Skip to main content

Medical Lab Technician में अपना करियर कैसे बनाए | Medical Lab Technician Career Details in Hindi

Medical Lab Technician Career Details in Hindi

Medical Lab Technician Career Details in Hindiआधुनिक चिकित्सा विज्ञान में क्लिनिकल प्रयोगशाला एक महत्वपूर्ण रोल अदा करती है | छोटी सी छोटी बीमारी के लिए डॉक्टर मरीजो को विभिन्न तरह की जांचे कराते है ताकि असली मर्ज और उसकी स्तिथि का पता चल सके | ऐसे में सही इलाज और दवा के लिए क्लिनिकल प्रयोगशाला की भूमिका अहम हो जाती है | ऐसी प्रयोगशालाओ पर काम करने के लिए प्रशिक्षित Technician की जरूरत होती है | इन प्रशिक्षित Technician को चिकित्सा के क्षेत्र में Medical Lab Technician (M.L.T.) कहते है | Medical Lab Technician (M.L.T.) शरीर में खून , खून के प्रकार ,सैल और अन्य अवस्थाओ का विश्लेष्ण करता है |

Medical Lab Technician का कार्यक्षेत्र

Medical Lab Technician डॉक्टरो के निर्देशों पर काम करते है | उपकरणों की रख रखाव और कई तरह के काम इनके जिम्मे होता है | Lab में नमूनों की जांच और विश्लेष्ण में काम आने वाला घोल Lab Technician ही बनाते है | इन्हें Medical Science के साथ साथ लैब सुरक्षा नियमो और जरुरतो के बारे में पूरा ज्ञान होता है |  Lab Technician नमूनों की जांच का काम करते है लेकिन वे इसके परिणामो के विश्लेषण Pathologist या Lab Technologist ही कर सकता है | जांच के दौरान  Medical Lab Technician कुछ सैंपलों को आगे की की जांच या फिर जरूरत के अनुसार उन्हें सुरक्षित भी रख लेता है | Medical Lab Technician का काम बहुत ही जिम्मेदारी और चुनौती भरा होता है | इसमें धैर्य और निपुणता की बड़ी आवश्कता होती है | जमा किये गये डाटा की सुरक्षा और गोपनीयता की भी जिम्मेदारी उसकी होती है |

एम.एल.टी का कोर्स Courses in M.L.T.

भारत में Medical Laboratory Technology के लिए तीन प्रकार के कोर्स किये जाते है

  • Certificate कोर्स
  • डिप्लोमा
  • डिग्री

Medical Lab Technologist में Certificate Diploma ,  डिग्री एवं मास्टर्स के दौरान Basic Physiology , Basic Biochemistry and Blood Testing , Anatomy and Physiology, Microbiology , Pathology , Environment and Biomedical Waste Management , Medical Lab Technology एवं अस्पताल प्रशिक्ष्ण दिया जाता है |

योग्यता Eligibility criteria for Medical Lab Technology

Certificate in Medical Lab Technology (C.M.L.T.) छह महीने का कोर्स है जिसके लिए योग्यता है 10 वी पास | वही Diploma in Medical Lab Technology (D.M.L.T.) के लिए 12वी पास होना जरुरी है | इस कोर्स की अवधि है दो वर्ष | 12वी प्रमुख विषय के रूप में PCB अथवा PCM के साथ पास होना अनिवार्य है | B.Sc. in Medical Laboratory Technology (B.Sc. MLT) के लिए 12 वी विज्ञान विषयों के साथ पास होना अनिवार्य है | Bsc in M.L.T. की अवधि तीन वर्ष है | MSc. in Medical Lab Technologist प्रोग्राम के में प्रवेश करने के लिए अभ्यर्थी के पास पहले हाई स्कूल डिप्लोमा होना चाहिए ,इसके बाद 2 साल का एसोसिएट प्रोग्राम करना होते है | यह प्रोग्राम कम्युनिटी कॉलेज , टेक्निकल स्कूल ,वोकेशनल स्कूल या विश्वविद्यालय द्वारा कराया जाता है | इनमे से किसी भी कोर्स में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा हो भी सकती है या नही भी , ये संस्थान पर निर्भर करता है | जाने माने कॉलेज में तो प्रवेश परीक्षा होती है बाकि सामान्यत: बिना प्रवेश परीक्षा के मेरिट के आधार पर ही चयन हो जाता है |

अवसर Job opportunity for Medical Lab Technician

Medical Lab Technician को काम की निपुणता और जरूरत के अनुसार प्रशिक्ष्ण की जरूरत पडती है | छात्र इस तरह के प्रशिक्ष्ण लबोरट्री कार्यो के दौरान ही साथ साथ प्राप्त कर सकते है | अधिकतर प्रान्तों में Medical Lab Technician के लिए कोई प्रमाण पत्र की जरूरत नही होती है लेकिन कुछ राज्यों ने इन  Medical Lab Technician के पास काम करने के लिए प्रमाण पत्र होना जरुरी है | प्रमाण पत्र वाले Medical Lab Technician के लिए इस क्षेत्र में बेहतर सम्भावनाये है | आप किसी भी Medical Lab ,Hospital , Pathologist के साथ काम कर सकते है | Blood Bank में इनकी खासी मांग रहती है | आप बतौर Researcher एवं consultant के अलावा खुद का क्लिनिक भी खोल सकते है |

आय Salary of Medical Lab Technician

सामान्य तौर पर MLT  का वेतन 8000 से शुरू होता है जबकि पैथोलोजिस्ट को तीस से चालीस हजार रूपये तक सैलरी मिल जाती है | साथ हे योग्यता और अनुभव के आधार पर उनके वेतन में इजाफा होता चला जाता है | देश के साथ साथ विदेशो में भी इनके खासी मांग है |
अगर आप भी Medical Lab Technician को अपना करियर बनाना चाहते है तो आप हमसे अपने सवाल पूछ सकते है हम आपकी हर सम्भव प्रयास करने की कोशिश करेंगे |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...