Skip to main content

बॉलीवुड के पहले एंग्री यंग मेन सुनील दत्त की जीवनी Sunil Dutt Biography in Hindi

Sunil Dutt Biography in Hindi

बॉलीवुड के पहले एंग्री यंग मेन सुनील दत्त की जीवनी Sunil Dutt Biography in Hindi
बॉलीवुड के पहले एंग्री यंग मेन सुनील दत्त की जीवनी Sunil Dutt Biography in Hindi

बलराज दत्त उर्फ़ सुनील दत्त Sunil Dutt का जन्म पंजाब (तत्कालीन पाकिस्तान ) के झेलम जिले के खुर्दी गाँव में हुआ था | वह बचपन सही अभिनय के क्षेत्र में जाना चाहते थे | बलराज साहनी , फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता के रूप में उन दिनों स्थापित हो चुके थे इसे देखते हुए उन्होंने अपना नाम बलराज दत्त से बदल कर सुनील दत्त रख लिया | उनका बचपन यमुना नदी के किनारे मदाली गाँव में बीता जो हरियाणा प्रदेश में है | वह इसके बाद लखनऊ चले गये , जहा पर वह अख्तर नाम से अमीनाबाद गली में मुस्लिम औरत के घर [पर रहे | कुछ समय बाद वो अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई चले गये |
मुम्बई आकर उन्होंने परिवहन सेवा के बस डिपो में चैकिंग क्लर्क के रूप में कार्य किया | फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए 1955 से 1957 तक संघर्ष करते रहे | उनकी पहली फिल्म “रेलवे प्लेटफोर्म ” 1955 में प्रदर्शित हुयी , जिसमे उन्होंने अभिनेता के रूप में कार्य किया | अपनी पहली फिल्म में कुछ खास पहचान नही मिली | उन्होंने इसके बाद “कुंदन” “राजधानी ” “किस्मत का खेल ” और “पायल” जैसी कई छोटी फिल्मो में अभिनय किया लेकिन किसी में उन्हें सफलता नही मिली |
1957 में प्रदर्शित हुयी “मदर इन्डिया ” से उन्हें अभिनेता के रूप में ख़ास पहचान और लोकप्रियता मिली | इसमें नकारात्मक किरदार निभाकर वह दर्शको के दिल में जगह बनाने में सफल रहे | इस फिल्म के बाद उन्होंने नर्गिस से शादी कर ली और उनकी तीन संताने हुयी , संजय दत्त ,प्रिय दत्त और नम्रता दत्त | उनकी सुपरहिट फिल्म “वक्त ” 1965 में प्रदर्शित हुयी थी उनके सामने इसमें  बलराज साहनी , राजकुमार , शशि कपूर और रहमान जैसे नामी सितारे थे इसके बावजूद वह अपने दमदार अभिनय से दर्शको का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहे | उस वर्ष उनकी “मिलन ” “मेहरबान ” और “हमराज”जैसी सुपरहिट फिल्मे प्रदर्शित हुयी ,जिसमे उनके अभिनय के नये रूप देखने को मिले | इनकी सफलता के बाद वह अभिनेता के रूप में शोहरत की बुलन्दियो पर जा पहुचे |
“मदर इन्डिया ” की सफलता के बाद उन्हें “साधना (1958)” , “मुझे जीने दो (1963)” ,“खानदान (1965)” , “पड़ोसन (1967)“ जैसी सफल फिल्मो में भारतीय दर्शको के बीच सफल अभिनेता के रूप में पहचान मिली | “गुमराह ” “वक्त” और “हमराज ” जैसी फिल्मो में निभाई गयी यादगार भूमिकाओ ने भी दर्शको के बीच लोकप्रिय किया | उनकी मल्टीस्टारर फिल्मो में  “नागिन ” , “जानी दुश्मन ” “काला धंधा गोर लोग ” “वतन के रखवाले ” “परम्परा ” तथा “क्षत्रिय ” आदि प्रमुख है | 1993 की “क्षत्रिय” के बाद Sunil Dutt सुनील दत्त लगभग 10 वर्षो तक फिल्मो से दूर रहे | विधु विनोद चोपड़ा के जोर देने पर उन्होंने 2007 में प्रदर्शित फिल्म “मुन्ना भाइअ एम.बी .बी.एस” में अभिनय किया |
फिल्म “यादे (1964)” के साथ सुनील दत्त में फिल्म निर्देशन में भी कदम रखा था | इस पुरी फिल्म में एक युवक की भूमिका थी जो अपने संस्मरण याद करता रहता है | इस किरदार को सुनील दत्त ने निभाया था | उनकी यह फिल्म बहुत सफल नही रही ,लेकिन भारतीय सिनेमा जगत के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा गयी | Sunil Dutt सुनील दत्त ने 1963 में प्रदर्शित फिल्म “यह रास्ते प्यार के” के जरिये फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रखा | वह पंजाबी फिल्मो से भी जुड़े रहे जिनमे “मन जीते जग जीते  (1973)” “दुःख भंजन तेरा नाम (1974)” तथा “सतश्री अकाल (1977)” प्रमुख है |
Sunil Dutt सुनील दत्त ने फिल्मो में कई भूमिकाये निभाने के बाद समाज सेवा के लिए राजनीति में प्रवेश किया और कोंग्रेस के सहयोग से लोकसभा सदस्य बने | साल 1968 में वह पद्मश्री से सम्मानित किये गये | उन्हें 1982 में मुम्बई का शेरिफ नियुक्त किया गया | 1980 में उन्होंने अपने बेटे संजय दत्त को फिल्म “रॉकी ” में लांच किया | यह एक सुपरहिट फिल्म साबित हुयी लेकिन फिल्म के प्रदर्शित होने के थोड़े समय पहले बाद उनकी पत्नी नर्गिस का कैंसर की बीमारी की वजह से देहांत हो गया |नर्गिस की कैंसर से हुयी मृत्यु के कार उन्हें इस बीमारी के प्रति सामाजिक जागरूकता बढाने की प्रेरणा मिली | उन्होंने पत्नी की याद में “नर्गिस दत्त फाउंडेशन” की स्थापना की | यह वह समय था जब वह सामाजिक कार्यो में ज्यादा दिलचस्पी लेने लगे |
Sunil Dutt Family Photoहिंदी फिल्म के पहले एंग्री यंग मैन और राजनितिक तौर पर आदर्श नेता Sunil Dutt सुनील दत्त का 25 मई 2005 को हृदय गति रुकने के कारण बांद्रा स्थित उनके निवास स्थान पर देहांत हो गया | वह मदर इन्डिया के बिरजू के रूप में या के आदर्श नेता के तौर पर आज भी हमारे बीच मौजूद है |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...