Skip to main content

Dev Anand Biography in Hindi | देव आनन्द साहब की जीवनी

Dev Anand Biography in Hindi

Dev Anand Biography in Hindi | देव आनन्द साहब की जीवनी
Dev Anand Biography in Hindi | देव आनन्द साहब की जीवनी

Bollywood के सदाबहार हीरो Dev Anand  देव आनन्द का जन्म 26 सितम्बर 1923 को अविभाजित पंजाब के गुरदासपुर जिले (अब पाकिस्तान में ) के एक मध्मयवर्गीय परिवार में हुआ था | तब उनका नाम धर्मदेव (देवदत्त) पिशौरीमल आनन्द था | उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में स्नातक की शिक्षा 1942 में लाहौर के मशहूर सरकारी कॉलेज से पुरी की | इसके बाद उच्च शिक्षा हासिल करना चाहते थे लेकिन पिता के पास इतने पैसे नही थे |
Dev Anand देव को पहली नौकरी Military Censor office में एक लिपिक के तौर पर मिली , जहा उन्हें सैनिको द्वारा लिखी चिट्ठियों को उनके परिवार के लोगो को पढकर सुनाना पड़ता था |  लगभग एक वर्ष तक Military Censor में नौकरी करने के बाद और परिवार की कमजोर आर्थिक स्तिथि को देखते हुए वह 30 रूपये जेब में लेकर पिता के मुम्बई जाकर काम न करने की सलाह के विपरीत वह अपने भाई चेतन आनन्द के साथ 1943 में मुम्बई पहुच गये |
चेतन आनन्द के साथ देव भी भारतीय जन नाट्य संघ इप्टा से जुड़ गये | Dev Anand देव और उनके छोटे भाई विजय को फिल्मो में लाने का श्रेय उनके बड़े भाई चेतन आनन्द को जाता है और गायक बनने का सपना लेकर मुम्बई पहुचे देव आनन्द अभिनेता बन गये |
अभिनेता के रूप में पहला ब्रेक 1946 में फिल्म “हम एक है ” से मिला जो फ्लॉप रही |फिर वर्ष 1948 में जिद्दी उनकी पहली हिट साबित हुयी | सन 1949 में उन्होंने “नवकेतन बैनर ” स्थापित किया और वर्ष 1950 में “अफसर ” का निर्माण किया जिसका निर्देशन उनके बड़े भाई चेतन आनन्द ने किया | सन 1951 में उनके बैनर की अगली फिल्म “बाजी ” का निर्देशन उनके दोस्त गुरुदत्त ने किया जिसने उनकी किस्मत बदल दी |
फिर गुरुदत्त निर्देशित जाल में भी देव ने काम किया | बाद में Dev Anand देव ने अपनी फिल्मो के निर्देशन की जिम्मेदारी छोटे भाई विजय आनन्द को सौप दी |विजय आनन्द ने देव Dev Anand  की कई फिल्मो का निर्देशन किया जिनमे “काला बाजार ” “तेरे घर के सामने ” “तेरे मेरे सपने ” तथा “छुपा रुस्तम ” प्रमुख है | उनकी मशहूर फिल्मो में “गाइड ” भी शामिल है जो सर्वश्रेष्ट निर्देशित एवं सम्पादित फिल्मो में से एक है |
वर्ष 1970 में फिल्म “प्रेम पुजारी ” के साथ उन्होंने निर्देशन के क्षेत्र में भी कदम रख दिया | हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से नकार दी गये ,इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नही हारी | इसके बाद वर्ष 1971 में फिल्म “हरे रामा हरे कृष्णा ” का भी निर्देशन किया जिसमे “दम मारो दम ” गीत ने धूम मचाई | इस फिल्म की कामयाबी के बाद देव एक बेहतरीन निर्देशक के रूप में स्थापित हो गये और उन्होंने अपनी कई फिल्मो में निर्देशन किया जिनमे “हीरा पन्ना ” “देस परदेस” “लूटमार ” “स्वामी दादा ” “अव्वल नम्बर ” “मै सोलह बरस की ” “गैंगस्टर” और “हम नौजवान ” जैसी फिल्मे शामिल है |
Dev Anand  देव आनन्द ने कई नई अभिनेत्रियों को पर्दे पर उतारा | “हरे रामा हरे कृष्णा” के जरिये उन्होंने जीनत अमान की खोज की | टीना मुनीम ,नताशा सिन्हा एवं एकता जैसी अभिनेत्रियो के पीछे भी वही थे | सुरैया एवं जीनत अमान आदि के साथ रोमांस के बाद उन्होंने कल्पना कार्तिक से शादी की लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गये |
पद्म भूषण एवं दादा साहेब फाल्के पुरुस्कार सहित अनेक अवार्ड्स से सममानित इस अजीम अदाकार का लन्दन में दिल का दौरा पड़ने से 3 दिसम्बर 2011 को 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया लेकिन उनका नाम बॉलीवुड के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में सदैव लिखा रहेगा |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...