Extra Income Earning Tips in Summer Holidays
मित्रो गर्मियों की छुट्टियों में कुछ नया और Adventurous तलाश रहे युवा इस समय का इस्तेमाल करके अपने entrepreneurship के Skills को निखारने में कर रहे है | अब वो दिन नही रहे , जब गर्मियों की छुट्टियों में किसी रिश्तेदार के यहा जाकर टीवी देखकर समय बिता दिया जाता था | आज वे अपना ज्यादा समय अपने घर ही रहकर नई चीजे एक्स्प्लोर करना चाहते है | वो इन गर्मियों की छुट्टियों को बोझिल मानकर बिता देने के बजाय एक नया अनुभव लेना चाहते है ताकि कोर्सेज खुलने पर उनके पास अपने दोस्तों को बताने के लिए कुछ खास हो |
ऐसे कितने की विकल्प है जो समर वेकेशन में ख़ास तौर पर युवाओं के Extra Income option बनकर आते है | इन Extra Income ऑप्शन्स को अपनाने के लिए उन्हें ज्यादा खर्च भी नही करना पड़ता है और कमाई भी अच्छी खासी हो जाती है | तो अगर आप भी इन गर्मियों की छुट्टियों का इस्तेमाल कर कुछ नये ढंग से करते हुए अपने अंदर के entrepreneur को बाहर लाना चाहते है तो यहा बताये जा रहे ऑप्शन्स में किसी एक को चुन लीजिये और अपने Area की मांग के अनुरूप Earning का कोई नया विकल्प भी तलाश सकते है | यहा आपको ज्यादा तनाव लेने के बजाय अपनी creativity पर ध्यान देना होगा ,तभी आप लोगो को अपनी ओर आकर्षित करेंगे | आइये आपको बताते है गर्मियों में Extra Income करने के तरीके
1 Tour Management
गर्मियों की छुट्टियों में घुमने जाने का विचार तो हर दूसरा व्यक्ति रखता है | आजकल युवा किसी मजेदार जगह को चुनकर adventurous लोगो का ग्रुप बनाने , उन्हें वहा तक लेकर जाने और वापस लाने तक की जिम्मेदारी लेने लगे है | Tour Management के इस काम को travel डेस्टिनेशन की रिसर्च , Travel Booking ,रहने की Booking , खान पान सब इन्ही की जिम्मेदारी होती है | अगर अलग अलग जगहों की जानकारी है तो यह काम कर सकते है |
2 पढाये Tuitions
इन छुट्टियों के दौरान जब बच्चो की स्कूल की रेगुलर पढ़ाई नही हो रही होती , तब माँ-बाप को पढाई में उनका टच छुट जाने की चिंता रहती है | ऐसे में वे tuitions को प्रेफर कर सकते है | आप इस दौरान बच्चो को tuitions देकर अपने Skills को शार्प करने के साथ साथ अच्छी Extra Income कर सकते अहि | आप बच्चो को अपने घर पर बुला सकते है और उन्हें Home Tutions भी दे सकते है | बच्चो को नई तकनीक से भी पढ़ा सकते है |
3 सिखाये skills
बच्चो को पढाई में टच रखने के साथ साथ माता-पिता यह भी चाहते है कि उनके बच्चे छुट्टियों में कुछ नये skills भी सीखे | ऐसे में आप Hobby Classes की शुरुवात कर सकते है | इन classes में आप Music से लेकर Painting तक और मेहंदी से लेकर कुकिंग तक कुछ भी सिखा सकते है | इन कोर्सेज को इस तरह डिजाईन करने कि आप 20-25 दिन में कोर्स पूरा करवा सके | बच्चो को लगना चाहिए कि उन्होंने कुछ सीखा है | आप चाहे तो इस काम के लिए दोस्तों की एक टीम भी बना सकते है |
4 Baby Sitting
स्कूलों की गर्मियों की छुट्टियों में parents को यह राहत तो होती है कि बच्चो को गर्मी में बाहर नही जाना पड़ेगा लेकिन ऑफिस में वर्किंग पेरेंट्स के लिए एक मुश्किल जरुर पैदा हो जाती है कि पीछे घर में उनकी देखभाल कौन करेगा ? ऐसे में कॉलेज गोइंग स्टूडेंट्स इन बच्चो की देखभाल यानी Baby Sitting का काम कर सकते है | आप अपने Area में यह विकल्प तलाश सकते है | इससे आपको सिर्फ बच्चो के साथ बेहतर तरीके से समय गुजारना पड़ता है |
5 Summer Camp
छुट्टियों में बच्चो की नई नई एक्टिविटीज़ में व्यस्त रखने के लिए Summer Camp खोले जाते है | इन Summer Camp में उन्हें तरह तरह के स्किल्स सिखाये जाते है और मौज मस्ती भी करवाई जाती है | आप अकेले या अपने दोस्तों के साथ मिलकर इन छुट्टियों में ऐसा Summer Camp खोल सकते है | इन Summer Camps में आपको सुबह के कुछ घंटे ही काम करना पड़ता है और कमाई भी अच्छी होती है | समर कैंप को सफल बनाने के लिए Creative idea होना बहुत जरुरी है
तो मित्रो आप इन सब Creative ideas में से किसका चुनाव करना पसंद करेंगे जिससे आप गर्मियों की छुट्टिया खुद मजे के साथ काटने के साथ साथ अच्छी खासी कमाई Extra Income भी कर सकते है
Comments
Post a Comment