Skip to main content

वीर राजपूत रानी दुर्गावती , जिसने अकबर की सेना को तीन बार युद्ध में हराया Rani Durgavati History in Hindi

Rani Durgavati History in Hindi

Rani Durgavati History in Hindiभारत के इतिहास में राजपूतो का एक अलग ही इतिहास रहा है जिनके शौर्य का लोहा पूरा भारतवर्ष मानता था | राजपूत अपनी मातृभूमि के लिए जान देने को तत्पर रहते थे | इन्ही राजपूतो में से एक ऐसी रानी भी हुयी थी जिससे आगमन से मुगल तक काँप गये थे | वैसे राजपूतो में महिलाओं को महल से बाहर आने की अनुमति नही होती थी लेकिन Rani Durgavati रानी दुर्गावती ने राजपूतो की इस प्रथा को तोड़ते हुए बहादुरी के साथ रणभूमि में युद्ध किया था | अन्य राजपूतो की तरह रानी दुर्गावती ने भी दुश्मन के सामने कभी घुटने नही टेके थे | Rani Durgavati रानी दुर्गावती ना केवल एक वीर योधा बल्कि एक कुशल शाषक भी थी जिसने अपने शाशनकाल में विश्व प्रसिद्ध इमारतो खजुराहो और कलिंजर का किला बनवाया था |अगर हम भारत की महान और वीर औरतो की बात करे तो रानी लक्ष्मीबाई की तरह रानी दुर्गावती का नाम भी स्वर्ण अक्षरों में राजपुताना में लिखा जाता है | आइये आज हम आपको उसी वीरांगना राजपूत Rani Durgavati रानी दुर्गावती की जीवनी से रूबरू करवाते है |

रानी दुर्गावती का प्रारम्भिक जीवन

Rani Durgavati रानी दुर्गावती का जन्म 5 अक्टूबर 1524 ईस्वी को एक एतेहासिक राजपुताना परिवार में हुआ था |  रानी दुर्गावती के पिता चंदेल राजपूत शाषक राजा सालबान और माँ का नाम माहोबा था | 1542 में दुर्गावती का विवाह गोंड़ साम्राज्य के संग्राम शाह के बड़े बेटे दलपत शाह के साथ करवा दिया गया | इस विवाह के कारण ये दो वंश एक साथ हो गये थे | चन्देल और गोंड के सामूहिक आक्रमण की बदौलत शेर शाह सुरी के खिलाफ धावा बोला गया था जिसमे शेरशाह सुरी की मौत हो गयी थी |
1545 में दुर्गावती ने एक बालक वीर नारायण को जन्म दिया था |
बालक के जन्म के पांच साल बाद ही दलपत शाह की मौत हो गयी थी जिससे सिंहासन रिक्त हो गया था और बालक शिशु नारायण अभी गद्दी सम्भालने को सक्षम नही था | दलपत शाह के विरोधी एक योग्य उम्मीदवार की तलाश कर रहे थे तभी रानी दुर्गावती ने राजपाट खुद के हाथो में ले लिया और खुद को गोंड साम्राज्य की महारानी घोषित कर दिया | रगोंड साम्राज्य का कार्यभार अपने हाथो में आते ही उसने सबसे पहले अपनी राजधानी सिंगुरगढ़ से चौरागढ़ कर दी क्योंकि नई राजधानी सतपुड़ा पहाडी पर होने की वजह से पहले से ज्यादा सुरक्षित थी |

रानी दुर्गावती एक वीरांगना के रूप में

Rani Durgavati रानी दुर्गावती ने अपने पहले ही युद्ध में भारत वर्ष में अपना नाम रोशन कर लिया था | शेरशाह की मौत के बाद सुरत खान ने उसका कार्यभार सम्भाला जो उस समय मालवा गणराज्य पर शाशन कर रहा था | सुरत खान के बाद उसके पुत्र बाजबहादुर ने कमान अपने हाथ में ली जो रानी रूपमती से प्रेम के लिए प्रसिद्ध हुआ था | सिंहासन पर बैठते ही बाजबहादुर को एक महिला शाषक को हराना बहुत आसान लग रहा था इसलिए उसने रानी दुर्गावती के गोंड साम्राज्य पर धावा बोल दिया |
बाज बहादुर की रानी दुर्गावती को कमजोर समझने की भूल के कारण उसे भारी हार का सामना करना पड़ा और उसके कई सैनिक घायल हो गये थे | बाजबहादुर के खिलाफ इस जंग में जीत के कारण अडोस पडोस के राज्यों में रानी दुर्गावती का डंका बज गया था | अब रानी दुर्गावती के राज्य को पाने की हर कोई कामना करने लगा था जिसमे से एक मुगल सूबेदार अब्दुल माजिद खान भी था | ख्वाजा अब्दुल मजिद आसफ खान कारा मणिकपुर का शाषक था जो रानी का नजदीकी साम्राज्य था | जब उसने रानी के खजाने के बारे में सुना तो उसने आक्रमण करने का विचार बनाया |
अकबर से आज्ञा मिलने के बाद आसफ खान भारी फ़ौज के साथ गर्हा की ओर निकल पड़ा | जब मुगल सेना दमोह के नजदीक पहुची  तो मुगल सूबेदार ने रानी दुर्गावती से अकबर की अधीनता स्वीकार करने को कहा | तब रानी दुर्गावती ने कहा “कलंक के साथ जीने से अच्छा गौरव के साथ मर जाना बेहतर है | मैंने लम्बे समय तक अपनी मातृभूमि की सेवा की है और अब इस तरह मै अपनी मातृभूमि पर धब्बा नही लगने दूंगी | अब युद्ध के अलावा कोई उपाय नही है  ” |रानी ने अपने 2000सैनिको को युद्ध के लिए तैयार किया |
Rani Durgavati रानी दुर्गावती के सलाहकारो ने रानी को किसी सुरक्षित स्थान पर छिपने को कहा जब  तक कि उसकी सारी सेना एकत्रित नही हो जाती है | सलाहकारों का मशहोरा मानते हुए रानी नराई के जंगलो की तरफ रवाना हो गयी | इस दौरान असफ खान गर्हा पहुच गया था और गणराज्यो को हथियाने का काम उसने शुरू कर दिया था | जब उसने रानी के बारे में खबर सूनी तो वो अपनी सेना को गर्हा में छोडकर उसके पीछे रवाना हो गया | आसफ खान की हलचल को सुनते हुए रानी ने अपने सलाहकारों और सैनिको को समझाते हुए कहा “हम कब तक इस तरह जंगलो में शरण लेते रहेंगे  ” | इस तरह रानी दुर्गावती ने एलन किया कि या तो वो जीतेंगे या वीरो की तरह लड़ते हुए शहीद हो जायेंगे |
अब रानी दुर्गावती ने युद्ध वस्त्र धारण कर सरमन हाथे पर सवार हो गयी | अब भीषण युद्ध छिड गया जिसमे दोनों तरफ के सैनिको को काफी क्षति पहुची | इस युद्ध में रानी विजयी हुयी और उसने भगोड़ो का पीछा किया | दिन के अंत तक उसने अपने सलाहकारों से बात की | उसने दुश्मन पर रात को आक्रमण करने की योजना बनाई क्योंकि सुबह होते ही आसफ खान फिर आक्रमण बोल देगा  लेकिन किसी ने उसकी बात नही मानी | लेकिन सुबह उसने जैसा सोचा वैसा ही हुआ और आसफ खान ने हमला बोल दिया | रानी अपने हाथी सरमन के साथ रणभूमि में उतर गयी और युद्ध के लिए तैयार हो गयी |
तीन बार उसने अकबर की सेना को धुल चटाकर हरा दिया था लेकिन इस युद्ध में उनका पुत्र राजा वीर बुरी तरह घायल हो गया था जो मुगलों के साथ वीरता से लड़ रहा था |  जब रानी ने ये खबर सूनी तो उसने तुरंत अपने भरोसेमंद आदमियों के साथ अपने पुत्र को सुरक्षित स्थान पर ले जाने को कहा लेकिन इस प्रक्रिया में कई सैनिक राजा वीर के साथ चले गये थे |

Last Moments (24 June 1564)

अब भी रानी बाहादुरी के साथ लड़ रही थी तभी अचानक एक तीर रानी दुर्गावती की गर्दन के एक तरफ घुस गया | रानी दुर्गावती ने बाहुदुरी के साथ वो तीर बाहर निकाल दिया लेकिन उस जगह पर भारी घाव बन गया था | इस तरह एक ओर तीर उनकी गर्दन के अंदर घुस गया जिसको भी रानी दुर्गावती ने बाहर निकाल दिया लेकिन वो बेहोश हो गयी |जब उसे होश आया तो पता चला कि उनकी सेना युद्ध हार चुकी थी | उसने महावत से कहा “मैंने हमेशा से तुम्हारा विश्वास किया है और हर बार की तरह आज भी हार के मौके पर तुम मुझे दुश्मनों के हाथ मत लगने दो और वफादार सेवक की तरह इस तेज छुरे से मुझे खत्म कर दो  “|
महावत ने  मना करते हुए कहा “मै कैसे अपने हाथो को आपकी मौत के लिए उपयोग कर सकता हुआ , जिन हाथो को हमेशा मैंने आपसे ऊपहार के लिए आगे किया था , मै बस आपके लिए इतना कर सकता हु कि आपको इस रणभूमि से बाहर निकाल सकता हु , मुझे अपने तेज हाथी पर पूरा भरोसा है ” | ये शब्द सुनकर वो नाराज हो गयी और बोली “क्या तुम मेरे लिए ऐसे अपमान को चयन करते हो” तभी रानी दुर्गावती ने चाक़ू निकाला और अपने पेट में घोंप दिया और वीरांगना की तरह वीरगति को प्राप्त हो गयी | इसके बाद आसफ खान ने चौरागढ़ पर हमला बोल दिया तब रानी दुर्गावती का पुत्र उसका सामना करने के लिए आया लेकिन उसे मार दिया गया | रानी दुर्गावती की सारी सम्पति आसफ खान के हाथो में आ गयी | राने दुर्गावती ने इस तरह 16 सालो तक वीरो की तरह शाषन करते हुए राजपूत रानी के रूप में एक मिसाल कायम की जिसे भारतवर्ष कभी नही भुला सकता है |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...