Skip to main content

Homoeopathy में बनाये अपना करियर Career in Homoeopathy Sector

Career in Homoeopathy Sectorविभिन्न जटिल रोगों को स्थाई तौर पर मिटाने में अपना कमाल दिखा चुकी होम्योपैथी पढकर आप इसके डॉक्टर बन सकते है | बिना किसी साइड इफ़ेक्ट वाली चिकित्सा के रूप में विश्वसनीय मानी जाने वाली होम्योपैथी में करियर बनाने के इच्छुक लोगो के पास इस चिकित्सा पद्दति में बेचलर्स करने का अवसर है | भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के तहत आने वाले स्वायत्त संस्थान National Institute of Homoeopathy ने BHMS (Bachelor of Homoeopathic Medicine and Surgery ) कोर्स में आवेदन मंगवाए है | यह संस्थान कोलकाता में स्तिथ है | इसमें आवेदन Offline किये जा रहे है जिसके तहत आपको फॉर्म डाउनलोड करके संस्थान के पते पर भेजना होगा | BHMS में आवेदन की अंतिम तिथि 16 मई 2016 निर्धारित की गयी है |

क्या है कोर्स Information about course

BHMS कोर्स की अवधि साढ़े पांच साल है | इसमें एक साल की अनिवार्य Rotatory Intern ship भी शामिल है | यहे Regular Full Time कोर्स है | Central Counselling of Homoeopathy से भी मान्यता प्राप्त यह कोर्स West Bengal University of Health Sciences से मान्यता प्राप्त संस्थान में प्रचलित है | BHMS के दौरान जिन Subjects की पढाई कराई जाती है उनका विवरण Website पर है | कोर्स को करने के बाद कई अवसर है |

देनी होगी परीक्षा Competitive Exam

BHMS में प्रवेश के लिए आवेदक को लिखित परीक्षा देनी होगी जिसका आयोजन 12 जून 2016 को किया जाएगा | परीक्षा देशभर के कुल 7 केन्द्रों पर आयोजित की जायेगी जो इस प्रकार है कोलकाता , नई दिल्ली , चेन्नई ,मुंबई ,हैदराबाद, तिरुवनंतपुरम और भोपाल | इस कोर्स में कुल 93 सीटें उपलब्ध है जिसमे से 63 सीटे इस अखिल भारतीय परीक्षा के जरिये भरी जायेगी बाकि कुछ सीटे भारत सरकार द्वारा नामित विदेशी नागरिको से भरी जायेगी |

क्या है योग्यता Eligibility

BHMS में प्रवेश के लिए आवेदक को नीचे दी गयी अनिवार्य योग्यताओ को पूरा करना होगा

  • उम्र 31 दिसम्बर 2016 को 17-25 साल के बीच होनी चाहिए |
  • आवेदक अंधेपन से पीड़ित ना हो और ना ही वो मूक बधिर हो
  • टांगो में 50-70 फीसदी विकलांगता वाले आवेदन कर सकते है |
  • 12वी PCB के साथ Maths या English पढ़ी हो
  • आवेदक इन सभी विषयों में अलग अलग पास हो और चारो विषयों का Aggregate न्यूनतम 50 फीसदी हो | SC/ST आवेदकों के लिए ये अनिवार्यता 45 फीसदी है |
  • आवेदक भारत का नागरिक हो | इसके लिए भारत सरकार विदेशी Students को नामित करती है | ये सारी डिटेल आप Brochure में भी देख सकते है |

कैसे होगी परीक्षा Type of Exam

BHMS में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा | परीक्षा की अवधि 3 घंटे है  |इसमें एक पेपर होगा जिसके चार भाग होंगे | सवाल बहुविकल्पी होगे उअर सवालों की संख्या 200 होगी | पेपर में Biology, Physics , Chemistry और GK के सवाल पूछे जायेंगे | Physics , Chemistry और Biology के सवालों की संख्या 60-60 होगी जबकि GK के सवालों की संख्या 20 होगी | परीक्षा में पूछे जाने वाले सवाल 12वी स्तर के होंगे | सवालों के जवाब OMR Sheet पर देने होंगे और गलत जवाब देने पर Negative Marking का भी प्रावधान है |

आवेदन प्रक्रिया

National Institute of Homoeopathy के इस कोर्स में आवेदन करने के लिए आप वेबसाइट पर दिया गया application फॉर्म और Icard फॉर्मेट डाउनलोड करे और अपनी Details भेजे | आवेदक को ये फॉर्म अपनी Handwriting में भरना होगा | फॉर्म के साथ चार पासपोर्ट फोटो लगेगी | दो फोटो Self Certification करके पेस्ट करे जबकि दो के पीछे Signकरके स्टेपल करे |
भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म को 1000 रूपये के डिमांड ड्राफ्ट के साथ संस्थान के पते पर भेजना होगा | SC/ST आवेदकों को फॉर्म के साथ कोई डिमांड ड्राफ्ट नही भेजना है लेकिन उन्हें अपने जाती प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि जरुर साथ भेजनी है | |डिमांड ड्राफ्ट Director , National Institute of homoeopathy के पक्ष में बना होना चाहिए और DD कोलकाता में देय होना चाहिए |उपर बताये गये दस्तावेज भेजने का पता है |
National Institute of homoeopathy , Block-GE , Sector III, Salt Lake , Kolkata-700106

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...