Skip to main content

Job बदलने के लिए तैयारी कैसे करे | How to Make Preparation to Switch Job

How to Make Preparation to Switch Jobमित्रो जैसा कि आप जानते है कि Private Job में अक्सर व्यक्ति अपनी जॉब को बदलने के बारे में विचार करता रहता है जिससे उसे अच्छे वेतन के साथ साथ अच्छा पद मिलने की सम्भावनाये रहती है | सरकारी नौकरी में व्यक्ति को कोई टेंशन नही होती है लेकिन Private Job वाले व्यक्ति को अपनी Growth करने के लिए Job बदलनी ही पडती है और जो व्यक्ति Job बदलने के बारे में विचार नही करता है इसका मतलब या तो उसमे प्रतिभा नही है या फिर आत्मविश्वास की कमी है |
अगर आप मौजूदा नौकरी से संतुष्ट नही है या प्रमोशन नही मिला है तो आप अपनी Job बदलने के बारे में विचार कर सकते है | Job बदलने के लिए हडबडी से काम नही लेना चाहिए और अच्छी तरह मंथन करना चाहिए | एक सबसे अहम बात ये है कि जब आपका Job बदलने का विचार हो तो वर्तमान कम्पनी में रहते हुए इन्टरव्यू देते रहे और दुसरी कम्पनी में चयन होने के बाद भी पहली कम्पनी में त्यागपत्र देवे |
कम्पनी का त्यागपत्र देने के आड़ अक्सर कंपनियों में Pending काम को निपटाने के लिए आपको 15 दिन या 1 महीने तक उसी कम्पनी में काम करना पड़ सकता है इसलिए नई कम्पनी को जोइनिंग के लिए इतना समय जरुर मांगे जिससे आपके पुराणी कम्पनी से संबध बने रहे | कम्पनी बदलने के बारे में विचार करते वक्त अपनी वर्तमान कम्पनी के साथियों को इस बात की जानकारी ना देवे वरना आप पर पाबंदी लगाई जा सकती है | इसके अलावा भी हम कुछ ओर Tips आपको job बदलने से पहले की तैयारियों के बारे में बताएँगे |

1 Profile को समझे

सही Job प्राप्त करने के लिए आपके विचारों में स्पष्ठ्ता होनी चाहिए | आपको पता होना चाहिए कि आप किस नौकरी में बेहतर प्रदर्शन कर सकते है | आपको नई नौकरी join करने से पहले Profile को पुरी तरह समझ लेना चाहिए | Job बदलने से पहले पुरी तरह संतुष्ट होना चाहिए | ऐसा ना हो कि आप Job बदल ले और बाद में परेशान होते रहे | मैंने अक्सर कई लोगो को देखा है जो अक्सर कहते रहते है कि “यार मेरी पुराणी वाली कम्पनी अच्छी थी “| अगर आप ऐसा कह रहे है तो इसका मतलब आप वर्त्मना कम्पनी से संतुष्ट नही है | नई कम्पनी में जाकर यदि आपको पुरानी कम्पनी के बारे में ज्यादा विचार ना आये इसका मतलब आप अब संतुष्ट है |

2 Network मजबूत बनाये

नई Job में जाने से पहले आपको Reference के माध्यम से सम्पर्क बनाने चाहिए | जिन लोगो के साथ आप काम कर चुके है , उनसे नई कम्पनी के बारे में जानकारी जुटानी चाहिए | जो लोग आपके बारे में जानते है वो आपकी कमियों और ताकत के अनुरूप आपको सही सलाह दे सकते है | वो आपको बता सकते है कि नई कम्पनी में किस तरह शुरुवात करनी है |

3 Market स्कैन करे

आपको पता होना चाहिये कि को कम्पनी किस तरह रिक्रूटमेंट करती है | Job Portals और Social Media के माध्यम से कई Jobs निकलते है इसलिए इन पर निगाह रखनी चाहिए | मार्केट को स्कैन करना चाहिए और जानना चाहिए कि किस कम्पनी को Employees की जरूरत है | आपको  रिक्रूटमेंट के नये तरीको पर भी पैनी निगाह रखनी चाहिए |

4 योग्यता पर Focus करे

अगर आपको लगता है कि किस नये Sector या Job में नई योग्यताओं की जरूरत है तो आपको अपनी योग्यताओं में सुधार के लिए प्रयास करना चाहिए | इसके लिए आप कोई नई Skills सीख सकते है या Short term कोर्स कर सकते है | अगर आप जरुरी योग्यता हासिल कर लेंगे तो नौकरी में आपका Confidence बढ़ेगा |

5 सारी प्रक्रियाये पुरी कर ले

अगर आप नई Job करने की Planning कर चुके है तो पुराणी कम्पनी से हिसाब कर लेना चाहिए | इसके लिए आपको HR से मिलना चाहिए और कम्पनी छोड़ने के बारे में जानकारी देनी चाहिए | आपको कम्पनी छोड़ने से पहले नोटिस भी देना चाहिए | आपको हर विभाग से No Dues लेना चाहिए ताकि आपको बाद में किसी भी तरह की परेशानी ना आये |
तो मित्रो अगर आप Job बदलने का विचार कर रहे हो तो आपकी तैयारिया कैसी है आप हमे कमेंट में जरुर बताये | अगर आपके पास इन बिन्दुओ के अलावा भी ओर कोई विचार हो तो जरुर लिखे |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...