Skip to main content

3 ऐसे सफल ब्लॉगर , जिन्होंने साबित कर दिया कि इंडियन ट्राफिक पाकर भी लाखो कमा सकते है Top 3 Most Earning Hinglish Blogger in India

Top 3 Most Earning Hinglish Blogger in India

मित्रो वैसे मुझे तो शुरू से ही शुद्ध हिंदी में लिखने का शौक है लेकिन पिछले एक साल में मैंने हिंदी और Hinglish Bloggers की बाढ़ सी देखी है | हम अक्सर कई अंग्रेजी ब्लॉग से प्रेरित रहते है जिन्होंने काफी पैसा कमाने के साथ नाम भी कमाया है लेकिन अब वो समय आ गया है कि जब भारत में अंग्रेजी ब्लॉग्गिंग का मुकाबला करने के लिए हिंदी और Hinglish Blog आ चुके है जो अंग्रेजी ब्लॉग की तरह लाखो कमाकर देश के युवाओं को ब्लॉग्गिंग की ओर आकर्षित कर रहे है | वैसे मैंने इससे पहले शुद्ध हिंदी में हिंदी के लोकप्रिय ब्लॉग की सूची आपके समक्ष पेश की थी जिसके बारे में आप नीचे दिए गये लिंक से जानकारी पता कर सकते है |
Read : भारत के सबसे ज्यादा लोकप्रिय हिंदी ब्लोग्स
आज तक मैंने हिंदी ब्लॉग्गिंग में सबसे सफल ब्लॉग के रूप में अच्छीखबर.कॉम को ही देखा है लेकिन पिछले 1 साल में हिंग्लिश ब्लॉग्गिंग ने एक नया मुकाम हासिल कर लिया है जिससे कई युवा उन हिंग्लिश ब्लॉग से प्रेरित हो रहे है | आज मैं आपको उन तीन Hinglish Blogger के बारे में बताना चाहता हु जिन्होंने युवाओं को Blogging की ओर आकर्षित तो किया ही है साथ ही उनकी मदद भी की है | मैं आज जो उन तीन Blogger की बात करूंगा उन्होंने युवाओं की मदद को अपना लक्ष्य बनाया था और वो अपने लक्ष्य में तो कामयाब हुए ही साथ ही उन्हें भी कामयाब होने का अवसर मिला | आइये आज हम आपको उन तीन युवा सफल ब्लॉगर के बारे में बताते है |

01 जुम्मेदीन खान SupportMeIndia.com

Jumedeen Khan Hinglish Bloggerहिंदी और हिंग्लिश ब्लॉग्गिंग में सक्रिय युवा जुम्मेदीन खान को अच्छी तरह से जानते होंगे क्योंकि उनके ब्लॉग पर इतने कमेंट आते है जिससे लगता है कि शायद ही कोई हिंदी या Hinglish Blogger उनसे अछुता रहा होगा | जुम्मेदीन खान मूलतः राजस्थान के रहने वाले है और मुझे भी राजस्थानी होने का गौरव प्राप्त है | जुम्मेदीन खान वैसे तो इन्टरनेट पर पहले से ही काफी सक्रिय थे लेकिन उन्हें अनुमान भी नही था कि वो जिस Blog को शुरू करने जा रहे है वो उनके सपने को साकार कर देगा |
जुलाई 2015 को जुम्मेदीन खान ने अपना पहला ब्लॉग SupportMeIndia.com शुरू किया | उन्होंने अपने द्वारा अनुभव किये हुए सारी इन्टनेट ट्रिक्स को अपने ब्लॉग के जरिये शेयर करना शुरू कर दिया था | उन्होंने अपना पहला आर्टिकल “इंटरनेशनल काल ” से जुडी लिखी थी लेकिन उनकी Youtube से पैसा कमाने वाली पोस्ट काफी पोपुलर हुयी जिसकी वजह से 2 महीनों के अंदर ही उन्होंने 200 डॉलर से उपर कमा लिए थे | उसके बाद से उन्होंने पीछे मुडकर नही देखा और बस लिखते चले गये और आज वो हर महीने 1200 डॉलर से भी ज्यादा कमाते है जो किसी भी भारतीय Hinglish Blogger के लिए गौरव की बात है |
Read : इन्टरनेट से पैसा कमाने के अचूक नुस्खे
जुम्मेदीन खान के ब्लॉग की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वो अपने ब्लॉग पर आने वाले किसी भी युवा को निराश नही होने देते है और अपने अनुभव के आधार पर उन्हें पूरा सपोर्ट करते है | सही कहू तो मैंने अपनी Blogging Career में भले चाहे अंग्रेजी ब्लॉग या हिंदी ब्लॉग , हर कमेंट का उत्तर देना वाला ब्लॉगर नही देखा होगा | जुम्मेदीन खान अपना 100 प्रतिशत लोगो का उत्तर देने में करते है और साथ ही प्रतिदिन एक पोस्ट भी अपडेट करते है | कई लोगो के मन में भ्रान्ति भी है कि उनकी इनकम रिपोर्ट गलत है लेकिन टेक्नोलॉजी बेस्ड ब्लॉग की इतनी इनकम होना लाजमी है
हम Hindi Blogging में इतना पैसा इसलिए नही कमा पाते है क्योंकि एक तो हम टेक्नोलॉजी बेस्ड ब्लॉग कम बनाते है और अगर बना भी दिया तो शुद्ध हिंदी में इतना ट्रैफिक मुश्किल है लेकिन जब जुम्मेदीन खान ने Hinglish Blogging का फैसला किया होगा तो ये फैसला बहुत कठिन होगा कि ट्रैफिक आएगा या नही लेकिन उन्होंने निरंतर अपने प्रयास में खुद को लगाये रखा जिसका फल यह है कि ना केवल मै बल्कि कई ब्लॉगर भी उनके बारे में काफी लिख चुके है | तो मित्रो ये तो थे जुम्मेदीन खान , अब हम आपको Hinglish Blogging के दुसरे महारथी के बारे में आपको बताना चाहेंगे |

02 रोहित मेवाड़ा Hindimehelp.com

Rohit Mewadaमित्रो हमने जितनी तारीफ यहाँ पर जुम्मेदीन खान की करी है रोहित मेवाडा भी उस तारीफ़ के उतने ही लायक है | Rohit Mewada ने सितम्बर 2014 से अपने Blogging Career की शुरुवात की थी | हालांकि उन्हें जुम्मेदीन खान से थोडा समय ज्यादा लगा लेकिन आज वो उनके बराबर है | रोहित जी ने भी अपनी “youtube से पैसा कमाने” वाली वायरल पोस्ट से खूब विजिटर बटोरे थे और उनकी उस पोस्ट पर आज भी 700 से ज्यादा कमेंट है |
आपको जानकर ताज्जुब होगा कि रोहित मेवाडा ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की है उसके बावजूद वो IT लाइन में आकर सफल हुए है | इससे ये सिद्ध होता है कि Degree चाहे कैसी भी हो लेकिन काम अपनी पसंद का करना चाहिए | उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग के दौरान अपने पिताजी से जिद करके लैपटॉप खरीदा था | शूरवात में तो वो Social Media में लगे रहते थे लेकिन जब उन्हें Internet पर ब्लॉग के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने Blogspot के जरिये अपना पहला ब्लॉग बनाया |
2 साल तक उन्होंने अपना Blog बिना किसी मकसद के चलाया और लोगो की मदद करते रहे | एक बार उनके एक मित्र ने उन्हें इंटरनेट से ब्लॉग्गिंग के जरिये पैसा कमाने की तकनीक को बताया और उनके ब्लॉग की वैल्यू 50 हजार से भी ज्यादा बताई तो उन्हें यकीन भी नही हुआ | अब उन्होंने अपने ब्लॉग पर अलग अलग Advertiser का प्रयोग करना शूर कर दिया जिससे उन्होंने काफी पैसा कमाया और जब उन्हें adsense के बारे में जानकारी मिली तब उन्होंने Blogging को फुल टाइम जॉब में बदल दिया |
अपनी इस Blogging Career की सफलता के लिए वो अपने पिताजी को अपना आदर्श मानते है जिनके सहयोग से वो आज इस मुकाम तक पहुचे है कि कई ब्लॉग पर उनके बारे में बाते की जाती है और कई युवा उन्हें अपना गुरु मानते है | रोहित मेवाड़ा ने वैसे तो कभी अपनी इनकम शेयर नही की है लेकिन उन्होंने इतना जरुर बताया है कि उनके ब्लॉग से उन्हें 6 डिजिट में इनकम हो जाती है | उनकी सफलता का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके ब्लॉग पर रोज हजारो कमेंट आते है जो कुल मिलाकर 40000 से भी ज्यादा होंगे | तो मित्रो अब हम हमारे तीसरे और अंतिम सफल ब्लॉगर के बारे में आपको बताते है |
Read : 5 बड़ी गलतिया जिससे आप Blogging में Fail हो सकते हो

03 हर्षल चौहान KaiseKare.in

मित्रो आपको यह नाम जानकर थोडा ताज्जुब हो रहा होगा क्योंकि आपने अभी तब KaiseKare.in के मुख्य लेखक का नाम कभी नही सुना होगा लेकिन पिछले कुछ दिनों में ही उन्होंने अपने Blog के बारे में और अपने बारे में बताया था | वैसे मै खुद KaiseKare.in को तब से जानता हु जब इनके कमेंट उपर बताये दोनों Blog से काफी ज्यादा होते थे और वो भी सारे कमेंट्स का जवाब दिया करते थे लेकिन इतने सारे कमेंट्स को हैंडल ना कर पाने की वजह से उन्होंने पिछले कुछ महीनों से कमेंट सेक्शन बंद कर दिया है लेकिन फिर भी उनके ब्लॉग की लोकप्रियता कम नही हुयी है |
हर्षल चौहान ने अपने ब्लॉग में टेक्नोलॉजी के साथ साथ स्वास्थ्य को भी मुख्य मुद्दा बनाया था जिस पर हजारो लोगो की काफी प्रतिक्रियाये आयी थी | उनके पढाई करने के तरीके  ,योगासन के तरीके वाले आर्टिकल आज भी सदाबहार है | साथ ही साथ उन्होंने अलग अलग प्रकार की खेती के बारे में भी बताया था | KaiseKare.in की शुरुवात भी mid 2015 में हुयी थी जिसके बाद से उन्होंने 200 से भी ज्यादा वायरल आर्टिकल लिखे है | उनके “How To” आर्टिकल आज देश में सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले आर्टिकल है जिसकी बदौलत उन्होंने काफी भारी मात्रा में ट्रैफिक पाया है |
KaiseKare.in ने तो वैसे लोगो के सवालों का जवाब देना बंद कर दिया लेकिन उनकी कमाई बंद नही हुयी | हाल ही उनके प्रकाशित एक लेख में उन्होंने अपनी जून महीने की आय 4000 डॉलर बताई जिसको पढकर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है लेकिन उन्होंने अपने adsense अकाउंट का स्क्रीनशॉट भी सत्यापन के लिए अपने ब्लॉग पर प्रकाशित किया है जिससे ये सिद्ध होता है कि KaiseKare.in देश में सबसे ज्यादा कमाने वाला Hinglish Blog है | उन्होंने अपने ब्लॉग के लिए एक सर्वे भी किया जिसके तहत 65 प्रतिशत से ज्यादा लोगो ने उनके ब्लॉग को काफी पसंद किया है |
तो मित्रो इन तीन Successful Blogger की बदौलत आज हर महीने 50 से ज्यादा नये ब्लॉग शूर हो रहे है जिसमे से केवल 5 ही सफल होकर आगे बढ़ते है क्योंकि हर कोई इन तीनो की तरह नही बन सकता है | इन तीनो की तरह बनने के लिए आपको मदद करने की कला सीखनी होगी चाहे वो ब्लॉग्गिंग हो या कोई भी क्षेत्र हो | तो मित्रो आप इन तीनो सफल ब्लॉगर के बारे में अपने विचार प्रकट करना ना भूले |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...