
आजकल के युवाओं के लिए ये एक बहुत बड़ा प्रश्न है कि उनको सरकारी नौकरी की तरफ ध्यान देना चाहिए या प्राइवेट नौकरी कर लेनी चाहिए | वैसे अधिकतर युवा सरकारी नौकरी की अपेक्षा रखते है लेकिन Government Jobs के लिए आजकल Competition इतना बढ़ गया है कि बहुत कम लोगो का चयन हो पाता है | युवाओं के लिए बड़ी समस्या ये भी है जब वो डिग्री पाकर भी अच्छी नौकरी पाने में असक्षम होते है तो उनका रुझान सरकारी नौकरी की तरफ जाता है | Arts या Commerce के Students के लिए ये ज्यादा सोचने वाला विषय नही है लेकिन Science के Students के लिए एक बड़ा विषय है |
पिछले कुछ वर्षो में Engineers का स्तर बहुत घट गया है Engineering करने के बावजूद भी युवा अच्छी नौकरी पाने में सफल नही हो पाते है | Engineering करने वाले Students की हमेशा अपेक्षा रहती है कि उनकी शुरुवात कम से कम 20,000 रूपये प्रति महीना से शुरू हो लेकिन इस चाह में वो कई अवसर खोकर बेरोजगार रहते है | Engineering करने के बाद Student के दिमाग में ये घुस जाता है कि इतनी पढाई करने और पैसा खर्च करने के बाद एक सम्मानित आय वाली नौकरी करना चाहते है | इसी वजह से देश में लाखो Engineer बेरोजगार बैठे हुए है |
मुझे तो बड़ा ताज्जुब होता है जब Engineering अपने क्षेत्रो को छोडकर Government Jobs में पटवारी या रेलवे जैसे विभागों में कार्यरत होने को आतुर रहते है जबकि वो उनके क्षेत्र से कोसो दूर है | Engineering करने से आपका Confidence बढ़ता है क्योंकि Engineering के पश्चात आपकी आयु इतनी हो जाती है कि आपमें समझ आती है कि भविष्य में क्या करना है | मेरे कई भाई-बंधू मुझे अक्सर कहते रहते है कि Engineering करके उन्हें पछतावा हो रहा है इससे अच्छा तो वो चार वर्ष किसी सरकारी नौकरी की तैयारी करते तो शायद कही अच्छी सरकारी नौकरी लग जाती जिससे ना घर वालो के पैसे खर्च होते और आमदनी भी चार वर्षो में काफी बेहतर हो जाती | लेकिन सभी के अलग अलग मत है इसलिए हम आपको सरकारी नौकरी और प्राइवेट नौकरी दोनों के फायदे बताना चाहेंग |
Advantages Of Government Jobs
Government Jobs की तरफ वर्तमान में सबसे ज्यादा रुझान मध्यमवर्गीय परिवार के छात्रों का है क्योंकि वो उच्च वर्गीय परिवारों की तरह अपने परिवार के धंधे या अफसरों की सिफारिश पर नौकरी नही कर सकते है | मध्यमवर्गीय परिवार के छात्रों को खुद की मेहनत से Competition Exam में पास होना पड़ता है इसके लिए उनके घर वालो की अपेक्षाए भी काफी होती है | वैसे आप युवाओं से इस बारे में सर्वे करवाएंगे तो आपको 90 प्रतिशत से भी ज्यादा मध्यमवर्गीय परिवार के छात्र सरकारी नौकरी की तरफ रुझान बतायेंग क्योंकि उसके निम्न फायदे है
1 Job Security
Government Jobs का सबसे बड़ा फायदा Job Security है कि आपको कोई निकाल नही सकता है | सबसे ज्यादा युवाओं का रुझान इसी कारण सबसे ज्यादा सरकारी नौकरी की तरफ जाता है कि एक बार Government Jobs लग जाने पर आपका और आपके बच्चो का भविष्य सुरक्षित हो जाता है | Government Jobs वाले व्यक्ति के लिए एक बात तो निश्चित होती है कि वो गरीब तो नही रहेगा | सरकारी नौकरी वाले भारत के अधिकांश व्यक्तियों को आप मध्यमवर्गीय श्रेणी में मान सकते है और वो जीवन भर उसी श्रेंणी में रहते है क्योकि वो उसी जीवन शैली के आदि हो जाते है | सरकारी नौकरी वाले को मासिक आय के अलावा किसी पर ध्यान नही रहता है | सरकारी नौकरी वाले व्यक्ति को बहुत कम चांस में नौकरी का खतरा रहता है इसलिए केवल Retirement ही सरकारी नौकरी का अंत होता है |
2 Pay Structure
सरकारी नौकरी का दूसरा बड़ा फायदा अच्छी आमदनी भी है | पहले के समय में Government Jobs और प्राइवेट नौकरी करने वालों की आय जीवनभर लगभग समान रहती थी लेकिन छटवां वेतन आयोग लागू होने के बाद युवाओं का रुझान ओर ज्यादा बढ़ गया है क्योकि उनको Government Jobs में प्राइवेट जॉब्स से ज्यादा इनकम मिलने लगी है | आजकल छोटे से छोटे पद में सरकारी नौकरी में अच्छा वेतन मिलता है जिससे युवा डिग्रीधारी होने के बावजूद छोटे पद पाने की लालसा भी रखते है | Engineering करने वाली कई छात्र सरकारी नौकरी में क्लर्क या डाटा एंट्री ऑपरेटर बनने को तैयार हो जाते है क्योंकि उनके लिए पद से ज्यादा पैसा अधिक महत्व होता है |
3 Working Hours
तीसरा सरकारी नौकरी का सबसे बड़ा फायदा है कि आपको निश्चित घंटे ही काम करना पड़ता है जिसे आप 9 से 5 की जॉब भी बोल सकते है जो अलग अलग विभागों में अलग अलग हो सकती है | मेरे अधिकतर मित्र कहते है कि “एक बार Government Jobs लग जाए फिर तो ऐश ही ऐश है ” | मुझे ये समझ में नही आता है कि सरकरी नौकरी वाले क्या काम नही करते है ? प्राइवेट जॉब में कई बार आपको मजबूरी में overtime करना पड़ता है लेकिन Government Jobs में ऐसी नौबत नही आती है और अगर आती भी है तो उसका अच्छा ख़ासा पैसा मिलता है | सामान्यत: सरकारी नौकरी में आठ घंटे की नौकरी होती है जिसमे उसको दैनिक जीवन के अन्य काम निपटाने में काफी समय मिल जाता है |
4 Promotions and Benefits
Government Jobs में आपको समय समय प्रमोशन भी मिलता रहता है जिससे आपकी आय बढती रहती है जबकि प्राइवेट में सब आपके बोस पर निर्भर करता है | जितने समय तक आप सरकारी नौकरी करते है उतना ही आपका promotion होता जाता है | इसके अलावा आपको कई सरकारी सुविधाओं का भी लाभ मिलता है जैसे कई सरकारी विभागों में आपको रहने के लिए क्वार्टर की सुविधा भी दी जाती है जबकि इनके अलावा आपको मेडिकल , हाउसिंग .लोन , बच्चो की पढाई जैसी कई सुविधाओ का लाभ मिलता है जबकि प्राइवेट नौकरी में इसके लिए आपको अलग बजट निकालना पड़ता है |
5 Lesser work load and Holidays
Government Jobs की चाह रखने वाले युवाओं का इस दिशा में जाने का एक बड़ा कारण Lesser work load भी है क्योंकि सरकारी नौकरी में आपको कम से कम काम और ज्यादा से ज्यादा सुविधाए दी जाती है जिससे सरकारी नौकरी करने वाला एक राजा की तरह रहता है | ना तो उसको समय से ज्यादा काम करने की आवश्यकता होती है ना कोई बोस होता है क्योंकि बोस तो खुद Government है | अगर कुछ गलती हो भी जाए तो सरकारी नौकरी में आने बाद वो ऑफिस पॉलिटिक्स में वो इतना सक्रिय हो जाता है कि गलतियों से आसानी से बचकर निकल जाता है जबकि प्राइवेट नौकरी करने वाले को बोस की हर बात को सुनना पड़ता है |
इसके आलावा Government Jobs में आपको इतनी छुट्टिया मिलती है कि आप चाहे तो दूसरा धंधा भी साथ साथ कर सकते है ओर कई लोग करते भी है | भारतीय कैलेंडर में आपको अनेको सरकारी छुट्टियों की सूची मिल जायंगी इसके अलावा PL , CL जैसी छुट्टियाँ भी मिलती है | अगर आप शिक्षा विभाग में हो तो उसमे आपको ओर ज्यादा आराम है क्योंकि इसमें आपको हर रविवार के साथ गर्मियों की छुट्टियों या सर्दियों की छुट्टियों का आनन्द भी मिलता है |
Private Sector
1 Better facilities
ये जरुरी नही है कि केवल Government Jobs में ही अच्छी सुविधाए देते है आजकल कई कंपनियां प्राइवेट जॉब में भी Government Jobs से कई गुना अच्छी रहने खाने की व्यवस्था देते है जिससे उसका जीवन स्तर ओर बेहतर होता है | आप गूगल का ही उदाहरण लेवे कि किस तरह वो अपने एमप्लयीस को सुविधाए देते है जिससे वो स्ट्रेस फ्री होकर काम कर सकता है | मेरे बड़े भैया जिस IT कम्पनी में काम करते है वहा पर उनको खाना फ्री मिलता है और वो भी अपनी पसंद का | सरकारी नौकरी में आपको घर की सुविधा तो मिल जाती है लेकिन खाने की सुविधा सरकारी नौकरी में उपलब्ध नही है |
2 Jumps
प्राइवेट नौकरी का ये फायदा है कि आप हमेशा अच्छी आमदनी की चाह में जब चाहे कम्पनी बदल सकते है और आप पर कोई पाबंदी नही होती है | जीवन के आप किसी भी मोड़ पर हो अगर आपमें काबिलियत है तो आप jump मारकर अच्छी आमदनी पा सकते है | मै इसके लिए अपने बड़े भाई का ही उदाहरण देना चाहता हु जिन्होंने 10 हजार प्रति महीना से IT Sector में बंगलोर में जॉब की थी उसके बाद बंगलोर में ही उनको 25, 000 प्रतिमाह का ऑफर आया तो उन्होंने पहली कम्पनी छोड़ दी | उसके बाद उन्हें दिल्ली से 60 हजार प्रति माह का ऑफर आया तो वो दिल्ली आ गये | उसके बाद उन्हें फिर बंगलोर से 1 लाख प्रति महीना का ऑफर आया तो फिर बंगलौर चले गये और वर्तमान में उन्हें फिर 1 लाख 25 हजार प्रति माह का ऑफर मिला तो दिल्ली आ गये | इस तरह केवल 8 वर्षो में वो 10 हजार से 1 लाख 25 हजार पर पहुच गये जबकि प्राइवेट सेक्टर में आप Retirement तक भी इतनी आय नही पा सकते हो |
3 Working abroad
प्राइवेट जॉब का एक बड़ा फायदा यह भी है कि आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है जबकि Government Jobs में आपक स्वदेश भी पूरा नही घूम सकते हो | एक बड़ा उदाहरण आपके सामने बताना चाहूँगा कि अगर गूगल के वर्तमान CEO सुंदर पिचाइ अगर सरकरी नौकरी करते तो विदेश में जाकर गूगल के CEO नही बन पाते | अगर आपमें काबलियत है तो प्राइवेट सेक्टर से आपको विदेश में काम करने का मौका मिल सकता है | आजकल भारत में कई बड़ी कंपनियों की शाखाए भी विदेश में खुल गयी जो अपने employees को विदेश भेजती है जिससे ओर अधिक विदेश जाने की सम्भावनाये बढ़ जाती है |
4 Entrepreneurship
Private सेक्टर का एक बड़ा फायदा यह भी है कि कुछ वर्ष का अनुभव लेकर आप खुद कम्पनी शुरू कर सकते है और Entrepreneur बन सकते है | आज तक आपने कोई Government Jobs करने वालो को Entrepreneur बनते देखा है नही देखा होगा क्योंकि वो अपनी 9 से 5 के ऐश की नौकरी के साथ जीते है उनको आगे बढने की कोई इच्छा नही होती है |उदाहरण के लिए Quora का संस्थापक पहले खुद फेसबुक में काम करता था लेकिन उसने अपनी काबिलियत से खुद का प्रोडक्ट लांच कर दिया | सरकारी नौकरी वाला कभी लाइमलाइट में नही आता है जबकि प्राइवेट जॉब में Entrepreneurship के द्वारा आप पैसे कमाने के साथ साथ लाइमलाइट में भी आ सकते है |
तो मित्रो आपका क्या विचार है Government Jobs या Private Jobs | हमे आप अपने विचार कमेंट के जरिये देवे और आपके दिमाग में भी इन दोनों जॉब से रिलेटेड कुछ लाभ या हानिया हो तो जरुर बताये |
Comments
Post a Comment