Skip to main content

CTET शिक्षक बनने की पहली सीढ़ी CTET Exam Tips in Hindi

CTET शिक्षक बनने  की पहली सीढ़ी CTET Exam Tips in Hindi

CTET शिक्षक बनने की पहली सीढ़ी CTET Exam Tips in Hindiशिक्षा की सबसे अहम कड़ी शिक्षक है है जो प्राथमिक स्तर से व्यक्ति के विकास में अहम भूमिका निभाते है इसलिए शिक्षक का ओहदा हमेशा कुछ ऊँचा रहा है समय के साथ बहुत कुछ बदला लेकिन शिक्षक के प्रति सम्मान का भाव आज भी मौजूद है इसलिए शिक्षक के तौर पर करियर बनाने की तमन्ना रखने वाले कम नही हुए | अगर आप भी शिक्षक के तौर पर करियर बनाना चाहते है तो Central Teacher Eligibility Test (CTET) आपके लिए आगे बढने की एक राह बना सकता है |
Central Board of Secondary Education (CBSE) की ओर से आयोजित
Central Teacher Eligibility Test (CTET) शिक्षक के तौर पर करियर बनाने के लिहाज से ख़ास अहमियत रखता है | यदि आप शिक्षक बनना चाहते है तो बिना देरी किये CTET के लिए आवेदन करे | CBSE की ओर से आयोजित होने वाली CTET 2016 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है आपके पास सितम्बर 2016 में आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए 18 जुलाई 2016 तक आवेदन का मौका है | आइये आज हम आपको CTET की आवेदन प्रक्रिया ,पाठ्यक्रम और तैयारी के बारे में विस्तार से बताते है |

क्या है CTET | What is CTET in Hindi

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से आयोजित होने वाली केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा CTET कक्षा एक से आठवी तक के शिक्षक के तौर पर आवेदन के लिए पात्रता परीक्षा है | केन्द्रीय विद्यालय , नवोदय विद्यालय  ,तिब्बती स्कूलों और CBSE से संबध स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए Central Teacher Eligibility Test पास करना जरुरी है इसमें उम्मीदवार को 60 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है | हालांकि CTET केवल केन्द्रीय विद्यालयों अथवा CBSE से संबधित स्कूलों के लिए है राज्यों के लिए यह मान्य नही , साथ हे Central Teacher Eligibility Test उतीर्ण करने के बाद मिलने वाला सर्टिफिकेट भी सात साल के लिए वैध होगा |

कौन कर सकते है आवेदन How to Apply for CTET

कक्षा एक से पांचवी के लिए : कम से कम 50 प्रतिशत अंको के साथ सीनियर सेकेंडरी (या समकक्ष ) या ग्रेजुएशन एवं Elementary Education में दो वर्षीय डिप्लोमा
कक्षा 6 से 8 तक के लिए : ग्रेजुएशन 50 फीसदी अंको के साथ एवं Elementary Education में दो वर्षीय डिप्लोमा या B.ed. होना चाहिए | विस्तृत जानकरी के लिए notification देखे |

कैसा होगा CTET का पैटर्न Pattern of CTET Exam

Central Teacher Eligibility Test में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ट प्रकार के होते है एक प्रश्न के लिए चार विल्कप होंगे , जिसमे से एक सही विकल्प को चुनना होगा और  अभ्यर्थियों के लिए अच्छी बात यह है कि इसमें Negative marking का कोई प्रावधान नही है CTET के दो पेपर होंगे | Paper – I कक्षा एक से पांचवी तक का शिक्षक बनाने के लिए और Paper-II कक्षा छठी से आठवी तक का शिक्षक बनाने के लिए | ऐसे अभ्यर्थी जो दोनों Paper के लिए पात्र है और दोनों (Paper-I एवं Paper-II) पेपर देना चाहते है तो दोनों में शामिल हो सकते है

CTET का पाठ्यक्रम Syllabus of CTET

Paper-I (कक्षा एक से पांच के लिए ) में 150 अंको में 150 प्रश्न होंगे , परीक्षा की ढाई घंटे की अवधि की होगी , इसमें बाल विकास और शिक्षण , भाषा I , भाषा II , गणित एवं पर्यावरण अध्ययन पर क्रमशः 3030 अंको में 30-30 प्रश्न होंगे |
Paper-II (कक्षा 6 से 8 तक के लिए ) 150 अंक , 150 प्रश्न एवं ढाई घंटे की अवधि का होगा , इसमें बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (अनिवार्य ) , भाषा-I (अनिवार्य ), भाषा-II (अनिवार्य ) , गणित और विज्ञान (गणित और विज्ञान के शिक्षक के लिए ) ,सामाजिक अध्ययन /सामाजिक ज्ञान (सामाजिक अध्ययन / सामाजिक विज्ञान के शिक्षक के लिए ) एवं किसी अन्य शिक्षक के लिए चौथे या पांचवे में से कोई एक पेपर  ,तीन अनिवार्य विषय क्रमशः 30-30 अंक के प्रश्न होंगे एवं शिक्षण के अनुसार चौथे विषय के 60 अंक होंगे |

तैयारी कैसे करे How to Prepare for CTET in Hindi

किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे जरुरी यह है कि आप पाठ्यक्रम के साथ उस परीक्षा के पैटर्न को भी अच्छी तरह समझे | इसके लिए Central Teacher Eligibility Test के पाठ्यक्रम के साथ ही पिछले वर्षो के पेपर देखना उपयोगी होगा | सबसे पहले तो देखे कि आपके पास तैयारी का कितना समय बचा है और कौनसे विषय पर आपकी पकड़ अच्छी है और किस पर कम | इस आधार पर हर सेक्शन की तैयारी के लिए टाइम टेबल बनाये |
Central Teacher Eligibility Test में बाल शिक्षा शास्त्र एक महत्वपूर्ण व अनिवार्य विषय है इसलिए बाल शिक्षाशास्त्र पर खास फोकस करे | प्रश्नों की प्रकृति को समझने और अपनी तैयारी का आंकलन करने के लिए पुराने प्रश्न पत्रों की मदद ले सकते है इससे आपके प्रश्नों को हल करने की गति का भी पता चलेगा और आप उसके अनुसार पेपर हल करने के लिहाज से अपना टाइम मैनेजमेंट बेहतर कर सकेंगे |
CTET की तैयारी की बात हो रही है तो NCERT की किताबो का जिक्र जरुरी हो जाता है कक्षा एक से पांचवी एवं छठी से आठवी तक की NCERT की किताबे अवश्य पढ़े | सारे विषयों का अच्छे से अध्ययन करने के साथ प्रश्नों को हल करने के अभ्यास को भी अपनी तैयारी में शामिल करे | इसके साथ ही फ्लेईस परीक्षा में सफल हो चुके किसी अभ्यर्थी या शिक्षक से भी तैयारी से संबधित सलाह ले सकते है |

Quick Notes for CTET

CTET की आधिकारिक Website www.Ctet.nic.in से ऑनलाइन आवेदन करे | विस्तृत जानकारी Website में उपलब्ध notification से प्राप्त कर सकते है |
परीक्षा शुल्क – पेपर I या पेपर II में से कोई एक पेपर दे रहे है तो 600 रूपये में तथा दोनों पेपर दे रहे है तो 1000 रूपये परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा (अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति /Differently Able Person) के लिए 300 रूपये /500 रूपये )
महत्वपूर्ण तिथिया : ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 18 जुलाई 2016 एमव आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 19 जुलाई 2016 है परीक्षा का आयोजन 18 सितम्बर 2016 को किया जाएगा |
तो मित्रो आपको CTET के बारे में पुरी जानकारी मिल गयी होगी और अगर आपको फिर भी CTET से जुडी जानकारी में कुछ संदेह हो तो बेझिझक अपने सवाल हमारे समक्ष रखे |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...