How To Convert Passion into Business ?
मित्रो ,आप सभी जानते है कि संसार में हर व्यक्ति का अपना एक Passion होता है जिसमे से कई अपने passion की तरफ खींचे चले जाते है तो कुछ आर्थिक और पारिवारिक कारणों की वजह से अपने Passion को भूल जाते है | Adventurous Trekking करते हुए पहाडी पर की चोटी पर पहुचकर खाना खाने का शौक हो या Bike Riding का जूनून , Games के जरिये छोटे बच्चो को पढ़ा देने का कौशल हो या अपनी बातो से किसी को convince कर लेने का हुनर …ऐसे बहुत से Passion आज के युवाओं में देखे जा सकते है जो उन्हें Entrepreneurship का सफर शूरू करने में मदद कर सकते है | यही वजह है कि तमाम पारम्परिक डिग्री लेने के बाद भी बहुत से युवा नये Startup की तरफ कदम बढाते है |
यदि आप भी कुछ ख़ास किस्म का Passion और हुनर अपने अंदर संजोये हुए है तो तलाशिए उन्हें Entrepreneurship में ढालने के अवसर | यकीन मानिए कि आपके एक शौक में कई तरह के Business को जन्म देने की क्षमता छिपी हो सकती है | बस अपने शौक को Creative ढंग से इस्तेमाल करते हुए इसमें मौजूद सम्भावनाये तलाशनी आनी चाहिए | आज जानिये कुछ ऐसे Passions के बारे में , जिनकी मदद से या तो युवाओं ने नई तरह के business खड़े किये है या फिर पहले से मौजूद Business में नया टच देकर बनाई है उनकी एक ख़ास USP.
1 Theme Restaurants
Adventure की तलाश में Trekking या Forest Visit पर जाने वाले युवा Nature के प्रति अपने प्रेम को दर्शा रहे है Theme Restaurants के जरिये | आज कई शहरों में जंगल की Theme पर बने Restaurant लोगो की ख़ास पसंद बने हुए है | इसके अलावा Bike Riding के शौकीन लोगो ने भी इस Theme पर Restaurants को एक नया ही रूप दे दिया है | इसी तरह गाँव जैसे माहौल पर आधारित Food Joints भी शहरी जनता के बीच खासे लोकप्रिय है | अपनी Hobbies का टच अपने Business में लाकर युवा दे रहे है USP.
2 Edupreneur
पढाने लिखाने के लिए Innovative तरीको का समर्थन करने वाले और खेल खेल में बच्चो को मुश्किल सवाल भी सिखा देने में माहिर युवा EdupreneurShip में विकल्प तलाश सकते है | आज कई युवा Entrepreneurs विभिन्न स्कूल को बच्चों के लिए एजुकेशनल गेमिंग प्रोग्राम्स उपलब्ध करवा ही रहे है , साथ ही ऑनलाइन टीचिंग के क्षेत्र में भी अपना हाथ आजमा रहे है | इस क्षेत्र में Creativity को विस्तार देकर शिक्षा को बढ़ावा देने की बहुत सम्भावनाये है |
3 Old to Gold
ओल्ड और Antique चीजो के Collection या उन्हें एक नया रूप देने का शौक रखने वाले युवा अपने इस हुनर के साथ कर सकते है Interior Designing के क्षेत्र में एक ख़ास शुरुवात | पुराने और खराब हो चुके सामान से बने शानदार Decorative पीसेज को कलाप्रेमियो द्वारा ख़ास पसंद किया जाता है | ऐसे कई आप्शन आज इन्टरनेट पर उपलब्ध है | पुराने Trunks को एक नया लुक देकर इंटीरियर Furniture के रूप में इस्तेमाल करने का Idea भी काफी Popular हुआ है | आप भी ऐसा कोई Innovation करके Old जी एक Bold रूप में लोगो के सामने पेश कर सकते है |
4 Musicpreneur
Music से जुड़े शौक रखने वाले युवाओं के लिए Musicpreneurship का विकल्प बेहद लुभावना है | इस क्षेत्र में सिंगिंग या Dancing का विशेष Talent होने पे Academies खोली जा ही सकती है ,इसके अलावा अपना Recording Studio खोलकर नये नये Singers के लिए Recording भी की जा सकती है } Performing Band या Dancing Troop बनाकर Events के कॉन्ट्रैक्ट भी लिए जा सकते है | हालांकि कॉन्ट्रैक्ट लेने या Live Performance देने के लिए पहले आपको खुद को इस क्षेत्र में स्थापित करना होगा |
5 Happiness Business
यह सच है कि खुशिया खरीदी नही जा सकती है लेकिन आज बहुत ऐसे Business है जिनकी मदद से लोगो के बीच खुशिया बांटी जरुर जा सकती है | लोगो को सरप्राइज गिफ्ट देने , Cake डिजाईन करने , Parties का आयोजन करने का शौक रखने वाले युवा इस Business में अपना हाथ आजमा सकते है | इसमें उनकी कमाई तो होगी ही ,साथ ही लोगो के चेहरों पर खुशिया बिखेरने में उन्हें मिलने वाला आनन्द भी आता रहेगा | अपने इस कौशल में निखर लाने के लिए Event Planning , Cake Designing ,Gift Wrapping से जुड़े विशेष कौर्स भी किये जा सकते है |
6 Fashionpreneur
कपड़ो और Accessories के मेल से नये नये Experiment करने में माहिर युवा फैशन से जुडी Entrepreneurship में उतर सकते है और अच्छा ख़ासा पैसा और नाम कमा सकते है | Fashion Designing , Accessories Designing आदि की फॉर्मल ट्रेनिंग लेने के बाद अपना Designer Boutique या Antique Accessories store खोला जा सकता है | कपड़ो और Stylish Jewellery के भारी क्रेज को देखते हुए यह कहना गलत नही होगा कि यूनिक Designs लाने वाले Entrepreneur के फैशन हाउस पर भीड़ हमेशा लगी रहेगी |
मित्रो इन सब विक्पो के अलावा भी कई ऐसे विकल्प है जिसमे आप अपना करियर बना सकते है जैसे Writing का शौक रखने वाले बुक राइटर , गीतकार , ब्लॉगर ,स्लोगन राइटिंग | Speaking का शौक रखने वाले Motivational Speaking , पब्लिक Relation , Radio Jockey या टीवी एंकर | फोटोग्राफी का शौक रखने वाले प्रोफेशनल वेडिंग फोटोग्राफी , फैशन फोटोग्राफी , वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी , नार्मल प्रोफेशनल फोटो स्टूडियो | Fitness का शौक रखने वाले Gym ट्रेनर , Aerobic Classes , Yoga क्लासेज , स्विमिंग क्लासेज | कंप्यूटर का शौक रखने वाले नेटवर्किंग सर्विस , कंप्यूटर मेंटेनेंस , कंप्यूटर लैंग्वेज क्लासेज , एनीमेशन | Designing का शौक रखने वाले ड्रेस Designing , Interior Designing और Jewellery Designing में अपना करियर बना सकते है |
तो मित्रो अब आपकी बारी है कि आपका Passion क्या है और आप उसे कैसे Business में बदलना चाहते है | अपने विचार और सुझाव कमेंट में जरुर देवे शायदआपको भी इनमे से कोई Idea पसंद आ जाए |
Comments
Post a Comment