Skip to main content

बरसात के मौसम में मच्छर से होने वाली बीमारियों से कैसे बचे Machhar se Hone Wali Beemariyo se Kaise Bache

Machhar se Hone Wali Beemariyo se Kaise Bacheबरसात का मौसम शुरू होते ही मच्छरों का कहर भी शुरू हो जाता है | मलेरिया  ,डेंगू और चिकनगुनिया इस मौसम में होने वाले ऐसे रोग है जो मच्छरों के काटने से फैलते है | बरसात के मौसम में पनपने वाले मच्छर आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकते है | इतना ही नही , ऐसे में अपने स्वास्थ्य के प्रति आपकी थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है पर थोड़ी सी सावधानी बरतने से आप इनसे बच सकते है | आइये आज हम आपको बरसात के मौसम में पनपने वाले मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचने के तरीके और इलाज के तरीक आपको बताते है |
Read : बरसात के मौसम में अपनी सेहत का ख्याल कैसे रखे

मलेरिया Information of Malaria in Hindi

मलेरिया मादा एनाफिलिज मच्छर के काटने से फैलने वाला रोग है | सर्दी लगकर तेज बुखार आना  ,फिर गर्मी लगना , पसीने के साथ बुखार का उतरना , उल्टी  ,सिर दर्द और खून की कमी इसके विशिष्ट लक्षण है | कभी कभी इसके लक्षण हर 48 से 72 घंटे में दुबारा दिखाई देते है | यह इस बात पर निर्भर करता है कि एक व्यक्ति को किस परजीवी की वजह से मलेरिया हुआ है और वह कब से बीमार है |

मलेरिया के लक्षण Symptoms of Malaria in Hindi

  • तेज बुखार
  • ठंड और कंपकंपी
  • मांसपेशियों में दर्द
  • थकान
  • जी मिचलाना , उल्टी और दस्त

उपचार में बरते सावधानी Diagnosis of Malaria in Hindi

किसी संक्रमित मच्छर के काटने से व्यक्ति में व्यक्ति में मलेरिया के रोगाणु आ सकते है | अगर आपको मलेरिया हो जाता है तो फौरन इलाज कराए | इस बात का ध्यान रखे कि मलेरिया के मच्छर काटने से एक से चार हफ्ते बाद बीमारी के लक्षण नजर आ सकते है | सिर्फ ऐसी जगहों से दवा ले , जिन्हें सरकारी मान्यता मिली हो , क्योंकि नकली दवाये लेने से बीमारी काफी समय तक रहती है और जान जाने का खतरा भी रहता है | मलेरिया का जल्द से जल्द इलाज करवाए  ,खासकर जब बच्चो या गर्भवती स्त्रियों की तबीयत खराब हो |

डेंगू Information of Dengue in Hindi

डेंगू एक वायरस जनित रोग है जो संक्रमित मादा एडीज मच्छर के काटने से फैलता है | इसमें तेज बुखार , सिर दर्द  ,बदन दर्द  ,जी मिचलाना , उल्टी , दस्त और त्वचा पर लाल दाने हो सकते है | डेंगू दुनिया भर में पाया जाने वाला एक खतरनाक वायरल रोग है क्योंकि अकेला संक्रमित मच्छर अनेक लोगो को डेंगू रोग से ग्रसित कर सकता है | रोग की गम्भीरता में प्लेटलेट काफी कम हो जाते है | यदि समय पर उचित उपचार ना मिले तो रोगी कोमा में चला जाता है | यदि बुखार 1-2 दिन में ठीक ना हो तो तुंरत डॉक्टर के पास जाकर चेकअप करवाना चाहिए |

डेंगू के लक्षण Symptoms of Dengue in Hindi

  • तेज बुखार
  • मांसपेशियों एवं जोड़ो में भयंकर दर्द
  • सिरदर्द
  • आँखों के पीछे दर्द
  • जी मिचलाना
  • उल्टी दस्त
  • त्वचा पर लाल रंग के दाने

उपचार में बरते सावधानी

याद रखे डेंगू का कोई ख़ास उपचार अभी तक उपलब्ध नही है | सिर्फ लक्षण के आधार पर ही उपचार किया जाता है | डेंगू इन्फेक्शन का पता ब्लड टेस्ट द्वारा लगाया जाता है | इससे बचने के लिए कोई स्पेशल दवा नही है , लेकिन इस दौरान सही से आराम करे और बहुत से पेय पदार्थ पीने की सलाह दी जाती है | इन दिनों बुखार कैसा भी हो , यदि जल्दी आराम ना मिले तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए | मच्छरों से बचाव एवं शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति बढाने का प्रयास करना चाहिए |

डेंगू होने पर कैसे बढाये प्लेटलेट्स

  • गिलोय मेटाबोलिक रेट बढाने , प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत रखने और शरीर को संक्रमन से बचाने में मदद करता है | इसमें तुलसी के पत्ते भी डाले जा सकते है |
  • पपीते के पत्ते प्लेटलेट्स की गिनती बढाने में  मदद करते है | शरीर में दर्द  , कमजोरी महसूस होना  ,उबकाई आना ,थकान महसूस होना जैसे बुखार के लक्षण को कम करने में पपीते के पत्ते सहायक है |
  • मैथी के पत्ते भी बुखार कम करने में सहायक है | एह पीड़ित व्यक्ति का दर्द दूर कर उसे आसानी से अच्छी नींद देने में मदद करते है |
  • तुलसी के पत्ते और काली मिर्च को पानी में उबालकर पीना सेहत के लिए अच्छा रहता है |
  • नीम  , पीपली , गेंहू के ज्वारो का रस  ,,आंवला एवं ग्वारपाठे का ज्यूस डेंगू के बचाव में बहुत उपयोगी है |

चिकनगुनिया information of Chikungunya in Hindi

चिकनगुनिया  एक प्रमुख वायरल फीवर है जो कभी कभी महामारी का रूप भी लेता है | इस बुखार का नाम चिकनगुनिया  स्वाहिली भाषा से लिया गया है जिसका अर्थ है जो झुकता है | इसका ऐसा नाम इसलिए दिया गया है क्योकि इस रोग में जोड़ो के दर्द के कारण रोगी ज्यादातर झुकी हुयी मुद्रा में रहता है | ये एडीज मच्छर एड्र्जिप्ती , जो दिन के समय काटता है , के कारण होता है | इसके लक्षण डेंगू के बुखार के समान होते है |

चिकनगुनिया  के लक्षण symptoms  of Chikungunya in Hindi

  • शरीर में वायरस के पुरी तरह से आक्रमण करने पर जोड़ो में दर्द शूरू हो जाता है |
  • आमतौर पर बीमारी के दो और पांच दिन के बीच धब्बेदार दाने देखे जा सकते है |
  • कुछ रोगियों को आँखों का संक्रमन हो सकता है साथ में आँखों में थोडा बहुत खून का रिसाव भी होता है |

चिकनगुनिया का बचाव Prevention from Chikungunya in Hindi

भारतीय चिकित्सा में इसका अभी तक कोई ठोस इलाज उपलब्ध नही है | ऐसे में डॉक्टर सभी को जागरूक रहने और सतर्क रहने की लगातार सलाह देते है | चिकनगुनिया  के दौरान जोड़ो में बहुत दर्द होता है , जिसके लिए डॉक्टर की सलाह पर दर्द निवारक , बुखार रोधी दवाये ली जा सकती है | संक्रमित व्यक्ति बहुत ज्यादा लोगो से ना मिलते हुए अपनी देखभाल और साफ़ सफाई पर ख़ास ध्यान रखे |

मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचने के उपाय

  • मच्छरदानी लगाकर सोए |
  • घर के अंदर मच्छर मारने वाले दवा छिडके |
  • घर के दरवाजो और खिडकियों पर जाली लगवाये |
  • हल्के रंग के कपड़े पहने ,जिनसे आपका शरीर पुरी तरह ढका हो |
  • ऐसी जगह पर न जाए , जंहा झाडिया हो क्योंकि वहा पर बहुत मच्छर होते है |
  • अपने घर और आसपास की सफाई का विशेष ध्यान दे | आसपास गन्दगी बिलकुल ना होने दे |
  • कूलर और फ्रिज का पानी नियमित रूप से बदले और घर के आसपास पानी जमा ना होने दे |
  • बारिश का पानी निकलने वाली नालियों , पुराने टायरो ,बाल्टियो , प्लास्टिक कवर ,खिलौनों और अन्य जगह पर पानी बिलकुल ना रुकने दे |
  • दीवारों-दरवाजो और खिडकियों की दरारों को भर दे |
  • शाम होते ही घर की खिडकियों को बंद कर ले |
  • बच्चो को घर के अंदर ही खेलने के लिए प्रेरित करे |
  • सूर्योदय और सूर्यास्त के समय एवं शाम को घर के अंदर रहे क्योंकि मच्छर इस वक्त ज्यादा सक्रिय होते है |
  • अपनी सेहत बनाये रखने के लिए मौसमी फलो का सेवन करे लेकिन सलाद और कच्ची सब्जिया ना खाए |

तो मित्रो आप इस तरह के उपायों से बरसात के मच्छरों से खुद को सुरक्षित कर सकते है | विश्व में कर वर्ष करोड़ो लोग मच्छर जनित बीमारियों से पीड़ित होते है इसलिए इस मौसम में आप विशेष ध्यान रखे |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...