देशभक्ति पर बनी बॉलीवुड फिल्मे , जिन्हें आप इस स्वतंत्रता दिवस पर देखना ना भूले Patriotic Bollywood Movies in Hindi
Patriotic Bollywood Movies in Hindi
बॉलीवुड ने कई ऐसी फिल्मे बनाई है जो देशभक्ति के रंग में रंगी है | फिल्म निर्माताओ ने अपने अपने तरीके से देशभक्ति दिखाने की कोशिश की है | कई Patriotic Bollywood Movies फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर सफल रही तो कुछ बुरी तरह पिट गयी | वैसे दूरदर्शन तो शूर हे ही स्वंतंत्रता दिवस और गणतन्त्र दिवस पर देशभक्ति फिल्मे दिखा रहा है लेकिन वर्तमान में इतने मूवी चैनल है कि आपको हर एक पर अलग अलग देशभक्ति फिल्म Patriotic Bollywood Movies जरुर देखने को मिल जायेगी | अगर किसी पर भी आपके पसंदीदा फिल्म नही आ रही है तो youtube तो सलामत है ही तो मित्रो आजादी की 70 वी वर्षगांठ के मौके पर ऐसी ही कुछ फिल्मो को याद कर लेते है |
01 शहीद Shaheed
यह देशभक्ति पर आधारित सर्वाधिक पसंद की गयी फिल्मो में से एक है | शहीद भगत सिंह के जीवन पर आधारित यह फिल्म 1965 में रिलीज़ हुयी थी | फिल्म को राष्ट्रीय पुरुस्कार मिला था | केवल कश्यप इसके निर्माता थे | डायरेक्शन एस.राम शर्मा का था | मुख्य किरदार निभाने वाले अभिनेता मनोज कुमार को इस फिल्म के लिए इतनी सराहना मिली कि इसके बाद देशभक्ति पर आधारित कई फिल्मे उन्होंने बना डाली , इनमे उपकार ,पूरब और पश्चिम ,क्रांति शामिल है | भारत कुमार के नाम से वह ज्यादा लोकप्रिय हो गये और आज भी वह देशभक्ति पर फिल्म Patriotic Bollywood Movies बनाने की इच्छा रखते है | शायद देशभक्ति पर सबसे ज्यादा फिल्मे बनाने में मनोज कुमार का सबसे प्रथम आता है इसी कारण उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरुस्कार से भी सम्मानित किया गया था |
02 बोर्डर Border
युद्ध पर आधारित बॉलीवुड की यह बेहतरीन फिल्म है | 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच की लड़ाई पर आधारित है | जे.पी.दत्ता निर्देशित यह मल्टीस्टारर फिल्म थी जिसमे सनी देओल ,सुनील शेट्टी ,अक्षय खन्ना , जैकी श्रॉफ आदि ने भूमिका निभाई थी | 1997 में रिलीज़ फिल्म ने उस साल सबसे ज्यादा कमाई की थी | इस फिल्म का गाना “संदेशे आते है ” आज भी लोगो के जबान है जो भारतीयों के दिल में देशभक्ति का जज्बा पैदा करता है | इस फिल्म के हर कलाकार ने अपने किरदार में जान भर दी जिससे कारण देशभक्ति पर आधारित फिल्मो में सबसे पसंदीदा फिल्म बन गयी और आज भी स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर टीवी पर सबसे ज्यादा दिखाई जाने वाली फिल्म Patriotic Bollywood Movies है | मैंने खुद ने बचपन से अब तक स्वतंत्रता दिवस पर इस फिल्म को अनेको बार देखा और इसे देखकर देशभक्ति का जज्बा भर जाता है |
Read:भारत पाक विभाजन की पुरी कहानी
03 लीजेंड ऑफ़ भगत सिंह Legend of Bhagat Singh
यह फिल्म भी शहीद भगत सिंह के देशप्रेम पर आधारित थी | इसमें अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई थी जो काफी पसंद किया गया और चन्द्रशेखर आजाद के किरदार को पहली बार पर्दे पर बखूभी निभाया था | राजकुमार संतोषी ने इसका निर्देशन किया था | 2002 में रिलीज़ इस फिल्म को दो राष्ट्रीय पुरुस्कार मिल थे | फिल्म में संगीत ए.आर.रहमान का था | आपको जानकर ताज्जुब होगा कि 2002 में शहीद भगत सिंह पर तीन फिल्मे रिलीज़ हुयी थी जिसमे Legend of Bhagat Singh के अलावा 23rd March 1931: Shaheed और Shaheed-E-Azam थी | ये दोनों फिल्मे Legend of Bhagat Singh के मुकाबले ज्यादा नही चल पाई थी जबकि 23rd March 1931: Shaheed में बॉबी देओल और सनी देओल जैसे दमदार अभिनेता थे जिसमे से बॉबी देओल ने भगत सिंह और सनी देओल ने चंद्रशेखर आजाद पर फिल्म बनाई थी | Shaheed-E-Azam में सोनू सूद ने भगत सिंह की भूमिका निभाई थी | इस तरह देखे तो बॉलीवुड में भगत सिंह पर सबसे ज्यादा फिल्मे बनी थी |
Read: भगत सिंह की जीवनी और क्रांतिकारी विचार
04 सरदार Sardar
लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर बनी यह फिल्म 1994 में रिलीज़ हुयी थी | इसमें स्वतंत्रता की लड़ाई से लेकर अखंड भारत के उनके प्रयासों को दिखाया गया था | परेश रावल ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई थी जो काबिले तारीफ़ थी | जाने माने नाटककार विजय तेंदुलकर ने इसकी स्क्रिप्ट लिखी थी जबकि निर्देशन केतन मेहता का था | अगर आपको वल्लभभाई पटेल के बारे में गहराई से जानना है तो इस फिल्म से बेहतर कोई फिल्म नही है और वैसे भी वल्लभभाई के जीवन पर आधारित यह एक मात्र फिल्म है बाकि अन्य कई फिल्मो जैसे गांधी आदि में भी उनके किरदार को सह कलाकार के रूप में उभारा है | वल्लभभाई पटेल ने किस तरह देशी रियासतों को एकीकरण देश को एक सूत्र में पिरोया था इस फिल्म में बहुत सुंदर तरीके से दर्शाया है |
Read: सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवनी
05 लक्ष्य Lakshya
यह एक वार ड्रामा फिल्म है जिसे फरहान अख्तर ने निर्देशित किया था | 2004 में रिलीज़ हुयी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ,ऋतिक रोशन ,प्रीति जिंटा ,शरद कपूर ने भूमिका निभाई थी | ऋतिक ने लेफ्टिनेट करण शेरगिल का किरदार निभाया था | फिल्म में दिखाया गया है कि करण शेरगिल की अगुआई में उनकी टुकड़ी पाकिस्तानी सैनिको के छक्के छुड़ा देती है | हालांकि ऋतिक रोशन कभी भी फ़ौजी के किरदार में सफल नही हुए थे इसलिए ये फिल्म भी ऋतिक की फ्लॉप फिल्मो में से एक बन गयी थी | इस फिल्म का गाना “मै ऐसा क्यों हु ” में ऋतिक के डांस की काफी सराहना हुयी थी और “कन्धो से मिलते है कदम ” गाने में देशभक्ति का जज्बा भरा हुआ था |
06 रंग दे बसंती Rang De Basanti
इस फिल्म में देशभक्ति को नये तरीके से पेश किया गया | इसकी कहानी ब्रिटिश डॉक्युमेंट्री फिल्ममेकर की है जो भारत के स्वंतंत्रता सेनानियों पर फिल्म बनाने आया है | 2006 में रिलीज़ हुयी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार एंट्री की थी | निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा की प्रशंसित फिल्मो में से एक है | आमिर खान , आर.माधवन ,शर्मन जोशी ,अतुल कुलकर्णी ,सोहा अली खान आदि ने भूमिका निभाई थी | आमिर खान की देशभक्ति फिल्मो में से सबसे सफल फिल्म थी लेकिन उन्होंने इस फिल्म में चार चाँद लगा दिए थे |इससे पहले लगान में उनकी भूमिका की काफी सराहना हुयी थी |
Read:चंद्रशेखर आजाद का क्रांतिकारी जीवन
07 मंगल पांडे Mangal Pandey
सन 1857 की आजादी की पहली लड़ाई की नायक मंगल पांडे पर आधारित यह फिल्म थी | 2005 में रिलीज़ इस फिल्म के निर्देशक केतन मेहता थे | 2001 में “दिल चाहता है ” के बाद अभिनेता आमिर खान की यह कमबैक फिल्म थी | शुरुवात अच्छी होने के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नही दिखा पाई |आमिर खान जैसे दिग्गज अभिनेता होने के बावजूद इस फिल्म को ज्यादा सराहना नही मिली थी लेकिन आमिर ने हार नही मानी थी और इसके तुंरत बाद अगले साल रंग दे बसंती जैसी सुपरहिट फिल्म दी जिसने सफलता के झंडे गाड दिए थे |
08 एलओसी कारगिल LOC Kargil
बॉर्डर बनाने वाले जे.पी.दत्ता ने देशभक्ति और मल्टीस्टारर का फार्मूला एक बार फिर आजमाया , पर यह बॉक्स ऑफिस पर करिश्मा नही दिखा पाई | 2003 में रिलीज़ यह फिल्म 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुयी कारगिल की लड़ाई पर आधारित थी | संजय दत्त ,अजय देवगन , रानी मुखर्जी ,रवीना टंडन ,सैफ अली खान ,सुनील शेट्टी , अभिषेक बच्चन समेत कई कलाकारों की भरमार थी | 255 मिनट की एलओसी कारगिल बॉलीवुड की सर्वाधिक लम्बी फिल्मो में से एक है || अनु मलिक का संगीत होने के बावजूद इस फिल्म के गाने ज्यादा लोकप्रिय नही हो पाए थे | ये फिल्म भले बॉक्स ऑफिस पर कमाल नही कर पायी लेकिन इस फिल्म ने कई अवार्ड अपनी अपनी झोली में ले लिए थे | इस फिल्म में मुझे मनोज वाजपयी और आशुतोष राणा की दोस्ती के दृश्य सबसे ज्यादा यादगार लगे थे जो गालियों में ही सारी बात कह देते थे |
Read: कारगिल युद्ध भारत की गौरवशाली जीत की कहानी
09 खेले हम जी जान से Khele hum Jee jaan se
यह पीरियड फिल्म थी जिसे आशुतोष गोवारिकर ने निर्देशित किया था | मानिनी चटर्जी की किताब “डू एंड डाय ” पर यह आधारित थी | फिल्म की कहानी महान क्रांतिकारी सूर्य सेन उर्फ़ मास्टर दा ने की है जिन्होंने इंडियन रिपब्लिकन आर्मी की स्थापना की थी और चटगाँव विद्रोह का सफल नेतृत्व किया था | 2010 में रिलीज़ इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और दीपिका पादुकोण ने मुख्य भूमिका निभाई थी | बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह पिटी थी | इसी विषय पर “चटगाँव” नाम से वबेदब्रत पाइन ने फिल्म बनाई |2012 में रिलीज़ इस फिल्म में मनोज वाजपेयी ने मुख्य किरदार निभाया था और न्वाजुदीन सिद्दीकी का भी अहम रोल था | इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरुस्कार तो मिला | निर्देशक को बेस्ट डेब्यू फिल्म का पुरुस्कार मिला था | वैसे चटगाँव वास्तव में “खेले हम जी जान से” कई गुना अच्छी फिल्म है जिसे आपको जरुर देखना चाहिए |
Read: चटगाँव विद्रोह, जिसमे शामिल थे भारत के सबसे युवा क्रांतिकारी
इन फिल्मो के अलावा भी कई ऐसे Patriotic Bollywood Movies फिल्मे है जो स्वतंत्रता दिवस पर टीवी पर जरुर आयेगी जिन्हें आपको देखना चाहिए जैसे सरफरोश , गदर , लगान ,स्वदेस , चक दे इन्डिया ,प्रहार , उपकार ,कर्मा ,मदर इन्डिया , पूरब और पश्चिम , क्रांति ,नया दौर , लीडर जैसी देशभक्ति का जोश भरने वाली फिल्मे Patriotic Bollywood Movies है | मैंने बचपन से लेकर अब तक स्वतंत्रता दिवस पर बोर्डर और लीडर फिल्म देखी है तो मित्रो आप बताइए आपने स्वतंत्रता दिवस पर सबसे ज्यादा कौनसी फिल्म देखी है ?
Comments
Post a Comment