Skip to main content

10 Life Skills जिन्हें अपने जीवन में अपनाकर पाए सफलता | 10 Life Skills to Get Success

10 Life Skills जिन्हें अपने जीवन में अपनाकर पाए सफलता | 10 Life Skills to Get Success

10 Life Skills जिन्हें अपने जीवन में अपनाकर पाए सफलता | 10 Life Skills to Get Successऐसे कई कौशल है जिन्हें सीखना सफलता के लिए जरुरी है | यु तो इनमे कई सारे कौशल शामिल किये जा सकते है परन्तु किसी भी पेशे से सफलता के लिए जरुरी 10 Life Skills के बारे में हम आपको यहा बता रहे है जिन्हें आप अपने जीवन में अपनाकर सफलता की सीढी पर चढ़ सकते हो और साथ ही हम उन सफल व्यक्तियों के बारे में भी बतायेंगे जिन्होंने इन 10 Life Skills को अपनाकर अपने जीवन में बुलन्दियो को छुआ है |

01 शांतचित होकर फीडबैक स्वीकार करना

यह एक कमाल का कौशल है जिसे अभ्यास से सीखा जा सकता है | ऐसे मौके पर आपको अपनी भावात्मक प्रतिक्रिया को एक तरफ करके पेश की जा रही सुचना पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए |इनमे से कुछ सूचना काम की होगी और कुछ बेकार परन्तु इसका फैसला अपने दिमाग को करने दे न कि अपने अहम को | माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला पद ग्रहण के बाद से ही नियमित रूप से अपनी नेतृत्व शैली के संबंध में फीडबैक प्राप्त करते रहे है |

02 दिल से माफी माँगना

इन्सान गलतियों का पुतला माना जाता है लेकिन दिल से माफी माँगना एक जरुरी कौशल है | जब भी माफी मांगे दिल से हो , नकलीपन नही झलकना चाहिए | आपको इस बात पर जोर देना चाहिए कि गलती आपसे क्यों हुयी है और आप इसे दोबारा नही दोहराएंगे | Reddit कम्पनी के पूर्व CEO एलन पाओ ने अपने क्लाइंट्स से तब माफी माँगी थी जब उनहोंने कम्पनी की डायरेक्टर विक्टोरिया टेलर को बर्खास्त कर दिया था |

03 समय का सदुपयोग

Time Management Skill अनिवार्य है और इसके बगैर जीवन के किसी भी क्षेत्र में शायद ही सफलता मिले | सबसे महत्वपूर्ण है कि आप एक वक्त पर एक ही काम करने का प्रयास करे | शोध दर्शाते है कि मल्टीटास्किंग नुकसानदायक होती है क्योंकि ऐसा करने से दिमाग कई कामो में बंट जाता है जिससे आप किसी भी काम को पुरी दक्षता से पूरा नही कर सकते है |

04 आदर सहित न कहना

हममे से कई लोग इनकार करने से इसलिए डरते है क्योंकि हम दुसरो के दुखी नही करना चाहते लेकिन अगर आप पहले से किसी काम में फंसे हो और आपका सहकर्मी आपसे मदद को कहे तो ऐसा करने में अपनी असमर्थता जाहिर करना ही सही होगा | कई लोग आपकी मदद करना चाहते है लेकिन जरुरी नही कि हर बार आपके पास उनके लिए वक्त हो | अपनी स्तिथि को देखते हुए इंकार करना कभी गलत नही होता है |

05 बॉडी लैंग्वेज का ध्यान रखना

किसी भी संवाद की कुछ ऐसी विधिय है जिससे आप ज्यादा स्वीकार्य बन सकते है | उदाहरण के लिए किसी व्यक्ति से बात करते हुए आँखों में आँखे डाल कर बात करे | यह भी सुनिश्चित करे कि आपका ध्यान भटकने वाली कोई शारीरिक हरकत ना करे जैसे अपने मुह को बार बार छुना या यहा वहा देखना जिससे ऐसा लगेगा कि आप तो झूठ बोल रहे है या घबराए हुए है | किसी से बात करते हुए ध्यान देना होगा कि आपकी बॉडी लैंग्वेज गलत संदेश न दे रही हो |

06 हर तरह के माहौल में दोस्त बनाना

शोध बताते है कि अपने बारे में बाते करने से रूचि बढती है | इससे रिश्ते बनते है और वे आपके करीब महसूस करते है | एक अन्य चौकाने वाली एवं सरल विधि है कि आप लोगो के साथ थोड़ा ज्यादा वक्त गुजारे | शोध यह भी बताते है कि जिन लोगो से हम दिल खोलकर बात करते है उनसे हमारे संबध अधिक बेहतर होते है |

07 दुसरी भाषा सीखना

किसी भी अन्य भाषा का ज्ञान प्राप्त करने से हमारे सामने विचारों एवं जानकारी के कई नये विकल्प खुल जाते है | आप दुनिया के ऐसे हिस्सों या लोगो के बारे में जान सकते है तथा उनकी अच्छाईयों को समझ सकते है जिनके बारे में पहले कभी अपने ना जाना हो | कई शोध दर्शाते है कि एक से ज्यादा भाषाए जानने वाले कई लोग कई तरह के फायदे में रहते है | अमेरिकी उद्योगपति माइकल ब्लुमर्ग अंग्रेजी के अलावा स्पेनिश भी अच्छे से बोलते है |

08 बजट में रहना

आप को भी करे इस बात का ध्यान रखे कि अपना बजट बनाकर चले | आपको सुनिश्चित करना होगा कि आपकी आय आपके खर्च से कम न हो | साथ ही किसी भी संकट काल के लिए कुछ पैसा आपको अलग से जमा करना चाहिए |

09 अकेले वक्त गुजारना

अगर आप अकेले रहते है तो आपको इस बात के लिए भी तैयार रहना होगा कि कभी कभार अकेलापन आप पर हावी हो सकता है | अपने परिवार से दूर किसी ओर शहर में काम करते हुए ऐसा महसूस करना आम बात है |इस पर किसी को निराशा या शर्मिंदगी नही होनी चाहिए | Housing.com के सह-संस्थापक अद्वितीय शर्मा कुछ महीनों पहले ही अपनी नौकरी छोडकर 10 दिन के विपासन कोर्स पर गये थे |

10 पब्लिक स्पीकिंग

कई लोगो को भीड के सामने बोलने में काफी झिझक होती है लेकिन थोड़े से अभ्यास से हर व्यक्ति इस झिझक या भय को दूर कर सकता है| खुद पर आत्मविश्वास रख कर जितना ज्यादा अभ्यास करेंगे इसके प्रति आपका डर उतना ही दूर होगा | बायकोन की मैनेजिंग डायरेक्टर किरण मजुमदार शा एक उम्दा स्पीकर है |
तो मित्रो अगर आप अपने निजी और व्यावसायिक जीवन में इन 10 Life Skills का इस्तेमाल करेंगे तो जरुर ही सफलता के पथ पर आपका भविष्य उज्ज्वल होगा |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...