मित्रो आज Mothers Day है जिसे पुरे विश्व में एक साथ मनाया जाता है | वैसे आज के भागदौड़ भरे युग में युवाओं को अपनी माँ के साथ समय बिताने क समय नही मिलता है और शादी होने के बाद वो ओर भी माँ से ज्यादा दूर चला जाता है | ऐसे युवाओं के लिए मदर्स डे पर अपनी माँ के साथ बिताये हुए बचपन के लम्हों को याद कर उनके साथ समय बिताने का सुनहरा मौका है | जब हम बच्चे होते है तब माँ से दूर नही जाना चाहते है और जब हम बड़े हो जाते है तब माँ के पास नही जाना चाहते है |
वैसे तो माँ से प्यार जताने का कोई दिन विशेष नही होता है लेकिन फिर भी मदर्स डे के दिन तो आपको अपनी माँ के साथ समय जरुर बिताना चाहिए जिससे आपकी माँ को चंद पलो में ढेर सारी खुशिया मिल सकती है | उपहार , फुल चॉकलेट के अलावा भी एक चीज , जो आप अपनी माँ के लिए कर सकते है वो उनके चेहरे पर मुस्कान लाना | कई बार छोटी छोटी चीजे भी महंगे उपहारों की तुलना में ज्यादा खुशी दे जाती है | आइये हम आपको बताते है कि किस तरह Mothers Day पर आप अपनी माँ के चेहरे पर मुस्कान ला सकते है |
1 खुद नाश्ता बनाकर माँ को उठाये
वैसे तो रोज माँ आपके लिए जल्दी उठकर चाय नाश्ता तैयार करती है लेकिन Mothers Day पर अगर आप अपनी माँ के चेहरे पर मुस्कान देखना चाहते है तो आप माँ के उठने से पहले खुद उठकर उनके लिए चाय , काफी या पसंदीदा नाश्ता तैयार करे और फिर उन्हें उठाये | आपकी माँ अपने बेटे/बेटी को चाय नाश्ता देखकर जरुर चौक जायेगी और जब उन्हें आप मदर्स डे के बारे में बताएँगे तो वो या तो भावुक हो जायेगी या बहुत खुश होगी कि उनका बेटा/बेटी भी उनका ख्याल रखते है |
2 घर की साफ़ सफाई करे
हमारी माँ रोज सुबह जल्दी उठकर आपके लिए खाना बनाने के बाद दिन भर घर की साफ़ सफाई में लग जाती है | दुसरे लोग जहा चीजे फैलते रहते है वो हमेशा उन्हें उठाती रहती है | माँ हमेशा ये सोचती है कि काश कोई आकर उनकी मदद करे | आप अचानक से उनके लिए पूरा घर साफ करके उनके surprise दे सकते है | वैसे ये काम अप केवल Mothers Day पर ही ना करे , बल्कि रोज उनकी थोड़ी थोडी मदद जरुर करे जिससे आपकी माँ के चेहरे पर के सुकून की मुस्कान आ जायेगी |
3 Mothers Day के दिन झगड़ा बिलकुल ना करे
बच्चो के बीच झगड़े में यदि कोई सबसे ज्यादा परेशान होता है तो वो है माँ | बच्चो को लड़ता देख वो काफी तंग हो जाती है और नाराज भी होती है | कम से कम मदर्स डे के दिन तो माँ के चेहरे पर मुस्कान रहे इसलिए अपने भाई-बहन से होने वाले झगड़े को बंद करे ,जो भी विवाद को विषय हो उन्हें मिलजुलकर सुलझाए | ये देखकर आपकी माँ बहुत खुश होगी और उनके दिल को सुकून मिलगा |
4 कोलाज बनाये
अपनी माँ की कुछ पसंदीदा फोटो इकट्ठा करे और उन्हें एक फ्रेम एम् लगाये | इन्हें मजेदार तरीके से लगाये |फ्रेम को अच्छी तरह से रैप करके दे | फोटो को यह कोलाज उन्हें अपनी पसंदीदा यादो में रक बार फिर डुबो देगा और आपकी माँ इस Mothers Day को कभी नही भूल पायेगी | कोलाज को देखते वक्त उनकी आँखों में आपको एक अनोखी चमक दिखेगी जो उन्ही खुशी दिलायेगी |
5 Mothers Day पर माँ को पिकनिक पर ले जाए
एक माँ को सबसे अच्छा काम अपने बच्चो और परिवार के साथ वक्त गुजारना लगता है | यदि ज्यादा गर्मी ना हो तो फिर माँ को लेकर कही पिकनिक पर जाए | अगर मौका मिले तो एक या दो दिन की कही आउटिंग पर जाए | परिवार के हर किसी सदस्य को इकट्ठा करे | खाने पीने की या दुसरी चीजो की व्यवस्था करे और माँ को सिर्फ रिलैक्स करने दे | इससे आपकी माँ के साथ आपका प्यार ओर बढ़ेगा | अगर आप ज्यादा दूर न्हीए जा सकते हो तो शाम को माँ के साथ नजदीकी पार्क में जाये , माल में जाये या माँ को कोई अच्छी सी फिल्म दिखाए | इस तरह आप अपनी माँ को खुश कर सकते है
तो मित्रो आपको Mothers Day पर हमारा आर्टिकल कैसा लगा हमे जरुर बताये और मदर्स डे पर इस बार आप अपनी माँ को किस तरह खुश कर रहे है हमे कमेंट में जरुर बताये |
Comments
Post a Comment