Skip to main content

Office Politics से कैसे रहे सावधान | How to aware from Office Politics

How to aware from Office Politics

How to aware from Office Politicsमित्रो अगर आप अपने Career में सफल होना चाहते है तो Workplace पर चल रही Office Politics से दूर रहना चाहिए | Office Politics से कुछ हासिल नही होता , बल्कि यह जीवन की खुशिया छीन लेता है | आजकल ऑफिस में आगे बढने की होड़ में कई कर्मचारी Office Politics का सहारा लेते है जिसमें कई खुशकिस्मत वालो का career संवर भी जाता है लेकिन इससे ज्यादा आपके career डूबने का खतरा भी रहता है | आइये आज हम आपको ऑफिस पॉलिटिक्स से बचने के कुछ उपाय बताते है जिससे आप Office Politics से दूर रहकर भी ऑफिस में अपना रुतबा बनाये रख सकते है |

1 खुद को प्रमोट करे

अगर आपके बॉस को पता नही है आप कौनसा बेहतरीन काम कर रहे है तो वो आपसे प्रभावित नही होंगे | आपको बॉस से नियमित रूप से मिलना चाहिए और अपने काम में चल रही प्रगति के बारे में अवगत करवाना चाहिए | अगर आप खुद को प्रमोट करते है तो सबकी निगाह में आपकी अच्छी छवि बनती है | आपको अपनी सफलता का जिक्र करते समय उन colleagues के बारे में भी बताना चाहिए , जिन्होंने लक्ष्य प्राप्त करने में आपकी मदद की | इससे उन  colleagues के साथ आपके अच्छे सम्बध बनेंगे |

2 Gossip का हिस्सा ना बने

आप अपने वर्क प्लेस पर जो भी कुछ कहते है वह बात आपके बॉस तक जरुर पहुचती है | अगर संवाद में किसी अन्य colleague की बुराई होने पर चुप रहते है तो इससे संदेश जाता है आप गॉसिप का हिस्सा नही बनना चाहते है | इससे आपकी इमेज ऐसे व्यक्ति की बनती है जो गॉसिप से दूर रहता है | अगर आप खुद गॉसिप नही करेंगे तो लोग भी आपके बारे में चर्चा नही करेंगे |

3 नियमो का पालन करे

अगर वर्कप्लेस पर अपनी मनमर्जी करते है और नियमो का पालन नही करते है तो इससे लोगो की निगाह में बुरे इन्सान बन जाते है | हमारे समाज में उस व्यक्ति को खराब समझा जाता है जो अलग दिशा में चलता है | इसलिए खुद को अलग साबित करने की कोशिश ना करे | हो सकता है कि आपका जीवन जीने का तरीका अलग हो , पर इसे दुनिया के सामने जाहिर ना करे |

4 अपने पोजीशन ना भूले

आपको वर्कप्लेस पर हमेशा प्रोफेशनल व्यवहार करना चाहिए | काम से जुड़े हुए इवेंट्स में अपनी पोजीशन नही भूलनी चाहिए | आपको हमेशा अपने पद की गरिमा के अनुरूप ही बात करनी चाहिए | अगर आप सामने वाले व्यक्ति से स्तर पर आकर बात करते है तो इससे आपकी इमेज खराब होती है और आपको लेकर बाते शुरू हो जाती है | आपको अपनी इमेज बनानी चाहिए |

5 साथियो के लिए उपयोगी बने

आपको हर व्यक्ति की मदद के लिए तैयार रहना चाहिए | आपको ऐसी स्किल्स और जानकारिया जुटानी चाहिए , जो दुसरो के पास ना हो | इससे वर्क प्लेस पर आपका महत्व बढ़ जाएगा | अगर आप साथियो के लिए उपयोगी बने रहेंगे , तो कोई भी आपको परेशान नही करेगा | अगर लोगो की निगाह में आप मात्र एक साधारण colleague रहेंगे तप वे आपको रास्ते से हटाने की योजनाये बनायेंगे | इससे आपका ध्यान अपने काम से भटक सकता है और आप परेशान हो सकते है |

6 हमेशा कुछ करते रहे

अगर आप अपने वर्क प्लेस पर गैर जरुरी काम करते नजर आते है तो लोगो को लगता है कि आपका समय महत्वपूर्ण नही है | इससे संदेश जाता है कि आपके पास ज्यादा काम नही है | अगर आपके पास वाकई कोई काम नही है तो अपने पसंदीदा काम में महारत हासिल करने का प्रयास करना चाहिए |

7 किसी की बुराई ना करे

अगर आप वर्कप्लेस Office Politics से दूर रहना चाहते है तो किसी की भी बुराई नही करनी चाहिए | आपको सबसे अच्छे सम्बध स्थापित करने चाहिए |लोगो की बुराई करने से लोग भी आपकी बुराई करने लग जाते है और गलटी ना होने पर भी हर तरफ से आपके बारे में चर्चा होने लगती है इसलिए सबके हितैषी बने |

8 अपने उद्देश्य को समझे

अगर आपको यही पता नही है कि आप वर्कप्लेस पर काम क्यों कर रहे हो तो आपका काम करना ही व्यर्थ है | अगर आपको पता है कि आप कम्पनी में क्यों काम कर रहे हो तो आपको काफी फायदा होगा | इससे आप Focused रहेंगे और आपको लक्ष्य प्राप्त करने में आसानी होगी | इससे आप गॉसिप से भी बचे रहेंगे |
तो मित्रो अगर आप भी Office Politics से झुझ रहे है तो इन उपायों को जरुर अम्ल करे और फिर भी कोई परेशानी हो तो आप अपने विचार कमेंट में लिखना ना भूले ,शायद आपका कोई साथी ही आपकी मदद कर देवे |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...