Skip to main content

Henry Ford Biography in Hindi | हेनरी फोर्ड की जीवनी

Henry Ford Biography in Hindi | हेनरी फोर्ड की जीवनी
Henry Ford Biography in Hindi | हेनरी फोर्ड की जीवनी

हेनरी फोर्ड (Henry Ford) अमेरिका में Ford Motor Company के संस्थापक है | वह आधुनिक युग की भारी मात्रा में उत्पादन के लिए प्रयुक्त Assembly Line के जनक थे | उन्होंने “Model T ” नामक गाडी निकाली , जिसने यातायात एवं अमेरिकी उद्योग में क्रांति ला दी | वो एक महान अविष्कारक भी थे | उन्हें अमेरिका के 161 Patent प्राप्त हुए थे | Ford Company के मालिक के रूप वो संसार के सबसे धनी एवं विख्यात व्यक्तियों में से एक थे | उन्होंने अपनी अधिकांश सम्पति Ford foundation के नाम कर दिया और ऐसी अवस्था बना दी कि वह स्थायी रूप से उनके ही परिवार के नियन्त्रण में बनी रहे | आइये आज हम उसी बिजनसमैन हेनरी फोर्ड (Henry Ford) की जीवनी से आपको रूबरू करवाते है |
हेनरी फोर्ड (Henry Ford) का जन्म 30 जुलाई 1863 को मिशिगन राज्य के डीयर बार्न नामक नगर में हुआ था | इनके पिता आयरलैंड वासी थे , किन्तु अपने माता पिता तथा अन्य संबधियो के साथ अमेरिका आकर डियरवार्न के आस पास सन 1847 में बस गये और खेती करने लग गये | हेनरी फोर्ड (Henry Ford) ने 15 वर्ष की उम्र तक स्कूल में शिक्षा पायी और वो खेत पर भी काम करते रहे , किन्तु उन्हें शुरुवात से ही सब प्रकार के यंत्रो के प्रति कौतुहल और आकर्षण रहा |  पिता के मना करने पर भी रात में गुप्त रूप से वो पडौसियो और अन्य लोगो की घडिया या अन्य यंत्र लाकर मुफ्त में मरम्मत करने में लगे रहते थे |
16 वर्ष की उम्र में हेनरी (Henry Ford) घर छोडकर Detroit  चले गये | यहा कई कारखानों में काम करके इन्होने यांत्रिक विद्या का ज्ञान प्राप्त किया | सन 1886 ने  वो वापस घर आ गये | पिता की दी हुयी 80 एकड़ भूमि पर बस गये और वही मशीन की मरम्मत करने का कारखाना खोल डाला| सन 1887 में हेनरी का विवाह हुआ और इसी साल इन्होने गैस इंजन और खेतो पर भारी काम करने वाली मशीन बनाने की योजना बनाई , किन्तु यंत्रो की ओर विशेष आकर्षण के कारण ये घर पर न टिक सके और फिर डेट्रॉइट चले आये |
सन 1890 में इन्होने Detroit Edison Electric Company में काम करना आरम्भ किया और सन 1893 में पेट्रोल से चलने वाली पहली गाडी बनाई , जिसमे 4 HP की शक्ति होती थी | सन 1893 में हेनरी (Henry Ford) ने दुसरी गाडी बनाना आरम्भ की और सन 1899 में इलेक्ट्रिक कम्पनी की नौकरी छोडकर डेट्रॉइट ऑटोमोबाइल कम्पनी की स्थापना की | फिर इस कम्पनी को छोडकर ये दौड़ में भाग लेने वाली गाडिया बनाने लगे | इन गाडियों ने कई दौड़ में सफलता पायी, जिसके कारण इनका बड़ा नाम हुआ | इस प्रसिधी के कारण हेनरी फोर्ड ने सन 1903 में Ford Motor Company की स्थापना की |
पहले साल में Ford Motor Company में दो सिलिंडर और 8 HP की 1708 गाडिया बनाई | इनकी बिक्री से कम्पनी को शत प्रतिशत लाभ हुआ | दुसरे साल में उनकी 5000 गाड़िया बिक गयी | फोर्ड इस कम्पनी के अध्यक्ष हो गये और अंत में अन्य हिस्सेदारों को हटाकर अपने एकमात्र पुत्र एड्सेल ब्रिअट फोर्ड सहित पूर्ण कम्पनी के मालिक हो गये | सन 1924 तक इनकी कम्पनी  ने 20 लाख गाडिया , ट्रक और ट्रेक्टर बनाये तह | सन 1931 तक इनके सब कारखानों में निर्मित गाडियो की संख्या दो करोड़ तक पहुच गयी थी |
फोर्ड (Henry Ford) में आदर्श वादिता तथा कट्टरपन का विचित्र मिश्रण था | हेनरी पूंजी उत्पादन के पक्षपाती तह , किन्तु उनका ये भी विचार था कि उद्योग को इस प्रकार विकेन्द्रित करना चाहिए कि खेती के साथ साथ कारखानों का भी काम चले | फोर्ड की गणना संसार के सर्वप्रधान धनपतियो में थी | उन्होंने डियर बार्न में एक औधोगिक संग्रहालय तथा एडिसन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी की स्थापना की थी | 7 अप्रैल 1947 को फोर्ड (Henry Ford) की मृत्यु हो गयी | उनकी मौत के बाद भी उनका नाम उनकी कम्पनी की गाडियों के जरिये हमेशा के लिए अमर हो गया |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...