Skip to main content

पत्थर काटने वाला A Stone Cutter Inspirational Story in Hindi

A Stone Cutter Story in Hindiएक बार की बात है एक छोटे गाँव में पत्थर काटने वाला रहता था | वह पूरा दिन काम करता रहता था और सख्त पत्थरों को तोड़ता था और ग्राहकों की जरूरत के मुताबिक़ उन पत्थरों को आकार देता रहता था | यह काम करते हुए उसके हाथ बहुत खराब और खुरदुरे हो गये थे | उसके कपड़े गंदे होते थे |एक दिन वह अपने काम के लिए एक बड़े पत्थर को तोड़ने के लिए निकला | वह बहुत मुश्किल काम था और सूरज भी बहुत चमक रहा था |
कई घंटे पत्थर काटने पर वह थक गया और पेड़ के नीच बैठ गया और जल्द ही उसे नींद आ गयी | कुछ देर बाद उसे कुछ लोगो के आने की आवाज सुनाई दी | आगे चलकर उसने देखा कि लोगो का जुलुस निकल रहा था | उस जुलुस में कई मंत्री और लोग थे | जुलुस के बीच में एक पालकी ,जिस लोगो ने उठाया हुआ था ,उसमे राजा बैठा हुआ था | पत्थर काटने वाले ने सोचा “राजा होना कितनी अच्छी बात है  | मै कितना खुश होता अगर मै एक गरीब पत्थर काटने वाले की जगह एक राजा होता ?”
जैसे ही पत्थ काटने वाले ने ये वाक्य कहा ,एक अजीब बात हुयी | पत्थर काटने वाले ने खुद को सिल्क के कपड़े और चमकते हुए गहनों में बदला हुआ देखा | उसके हाथ मुलायम थे और एक आराम दायक पालकी में बैठा हुआ था | उसने पर्दे से देखा और सोचा कि राजा बनना कितना आसान है | यह मेरे सेवक मेरी इच्छा पुरी करने के लिए मौजूद है |
जुलुस आगे बढ़ा और सूरज तेज होता जा रहा था और बहुत गर्मी हो गयी | पत्थर काटने वाले से राजा बना वह आदमी अब बहुत खुश था | उसने जुलुस को रुकने के लिए कहा ताकि कुछ देर आराम कर सके | तभी मंत्रियों ने महाराज से कहा “महाराज ! आपने आज सुबह कहा था कि आप मुझे फांसी की सजा देंगे अगर हम सूरज ढलने से पहले राजमहल ना पहुचे तो ”
पत्थर काटने वाले को उस पर रहम आया और उसने जुलुस को आगे बढने के लिए कहा | जैसे जैसे दिन बढ़ता गया , गर्मी उतनी ही बढती गयी और राजा अब असहज महसूस करने लगा | राजा ने सोचा  “मै ताकतवर हु यह सच है लेकिन सूरज मेरे से ज्यादा ताकतवर है | काश मै राजा की जगह सूरज होता ” | यह कहते ही वह सूरज में बदल गया और धरती पर चमकता रहा | उसकी नई ताकत को काबू में करना मुश्किल था |
वह इतना तेज चमक रहा था कि उसकी गर्मी से सभी खेत जल गये और समुद्र का पानी उबलने लगा और उससे बादल बन गये , जिसने धरती को घेर लिया | अब कोई फर्क नही पड़ रहा था कि वह सूरज होकर कितना तेज चमके क्योंकि बादलो में से सूरज नजर नही आ रहा था | उसने फिर सोचा “यह सही है कि बादल सूरज से ज्यादा ताकतवर है  काश मै बादल होता “|
वह यह बोलते ही बादल बन गया | वह अपनी नई ताकत का इस्तेमाल करने लगा | उसने इतनी बारिश की कि सारे खेतो में बाढ़ आ गयी | सभी ग्रह और पेड़ बर्बाद हो गये लेकिन जिस गोल पत्थर को वह काटने की कोशिश कर रहा रहा वह इस बाढ़ में हिल नही सका | उसने उस पत्थर पर बहुत पानी बरसाया लेकिन वह पत्थर हिला नही पाया |
पत्थर काटने वाला जो बादल बन चूका था ने सोचा “यह पत्थर मुझसे ज्यादा ताकतवर कैसे है सिर्फ एक पत्थर काटने वाला ही अपने हुनर से इस पत्थर को हिला सकता है | काश मै दुबारा पत्थर काटने वाला बन जाऊ “| जैसे ही उसने यह शब्द कहे , वह दुबारा से पत्थर पर बैठ गया और उसके पहले वाले खराब हाथ वापिस आ गये और अपने काम से खुश होकर उसने अपने औजार उठाये और पत्थर काटने में वापस से लग गया |
इस कहानी से हमे यह शिक्षा मिलती है कि इन्सान को अपने काम से संतुष्ट रहना चाहिए | हम अक्सर दुसरो की प्रगति को देकर हीन महसूस करने लगते है कि काश मै भी इसके जैसा होशियार होता या मै भी इसके कितने पैसे कमा रहा होता | इस अन्स्तुष्टि के कारण आप अपने काम में मन लगाकर काम नही कर पाते है और सफलता की दौड़ में पीछे रह जाते है | इसलिए मित्रो अपने काम से संतुष्ट होकर मन लगाकर अपने काम को करते रहना चाहिए और एक दिन खुद सफलता आपके कदम चूमेगी |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...