना बहुत कठिन होगा | मैंने भी अपने इस ब्लॉग में 90 प्रतिशत शुद्ध हिंदी और 10 प्रतिशत इंग्लिश के शब्दों का प्रयोग किया है वो भी केवल SEO के लिए क्योंकि Blogging मेरा पेशा बन गया है |
5 Never Use Benefits of Guest Blogging गेस्ट ब्लॉग्गिंग का महत्व नही समझ पाना
Guest Blogging जिसको हिंदी ब्लॉगर बहुत कम महत्व देते है लेकिन इसके बहुत फायदे है | वैसे अक्सर ब्लॉगर सोचते है कि मै दुसरे ब्लॉग के लिए इतनी मेहनत करके ब्लॉग लिखूंगा तो मुझे क्या फायदा मिलेगा ? तो मित्रो जान लीजिये आप अपने ब्लॉग पर लिखी 10 पोस्ट की तुलना एक Guest Post से कर सकते है | अगर आपके पास खुद का ब्लॉग है तो एक अच्छे Reputed ब्लॉग पर गेस्ट पोस्ट करने से ना केवल आपको नाम मिलेगा बल्कि इससे आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक भी बढ़ेगा |
मेरा ऐसा मानना है कि जब आप अपने ब्लॉग पर लगभग 50 quality आर्टिकल लिखे लेवे तब आपको एक Guest Post जरुर लिखनी चाहिए | कई इंग्लिश ब्लॉगर ने केवल Guest Post से अपने ब्लॉग पर इतना ट्रैफिक पाया कि उन्हें खुद Guest पोस्ट के न्योते आने लग गये | कुछ ऐसे भी ब्लॉगर है जिन्होंने खुद के ब्लॉग पर केवल 50 आर्टिकल लिखे है लेकिन अन्य ब्लॉग पर 300 से ज्यादा guest post लिखी है जिससे उसके केवल 50 आर्टिकल वाला ब्लॉग ना केवल सफल बल्कि अच्छे पैसे भी कमा रहा है | ज्यादा नही तो अगर आप एक महीने में कम से कम 5 guest पोस्ट अलग अलग ब्लॉग पर डालेंगे तो आपको खुद अपने ट्रैफिक का पता चल जाएगा |
तो मित्रो मैंने आपको ब्लॉग्गिंग की पांच उन बड़ी गलतियों से रूबरू करवाया जिसके कारण कई ब्लॉगर असफलता की तरफ खीचते जाते है इसके अलावा भी कई अन्य कारण है जिनके बारे में आपको कुछ अगली पोस्ट में बताऊंगा तब तब आप अपने विचार बताइए कि आपने अपने ब्लॉग्गिंग करियर में क्या गलतिया की और उससे आपको क्या सीखने को मिला है |
Comments
Post a Comment