Bear Grylls , जिनके Survival Tips ने सिखाया मुश्किल हालातो से निकलना | Bear Grylls Biography in Hindi
Bear Grylls Biography in Hindi

Bear Grylls बेयर ग्रिल्स नाम सुनते ही आपके दिमाग में Discovery Channel पर प्रसारित होने वाले शो Man Vs Wild आ जाता है जो अपने Survival Tips की मदद से सुनसान वीरान बीहड़ो में जिन्दा रहने की तकनीक सिखाता है | Man Vs Wild में दिखाए गये अपने Survival Tips की मदद से ना केवल पश्चिमी देशो बल्कि पुरे विश्व में अपनी एक अलग छवि बना ली है | इस शो में Bear Grylls खुद मुश्किल हालातो में फसकर उन हालातो से बाहर निकलने की तकनीक सिखाते है जिसके कारण कई लोगो ने ऐसे हालातो में अपनी जान बचाई है | आर्मी की ट्रेनिंग लेने के बाद कुछ सालो तक आर्मी में काम करने के दौरान उन्होंने मुश्किल हालातो में बचने की कई तकनीक सीखी और कई इजात भी की , जो बाद में उन्होंने अपने इस शो के जरिये पुरी दुनिया को दिखाई | आइये आज हम उसी हौसला देने वाले नौजवान Bear Grylls के जीवन के बारे में विस्तार से जानते है |
बेयर ग्रिल्स का प्रारम्भिक जीवन Early Life of Bear Grylls
Bear Grylls बेयर ग्रिल्स का जन्म 7 जून 1974 को उत्तरी आयरलैंड के दोनाघाडी कस्बे में हुआ था | बेयर ग्रिल्स के पिता का नाम सर माइकल ग्रिल्स और माँ का नाम लेडी सारा ग्रिल्स है | बेयर ग्रिल्स के पिता सर माइकल ग्रिल्स एक रुढ़िवादी राजनेता है जो cash-for-questions affair में फंस कर विवादों में आ गये थे | बेयर का वैसे असलली नाम एडवर्ड माइकल ग्रिल्स है लेकिन जब वो केवल एक सप्ताह के थे तब से उनकी बहन ने उनको बेयर कहकर पुकारती थी जिसे बाद में उन्होंने अपना मुख्य नाम बना लिया था |
Bear Grylls बेयर ग्रिल्स ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा Ludgrove School और Eton College से ली थी जहा से ही उन्होंने सबसे पहले mountaineering club में हिस्सा लिया था | इसके बाद 2002 में यूनिवर्सिटी ऑफ़ लन्दन से बेयर ने स्नातक की डिग्री ली | आपको जानकर ये भी ताज्जुब होगा कि बेयर ने यूनिवर्सिटी ऑफ़ वेस्ट बंगाल से भी डिग्री प्राप्त की है | बेयर को बचपन से ही चढाई करना और समुद्र में सफर करना बहुत पसंद था और उनके पिता भी एक रॉयल बोट के सदस्य थे |कम उम्र में ही बेयर ने स्काई ड्राइव और कराटे सीख लिया था और वो कराटे में ब्लैक बेल्टधारी है | बेयर को अंग्रेजी ,स्पेनिश और फ्रेच भाषाए अच्छी तरह से आती है | वो इसाई धर्म के मानने वाले और उन्हें ईश्वर में काफी विश्वास है |बेयर ग्रिल्स ने 2000 में सारा कैन्निंग्स से शादी की और उनके तीन बच्चे है |
Military service of Bear Grylls
स्कूल छोड़ने के बाद बेयर ग्रिल्स वैसे तो इंडियन आर्मी में शामिल होना चाहते थे ताकि वो हिमालय पर्वत पर चढाई कर सके लेकिन बाद में स्कूल पुरी करने पर उन्होंने अपने प्रदेश की आर्मी को ज्वाइन कर लिया | अपनी प्रादेशिक आर्मी में वो 1997 तक 21 SAS Regiment में रहे तह | 1996 में ग्रिल्स के साथ एक ऐसी दुर्घटना हुयी जिसके कर्ण उन्हें आर्मी को छोड़ना पड़ा था | 1996 में ज़ाम्बिया में उनके साथ एक पैराशूटिंग दुर्घटना हुयी | इस दुर्घटना में 4900 मीटर की उचाई पर जब उन्होंने पैराशूट खोलना चाहा तो वो पुरी तरह नही खुला , जिसकी वजह से वो बुरी तरह से चट्टानों पर गिर पड़े और उनकी तीन रीढ़ की हड्डिया आंशिक रूप से टूट गयी थी |
Bear Grylls ग्रिल्स ने बाद में इस घटना का जिक्र करते हुए बताया था कि उनको पैराशूट को समय पर काट देना चाहिए था जिससे वो सही लैंड कर सकते थे लेकिन उन्हें लगा था कि शायद पैराशूट खुल जाएगा लेकिन बहुत देर हो चुकी थी | उनके सर्जन ने बताया कि अगर इस दुर्घटना में थोड़े से ओर चुक हो जाती तो वो हमेशा के लिए लकवाग्रस्त हो सकते थे और शायद जीवन में कभी नही चल पाते | 12 महीने तक Bear Grylls बेयर ने बिस्तर पर आराम किया और इस दौरान उन्हें आर्मी की सेवा को भी छोड़ना पड़ा | अपने इस बुरे दौर में उन्होंने अस्पताल से निकलने से पहले सोच लिया था कि उन्होंने जो गलतिया की , वो किसी दुसरे के साथ नही होने देंगे और लोगो को survival tips देंगे | इसके साथ ही उन्होंने अपने बचपन के सपने माउंट एवेरेस्ट पर चढने का भी विचार बना लिया था |
Climbing Everest and other expeditions
Bear Grylls बेयर ग्रिल्स ने पैराशूट दुर्घटना में तीन रीढ़ की हड्डिया खोने के बाद भी अपना हौसला नही खोया और इस घटन के केवल 18 महीने बाद उन्होंने अपने बचपन का सपना पूरा कर दिखाया | बेयर ग्रिल ने 16 मई 1998 को माउंट एवेरेस्ट के शिखर पर चढकर लोगो को ये दिखा दिया कि इन्सान के हौसले बुलंद हो तो उन्हें कोई नही रोक सकता है | केवल 23 साल की उम्र में माउंट एवेरेस्ट पर चढ़कर बेयर सबसे युवा पर्वतारोहियों में से एक गिने जाने लगे |
सन 2000 में बेयर के नेतृत्व में ब्रिटिश द्वीप को जेट स्की से पार किया जिसमे उनको 30 दिन लगे | ये काम उन्होंने एक संस्था Royal National Lifeboat Institution (RNLI) के लिए पैसे जुटाने के लिए किया था | इसके अलावा उन्होंने नग्न होकर घर पर बने पानी के टब से थेम्स नदी को पार किया ताकि वो अपने दोस्त के लिए पैसे जुटा सके जिसने पर्वतारोहण के दौरान अपना एक पैर खो दिया था | इसके अलावा बेयर ने नार्थ अतलांतिक को भी अपनी टीम के साथ पार किया था |
2005 में बेयर ग्रिल्स Bear Grylls और उनके दोस्त के साथ मिलकर सबसे अधिक उंचाई 7600 मीटर पर डिनर पार्टी का आयोजन कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया | इसके अलावा बेयर ने 2007 में हिमालय के उपर पेराजेट परमोटर से भी एक रिकॉर्ड बनाया जिसमे वो 4400 मीटर की उंचाई से उड़ते हुए 9000 मीटर की उंचाई पर शून्य से भी 60 डिग्री तापमान तक पहुच गये थे जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड था | उससे पहले 6102 मीटर की उंचाई से अधिक कोई उड़ नही सका था | उनके इस कारनामे को डिस्कवरी चैनल द्वारा भी फिल्माया गया था | इस कारनामे से उनको एवेरेस्ट से अधिक उंचाई पर पहुचने का वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया , जहा ओक्सिजन की कमी से मौत होना स्वाभाविक थी |
2008 में बेयर ग्रिल्स ने अंटार्टिका में विश्व की सबसे उजाड़ और ऐसी चोटियों पर चढकर दिखाया ,जहा उनसे पहले कोई नही पहुच सका था | यह काम भी उन्होंने चैरिटी के लिए किया था | उनके इस कारनामे के दौरान उनके कंधे में चोट भी आयी थी लेकिन उन्होंने हार नही मानी थी | इसके अलावा बेयर ने Longest indoor freefall का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया |
Television series
अपने इन कारनामो के बाद ग्रिल ने कई टीवी सीरीज के जरिये Survival Tips बताये थे | आइये आपको उनके कुछ प्रमुख प्रचलित टीवी शो के बारे में विस्तार से बताते है
Born Survivor/Man vs. Wild
Bear Grylls बेयर ग्रिल्स जिस शो के जरिये पुरे विश्व में सबसे ज्यादा चर्चित हुए थे , उस शो का नाम Man vs. Wild है | इस शो को ब्रिटेन में Born Survivor के नाम से टेलीकास्ट किया गया जबकि दुसरे देशो ऑस्ट्रलिया , न्यूजीलैंड , कनाडा , भारत और अमेरिका में इसे Man vs. Wild के नाम से Discovery Channel पर प्रसारित किया गया | इस शो में बेयर को हर बार ऐसी उजाड़ और बीहड़ वाली जगहों पर भेजा गया , जहा आदमी का नामो निशान ना हो और इसमें बेयर अपने survival Tips के जरिये लोगो को ऐसे मुश्किल हालत से निकलने के tips देते है | यह शो 2006 से शुरू हुआ था और इसकी अपार लोकप्रियता के चलते इसके पिछले पांच सालो में 7 सीजन आ चुके है |
इस शो में सारे स्टंट बेयर खुद एक्सपर्ट्स की सलाह से करते है जिसमे वो खडी चट्टानों पर चढना , हेलीकॉप्टर से पैराशूट के जरिये कूदना , पैराग्लाइडिंग करते हुए उतरना , जंगलो में आग से गुजरना , जिन्दा बचे रहने के लिए सांप खाना , डिहाइड्रेशन से बचने के लिए खुद का पेशाब पी जाना , हाथी का गोबर मुंह पर लगाना और अजीबो गरीब जगहों से पानी की तलाश करना और आग जलाने जैसे कारनामे कर दिखाते है जिसे देखकर लोग दंग रह जाते हहै |
Other TV Shows
2005 में Bear Grylls बेयर ने चार पार्ट में एक शो Escape to the Legion फिल्माया , जिसमे उन्होंने सहारा के रेगिस्तान में 11 दुसरे साथियों के साथ survival tips को फिल्माया था | इस शो को केवल US और UK में भी टेलीकास्ट किया गया था | 2010 में बेयर ग्रिल्स अपने नये प्रोजेक्ट Worst Case Scenario के साथ डिस्कवरी चैनल पर नजर आये जिसके केवल 12 एपिसोड बनाये गये जिसके बाद इस शो को कैंसिल कर दिया गया | हालांकि ये शो इतना सफल नही रहा था | 2011 में बेयर दो घटें के एपिसोड Bear’s Wild Weekend में नजर आये | इसके बाद बेयर ने 2013 में Get Out Alive with Bear Grylls और Escape from Hell को होस्ट किया था |
2014 में बेयर The Island with Bear Grylls में नजर आये जिसमे वो उजाड़ टापुओ पर 13 अंग्रेजो के साथ survive करते है | 2014 में उनका एक ओर शो Running Wild with Bear Grylls आया जिसमे वो celebrities को दो दिन तक वीरान जगहों पर रहने की कला सिखाते है | यह शो भी काफी पोपुलर हुआ था | 2015 में वो Mission Survive और 2016 में Bear Grylls’ Survival School के द्वारा Survival tips बताते हुए नजर आये |
तो मित्रो अगर आपने भी Bear Grylls के Survival Tips से कुछ सीखा हो तो कमेंट में जरुर बतावे , शायद आपमें से कोई हमे वो Tips बता देवे जो Bear Grylls हमे नही बता पाए |
Comments
Post a Comment